फॉरेस्ट रेंजर हत्या मामला, सुप्रीम कोर्ट सख्त, राजस्थान सरकार से मांगा जवाब
Mukesh Sharma | Sept 23, 2026, 20:40 IST
फॉरेस्ट रेंजर हत्या मामला
प्रतापगढ़ में फॉरेस्ट रेंजर प्रताप सिंह चुंडावत की डंपर से कुचलकर हत्या पर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए राज्य सरकार से जवाब मांगा है। मामले की अगली सुनवाई 6 अक्टूबर को होगी।
समझें क्या है पूरा मामला
- सुप्रीम कोर्ट ने लिया संज्ञान,6 अक्टूबर तक मांगा सरकार से जवाब ।
- 21 सितंबर को छोटी सादड़ी क्षेत्र में संदिग्ध डंपर रोकने पर रेंजर प्रताप सिंह को घसीटकर मारा।
- एएजी ने कोर्ट को बताया-डीजीपी को कार्रवाई के निर्देश, विस्तृत रिपोर्ट जल्द होगी पेश।
- पूर्व में भी शीर्ष अदालत राजस्थान, एमपी व यूपी को कठोर कार्रवाई के दे चुकी है आदेश।
न्यायाधीश विक्रम नाथ और न्यायाधीश संदीप मेहता की बैंच ने इस घटना को अत्यंत गंभीर और अत्यावश्यक मानते हुए मामले की अगली सुनवाई 6 अक्टूबर के लिए निर्धारित की है।
एडवोकेट ने बताया कोर्ट को
सुनवाई के दौरान अतिरिक्त महाधिवक्ता शिव मंगल शर्मा ने बैंच को बताया कि इस घटना का चंबल अभयारण्य से कोई संबंध नहीं है और यह अवैध रेत खनन का मामला भी नहीं है।
उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने इस घटना के संबंध में पुलिस महानिदेशक से बात की है और आवश्यक कार्रवाई की जा चुकी है, तथा राज्य सरकार की ओर से विस्तृत कार्रवाई रिपोर्ट कोर्ट में जल्द पेश कर दी जाएगी। इस पर कोर्ट ने कहा कि ऐसी घटना रोकने के लिए कठोरता से कार्रवाई होनी चाहिए।
गौरतलब है कि अवैध रेत खनन से संबंधित स्वतः संज्ञान मामले में सुप्रीम कोर्ट इससे पहले राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश को कई महत्वपूर्ण निर्देश जारी कर चुका है। पूर्व में 22 जुलाई, 2026 के अपने आदेश में भी न्यायालय ने राज्यों से संगठित अवैध रेत खनन के सरगनाओं और आदतन अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई पर विचार करने के निर्देश दिए थे।
क्या है पूरा मामला?
यह खबरें भी पढ़ें...
कोचिंग इंस्टिट्यूट हटाने की पैरवी करने वाले एडवोकेट आर डी रस्तोगी को जान से मारने की धमकी
गोपालपुरा में जाम से व्यापारी बेहाल, JDA से कोचिंग संस्थानों को शिफ्ट करने की मांग
जयपुर अग्निकांड: मानव अधिकार आयोग सख्त, कलेक्टर-कमिश्नर से 13 बिंदुओं पर मांगी रिपोर्ट
Rajasthan Top News: निकायों में BJP का दबदबा, जयपुर अग्निकांड पर 13 सवाल
Rajasthan Top News; राजस्थान पंचायत चुनाव: कहीं लाठी-डंडे चले, कहीं फर्जी वोटिंग पर हंगामा
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : धान खरीदी में अंगूठा अनिवार्य, 50 ट्रेनें रद्द; रायपुर में टैक्स छूट समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें
By Umeshwari Baghel
डिप्टी CM के पूर्व OSD पर FIR, 2.75 करोड़ की फर्जी FDR से शराब ठेका लेने का आरोप
By Sumit Kumar
नेशनल हेराल्ड जमीन विवाद में बड़ा फैसला, भोपाल कोर्ट ने खारिज किया बीडीए का बेदखली केस
By Sandeep Kumar
ओबीसी आरक्षण पर सियासी हलचल के बीच कांग्रेस का बड़ा कदम, प्रदेश स्तरीय कमेटी गठित
By Neel Tiwari
सीएम मोहन यादव की किसानों को सौगात: 317.86 करोड़ रुपए खातों में भेजे गए, दो हजार 387 करोड़ की सिंचाई परियोजना शुरू
By Arohi Raj
रायपुर एम्स से अचानक गायब हुई मरीज की मां, बेटे का इलाज कराने आई थी महिला, अपहरण का केस दर्ज
By Umeshwari Baghel