चतुर्थ श्रेणी भर्ती में 0.0033 कट-ऑफ पर तमतमाया कोर्ट, सरकार से पूछा-क्या बिना दिमाग वाले कर्मचारी चाहिए?

Mukesh Sharma | Mar 06, 2026, 19:18 IST
Share
rajasthan court
Photograph: (the sootr)

राजस्थान में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती में जीरो नंबर पाने वाला एक कैंडीडेट नौकरी के लिए हाई कोर्ट पहुंचा। कोर्ट ने इसे हैरानी वाला मामला बताया है।

News In Short

  • चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती में 0.0033 कट-ऑफ पर भड़का हाई कोर्ट।
  • जीरो नंबर वाला कैंडीडेट नौकरी पाने के लिए पहुंचा हाई कोर्ट।
  • कोर्ट ने सरकार से पूछा- क्या आपको बिना दिमाग वाले कर्मचारी चाहिए।
  • कोर्ट की नसीहत-सरकार को न्यूनतम मापदंड की पालना तो करनी ही चाहिए
  • कोर्ट की टिप्पणी-नेगेटिव या शून्य अंक वाले को कैसे मान सकते हैं योग्य !

News In Detail

राजस्थान हाई कोर्ट ने कर्मचारी चयन बोर्ड की चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती में कुछ रिजर्व कैटेगरी की कट-ऑफ जीरो से भी नीचे 0.0033 होने पर आश्चर्य जताया है। कोर्ट के लिए इससे भी ज्यादा हैरानी की स्थिति तब हुई, जब नेगेटिव यानी जीरो से भी कम अंक वाला रिजर्व कैटेगरी का एक कैंडीडेट नौकरी नहीं मिलने पर शिकायत लेकर हाईकोर्ट पहुंच गया।

​'ज़ीरो' नंबर पर सरकारी नौकरी की रेस

याचिकाकर्ता विनोद कुमार का कहना था कि कुछ रिजर्व कैटेगरी के कट ऑफ 0.0033 आई है। उसे नेगटिव यानी जीरो से भी कम नंबर मिलने के आधार पर नियुक्ति के लायक नहीं माना है। दूसरी ओर, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती परीक्षा में न्यूनतम प्राप्तांक तय ही नहीं है। ऐसे में वह भी नियुक्ति के योग्य है, इसलिए बोर्ड को नियुक्ति देने के आदेश दिए जाएं। कोर्ट ने इस मामले को सरकारी भर्तियों के गिरते स्तर और चयन प्रक्रिया की विसंगतियों का गंभीर मामला माना है।

कुछ तो बेसिक स्टैंडर्ड रखने होंगे

जस्टिस आनंद शर्मा ने इसे बेहद चौंकाने वाला मामला बताते हुए कहा है कि चाहे पद चतुर्थ श्रेणी का ही क्यों न हो, लेकिन सरकारी सेवा में एक 'बेसिक स्टैंडर्ड' होना अनिवार्य है। कोर्ट ने कहा है कि राज्य सरकार से यह अपेक्षा की जाती है कि वह भर्ती में न्यूनतम मानक तो सुनिश्चित करे। जो व्यक्ति शून्य या नेगेटिव अंक लाता है, उसे किसी भी पद के लिए उपयुक्त कैसे माना जा सकता है? सरकार को न्यूनतम मापदंडों की पालना तो करनी ही चाहिए, जिससे चयन होने वाला कैंडीडेट मूल काम तो संतोषजनक तरीक से कर सके।

या तो पेपर बहुत कठिन या मानक बहुत कमजोर

​कोर्ट ने कहा है कि इस विसंगति के दो संभावित कारण हो सकते हैं। या तो परीक्षा का पेपर बेवजह कठिन था या फिर भर्ती के मानक जानबूझकर इतने नीचे रखे गए कि योग्यता का कोई अर्थ ही न रहे। कोर्ट ने दोनों ही स्थितियों को अस्वीकार्य बताया है। न्यूनतम उत्तीर्ण अंक तय न करने के पीछे सरकार ने कोई ठोस कारण भी नहीं बताया है।

प्रमुख सेक्रेटरी को शपथ पत्र पेश करने का आदेश

कोर्ट ने अतिरिक्त महाधिवक्ता कपिल प्रकाश माथुर को जीएडी के प्रिंसिपल सेक्रेटरी के शपथ पत्र पर ऐसी आपत्तिजनक स्थिति उत्पन्न होने के कारण और इनमें सुधार के उपाय बताने को कहा है। कोर्ट ने कहा है कि यदि जवाब संतोषप्रद नहीं हुआ तो विपरीत निष्कर्ष निकालकर सख्त आदेश देगी। मामले में अगली सुनवाई 9 मार्च को होगी।

ये भी पढ़े:-

राजस्थान में दो ट्रेनों के समय में किया गया बदलाव, बेहतर कनेक्टिंग से ट्रेन पकड़ने में होगी आसानी

मार्च में ही गर्मी का कहर: मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में चढ़ा पारा

राजस्थान सरकार ने किया ‘शतक’ को टैक्स फ्री, RSS पर बनी है यह फिल्म

छत्तीसगढ़-राजस्थान के बाद अब एमपी में भी RSS पर बनी फिल्म शतक टैक्स फ्री

Tags:
  • राजस्थान
  • हाई कोर्ट
  • आनंद शर्मा
  • चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती
  • जीरो नंबर वाला कैंडीडेट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि