विधायक से अभद्रता पर तहसीलदार ने भेजा माफीनामा, विधानसभा में स्पीकर ने की सुलह की घोषणा

Ashish Bhardwaj | Feb 25, 2026, 14:40 IST
Share
SDM or vidhayak
Photograph: (the sootr)

राजस्थान में विधायक के साथ तहसीलदार के अभद्र व्यवहार का मामला सुलझ गया है। कांग्रेस के विशेषाधिकार हनन नोटिस के बाद तहसीलदार ने विधानसभा स्पीकर को अपना माफीनामा भेज दिया है।

News In Short

  • राजस्थान में दौसा विधायक और तहसीलदार के बीच विवाद सुलझा।
  • विधायक का आरोप था कि उनसे तहसीलदार ने अभद्र व्यवहार किया।
  • कांग्रेस ने इस मामले में स्पीकर को विशेषाधिकार हनन नोटिस दिया था।
  • नोटिस के बाद तहसीलदार ने विधानसभा स्पीकर को माफीनामा भेजा।
  • स्पीकर ने विधानसभा में इस माफीनामे के आधार पर विवाद खत्म की घोषणा की।

News In Detail

राजस्थान की सियासत में गरमाया दौसा विधायक बनाम तहसीलदार विवाद आखिरकार थम गया है। यह मामला दौसा में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान कांग्रेस विधायक डीसी बैरवा से तहसीलदार गजानंद मीणा के अभद्र व्यवहार का है। गजानंद ने विशेषाधिकार हनन नोटिस के बाद विधानसभा स्पीकर वासुदेव देवनानी को लिखित माफीनामा भेजकर खेद जताया है। स्पीकर ने सदन में इस माफीनामे को पढ़कर सुनाया, जिसके बाद इस प्रकरण को समाप्त मान लिया गया है।

यह है पूरा मामला

​यह विवाद 2 फरवरी को तब शुरू हुआ, जब दौसा तहसीलदार गजानंद मीणा जयपुर-दौसा हाईवे पर ट्रक यूनियन ऑफिस के सामने रानी बीड नामक सरकारी जमीन (करीब 12 बीघा) से अतिक्रमण हटाने पहुंचे थे। इस दौरान स्थानीय विधायक दीनदयाल बैरवा भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने तहसीलदार से कार्रवाई से संबंधित आदेश दिखाने की मांग की।

​प्रत्यक्षदर्शियों और वायरल वीडियो के अनुसार, विधायक की मांग पर तहसीलदार अपना आपा खो बैठे और उन्होंने बेहद सख्त लहजे में कहा, सरकारी जमीन का मालिक मैं खुद हूं, मुझे कौन आदेश देगा। जमीन मेरी है, आप फालतू की बात मत करो। इस व्यवहार से विधायक और उनके समर्थकों में भारी आक्रोश फैल गया था। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया था, लेकिन यह चिंगारी विधानसभा तक पहुंच गई।

​स्पीकर की सख्ती और मध्यस्थता

​विपक्ष ने विधानसभा में इस मुद्दे को मजबूती से उठाया। विधायक डीसी बैरवा ने 14 फरवरी को कांग्रेस के अन्य विधायकों के साथ मिलकर विधानसभा स्पीकर को तहसीलदार के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया था। ​स्पीकर वासुदेव देवनानी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए इसे संज्ञान में लिया।

स्पीकर देवनानी ने सदन में बताया, मेरे पास विधायक का मामला आया था कि उनका अपमान हुआ है। मैंने कलेक्टर से फीडबैक लिया, अगले दिन तहसीलदार को व्यक्तिगत रूप से तलब किया। मैंने पाया कि तहसीलदार का व्यवहार एक जनप्रतिनिधि की गरिमा के अनुकूल नहीं था। मैंने तत्काल कलेक्टर को एक्शन के निर्देश दिए थे।

​माफीनामे में क्या लिखा तहसीलदार ने

​सदन में पढ़े गए माफीनामे में तहसीलदार गजानंद मीणा ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए लिखा कि 2 फरवरी को विधायक दीनदयाल बैरवा के साथ मेरा व्यवहार गरिमापूर्ण नहीं था। मुझे एक जनप्रतिनिधि के साथ इस प्रकार का आचरण नहीं करना चाहिए था। मैं अपने किए पर खेद प्रकट करता हूं और विश्वास दिलाता हूं कि भविष्य में ऐसी किसी घटना की पुनरावृत्ति नहीं होगी।

सुलह के बाद मामला खत्म

राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि इस प्रकरण ने ब्यूरोक्रेसी को एक कड़ा संदेश दिया है कि सरकारी कार्यों के दौरान शिष्टाचार और गरिमा बनाए रखना अनिवार्य है। विशेषकर जब मामला सीधे जनता द्वारा चुने गए प्रतिनिधियों से जुड़ा हो। फिलहाल, इस सुलह के बाद दौसा के प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों में जारी तनाव खत्म हो गया है।

ये भी पढे़:-

Weather Update: एमपी, सीजी और राजस्थान में सुबह-शाम ठंडक, दोपहर में बढ़ रही गर्मी

भाजपा विधायक कालीचरण सर्राफ बोले, महंगी बिजली के कारण राजस्थान में नहीं हो रहा निवेश

होली पर मिलेगी ट्रेनों में वेटिंग से राहत, राजस्थान को मिली एक और स्पेशल ट्रेन

आमजन हम से उम्मीद करता है, राजस्थान का क्षेत्रफल 126 देशों से बड़ा-जस्टिस भाटी

    गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
    बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

    By Arun Tiwari

    बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
    Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

    By Jitendra Shrivastava

    मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

    By VINAY VERMA

    मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
    नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

    By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

    नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
    20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

    By Neel Tiwari

    20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि