चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती: सवा लाख अभ्यर्थियों के दस्तावेज़ सत्यापन में देरी, अब 11 मार्च से शुरू होगी प्रक्रिया
Ashish Bhardwaj | Mar 09, 2026, 12:45 IST
Photograph: (the sootr)
राजस्थान में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती के चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन का काम अटक गया है। शिक्षा विभाग अब दो दिन देरी से सत्यापन की प्रक्रिया शुरू करेगा।
News In Short
- अधूरी तैयारियों से चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती के लिए सत्यापन का काम अटका।
- शिक्षा विभाग को डेढ़ लाख अभ्यर्थियों का करना है दस्तावेज सत्यापन।
- अब दस्तावेज सत्यापन का काम 11 मार्च से मंडल स्तर पर शुरू होगा।
- शिक्षा विभाग में पहले यह सत्यापन प्रक्रिया 9 मार्च से शुरू होनी थी।
- कर्मचारी चयन बोर्ड ने 53,750 पदों के लिए दो गुणा अभ्यर्थियों का किया है चयन।
News In Detail
23 दिन में पूरा होगा 53,750 अभ्यर्थियों का सत्यापन
विभागीय योजना के अनुसार यह पूरी प्रक्रिया 23 दिनों के भीतर पूरी की जाएगी। पहले यह कार्य 22 दिन में पूरा होना था, लेकिन अब नए शेड्यूल के अनुसार इसे 11 मार्च से शुरू कर 13 अप्रैल तक चलाया जाएगा।
दस्तावेज़ सत्यापन का नया शेड्यूल (मंडल स्तर पर)
चरण निर्धारित तिथियां कुल दिन
पहला चरण 11 से 14 मार्च 4 दिन
दूसरा चरण 16 से 19 मार्च 4 दिन
तीसरा चरण 23 से 25 मार्च 3 दिन
चौथा चरण 27 से 28 मार्च 2 दिन
पांचवां चरण 30 मार्च 1 दिन
छठा चरण 1 से 2 अप्रैल 2 दिन
सातवां चरण 6 से 11 अप्रैल व 13 अप्रैल 7 दिन
आवश्यकता पड़ी, तो 15 से 20 अप्रैल के बीच एक 8वां चरण भी आयोजित किया जा सकता है।
मंडलवार अभ्यर्थियों की संख्या: जयपुर में सबसे अधिक भीड़
जयपुर: 32,374
अजमेर: 24,888
उदयपुर: 22,611
चूरू: 18,012
भरतपुर: 17,611
जोधपुर: 13,918
बीकानेर: 13,559
कोटा: 12,151
पाली: 5,625
बायोमेट्रिक सत्यापन से रुकेगी फर्जीवाड़े पर लगाम
यदि कोई 'डमी अभ्यर्थी' किसी दूसरे के स्थान पर बैठता पाया जाता है, तो उसे तुरंत पकड़कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। हर मंडल में एक 4 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है जिसकी अध्यक्षता संयुक्त निदेशक करेंगे। साथ ही, हर मंडल में एक कंट्रोल रूम भी स्थापित किया जाएगा।
प्रतिदिन तैयार होगी रिपोर्ट
ये भी पढ़े:-
मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में गर्मी का आलम, लू जैसी तपन! मौसम विभाग ने दी चेतावनी
गोवा की काजू और राजस्थान की केसर कस्तूरी अब एमपी में मिलेगी, हमारी देसी महुआ जाएगी बाहर
दो जांबाज IPS रचाएंगे ब्याह, गोरखपुर में शुरू हुई लव स्टोरी, अब राजस्थान के धोरीमना में बजने वाली है शहनाई
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
By VINAY VERMA
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
By Ashish Bhardwaj
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
By Arohi Raj
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड
By Umeshwari Baghel