डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा के काफिले में घुसी तेज रफ्तार गाड़ी, टल गया हादसा, लेकिन सुरक्षा पर उठे सवाल

Purshottam Kumar Joshi | Feb 14, 2026, 12:44 IST
Share
dipty cm prem
Photograph: (the sootr)

राजस्थान के डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा के काफिले में घुसी तेज रफ्तार गाड़ी। झुंझुनूं के उदयपुरवाटी घाट के पास हुए हादसे में बाल-बाल बचे मंत्री और सुरक्षाकर्मी। सुरक्षा इंतजामों पर फिर उठे सवाल।

News in Short

  • राजस्थान के डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा के काफिले में तेज रफ्तार गाड़ी घुसी।
  • हादसे में प्रेमचंद बैरवा पूरी तरह से सुरक्षित रहे, उन्हें कोई चोट नहीं आई।
  • दुर्घटना के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।
  • डिप्टी सीएम गुढ़ागौड़जी जा रहे थे एक निजी शिक्षण संस्थान के समारोह में शिरकत करने।
  • हादसे से पहले रींगस में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया था।

News in Detail

राजस्थान के डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा के साथ शनिवार सुबह काफिले में एक बड़ा हादसा टल गया। झुंझुनूं में उदयपुरवाटी घाट के पास एक तेज रफ्तार गाड़ी डिप्टी सीएम के काफिले में घुस गई और भिड़ंत हो गई। गनीमत यह रही कि उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा इस दुर्घटना में बाल बाल बच गए। इस हादसे के कारण प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया।

तेज रफ्तार गाड़ी से हुआ हादसा

डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा के काफिले में तेज रफ्तार गाड़ी से हुए हादसे से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे है। डिप्टी सीएम की सुरक्षा में हुई इस लापरवाही से बड़ा हादसा हो सकता था। उदयपुरवाटी घाट के पास यह हादसा तब हुआ जब तेज रफ्तार गाड़ी डिप्टी सीएम के काफिले में घुस गई। इस दुर्घटना ने प्रशासनिक अधिकारियों और सुरक्षाकर्मियों के लिए एक बड़ी चिंता खड़ी कर दी। काफिले में मौजूद अन्य लोगों को भी किसी प्रकार की गंभीर चोट नहीं आई। सभी सदस्य सुरक्षित हैं, लेकिन यह घटना सुरक्षा व्यवस्था के मामले में एक बड़ा सवाल खड़ा करती है।

कैसे हुआ हादसा

डिप्टी सीएम का काफिला गुढ़ागौड़जी में एक स्कूल के कार्यक्रम में जा रहा था। इसी दौरानभाजपा नेता जेपी खटानाकी तेज रफ्तार कार अचानक काफिले के बीच में घुस गई और एस्कॉर्ट (सुरक्षा) वाहन से टकरा गई।डॉ. प्रेम चंद बैरवा इस हादसे मेंपूरी तरह सुरक्षितहैं।

उनकी गाड़ी सुरक्षित रूप से आगे निकल गई थी, जबकि पीछे चल रही एस्कॉर्ट गाड़ी क्षतिग्रस्त हुई है।दुर्घटना में सुरक्षा वाहन और भाजपा नेता की कार के अगले हिस्से क्षतिग्रस्त हुए हैं, लेकिन किसी को गंभीर चोट नहीं आई है।पुलिस ने काफिले में घुसने वाली गाड़ी कोचिन्हित कर लिया है। हादसे के कुछ देर बाद डिप्टी सीएम अपने निर्धारित कार्यक्रम के लिए रवाना हो गए।

गुढ़ागौड़जी जा रहे थे डिप्टी सीएम

राजस्थान डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा इस घटना से पहले झुंझुनूं जिले के गुढ़ागौड़जी जाने के लिए निकल पड़े थे। वहां वे एक निजी शिक्षण संस्थान के समारोह में भाग लेने वाले थे। यह कार्यक्रम सुबह 10:30 बजे निर्धारित था और 12:30 बजे उन्हें वापस जयपुर लौटना था।

रींगस में हुआ था भव्य स्वागत

हादसे से ठीक पहले डिप्टी सीएम का काफिला रींगस में रुका था। एनएच 52 पर सालासर होटल के सामने भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया था। विधायक सुभाष मील के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें पार्टी दुपट्टा पहनाकर अभिनंदन किया। इस स्वागत कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष विशाखा कुमावत और पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेंद्र भातरा सहित अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद थे।

प्रशासन की तत्परता और सुरक्षा जांच

हादसे के तुरंत बाद पुलिस और सुरक्षाकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन किया गया और स्थिति को नियंत्रित किया गया। इस घटना ने प्रशासन की तत्परता और सुरक्षा व्यवस्थाओं की जरूरत को भी उजागर किया।

सूरज की धूप से लेकर सर्द रातों तक, आज एमपी, सीजी और राजस्थान के मौसम में दिखेगा उतार-चढ़ाव

Tags:
  • भाजपा
  • प्रेमचंद बैरवा
  • राजस्थान डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा
  • हादसा
  • गाड़ी
  • झुंझुनूं
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती