/sootr/media/media_files/2026/02/16/omr-2026-02-16-15-00-44.jpg)
Photograph: (the sootr)
News In Short
- आरएसएसबी ने चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा की सावर्जनिक की ओएमआर शीट।
- ओएमआर शीट को सार्वजनिक कर बोर्ड ने पारदर्शिता का दावा किया।
- हाई कटऑफ और शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों के कारण असंतोष बढ़ा।
- बोर्ड ने एक माह का समय दिया, ताकि कोई भी प्रमाण प्रस्तुत कर सके।
- अब तक ओएमआर शीट में हेरफेर के कोई ठोस प्रमाण नहीं मिलने का दावा।
News In Detail
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती परीक्षा 2025 का परिणाम 6 फरवरी 2026 को घोषित कर दिया था। इस भर्ती परीक्षा में हाई कटऑफ और बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के शॉर्टलिस्ट के बाद बोर्ड की पारदर्शिता को लेकर सवाल उठाए जा रहे थे। इन आरोपों के बीच बोर्ड ने 1 लाख 45 हजार शॉर्टलिस्ट हुए अभ्यर्थियों की ओएमआर शीट सार्वजनिक कर दी है।
बोर्ड का दावा, पूरी पारदर्शिता
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड का कहना है कि यदि ओएमआर शीट में कोई भी गड़बड़ी या फर्जीवाड़ा हुआ है, तो अभ्यर्थी प्रमाण सहित शिकायत दर्ज करा सकते हैं। बोर्ड का तर्क है कि ओएमआर शीट सार्वजनिक करने से पारदर्शिता सुनिश्चित होती है। किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की स्थिति में त्वरित जांच की जा सकती है। अब तक, सार्वजनिक किए गए ओएमआर शीट्स के बावजूद किसी भी अभ्यर्थी या संगठन की ओर से ठोस साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किए गए हैं। बोर्ड ने इस संबंध में एक माह का समय दिया है, ताकि कोई भी इच्छुक पक्ष दस्तावेजी प्रमाण पेश कर सके।
हाई कटऑफ और असंतोष
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने 54 हजार चतुर्थ श्रेणी पदों के लिए भर्ती परीक्षा आयोजित की थी। परीक्षा परिणाम में कुल 1 लाख 45 हजार अभ्यर्थियों को चयन प्रक्रिया के अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया, जो उपलब्ध पदों से लगभग दोगुना है। परिणाम घोषित होते ही हाई कटऑफ के कारण अभ्यर्थियों में असंतोष फैल गया। सोशल मीडिया और विभिन्न छात्र संगठनों के माध्यम से आरोप लगाए गए कि ओएमआर शीट में हेरफेर की गई है और परिणाम निष्पक्ष नहीं हैं।
बोर्ड का बयान
बोर्ड ने इन आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि परीक्षा परिणाम पूरी पारदर्शिता के साथ जारी किया गया है। इसके अलावा, भविष्य में होने वाली सभी भर्तियों में ओएमआर शीट को सार्वजनिक किया जाएगा, ताकि चयन प्रक्रिया में विश्वास बढ़े और विवादों की स्थिति में त्वरित जांच संभव हो सके। बोर्ड के अध्यक्ष आलोक राज ने कहा, हमने ओएमआर शीट सार्वजनिक की है, लेकिन अभी तक कोई भी प्रमाण नहीं मिला है।
आरएएस परीक्षा के अंक भी किये थे सार्वजनिक
हाल ही के दिनों में आरपीएससी ने आरएएस परीक्षा-2023 के इंटरव्यू के अंक सार्वजनिक किए थे। आयोग ने 15 अक्टूबर 2025 को ही आरएएस 2023 के फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया था। अब उसके साढ़े तीन महीने बाद अंक जारी किए थे। पहले, परीक्षा के परिणाम के बाद आयोग द्वारा व्यक्तिगत रूप से अभ्यर्थियों के प्राप्तांक जारी किए जाते थे।
ये भी पढे़:-
राजस्थान के ऊंट-भेड़ों की आवाजाही के लिए एमपी में नया कॉरिडोर, अब आसानी से छत्तीसगढ़ तक जा सकेंगे
Weather Update : मध्यप्रदेश में सर्दी, छत्तीसगढ़ में गर्मी: राजस्थान में हल्की बारिश की संभावना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का राजस्थान दौरा तय, 23,500 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट की राह होगी सुगम
राजस्थान के इस बड़े रेलवे प्रोजेक्ट पर हाई कोर्ट की रोक, भूमि अवाप्ति से जुड़ा है मामला
/sootr/media/agency_attachments/dJb27ZM6lvzNPboAXq48.png)
Follow Us