राजस्थान में मौसम का बदलाव: आंधी, बारिश और ओलों से जनजीवन प्रभावित, तापमान में वृद्धि की संभावना

Jyoti Mahender Bhardwaj | Sept 29, 2026, 12:40 IST
Share
बारिश-ओलों से बदला मौसम<br>
बारिश-ओलों से बदला मौसम

राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण तेज आंधी और बारिश हुई है। जयपुर, बीकानेर और चूरू में ओलों के साथ बारिश की घटनाएं हुईं। सीकर में 47 MM बारिश रिकॉर्ड की गई है, जबकि बारां में कोहरे के चलते वाहनों की रफ्तार प्रभावित हुई। अब अगले 2-3 दिनों में तापमान में 3-4 डिग्री की वृद्धि की उम्मीद है।

समझें क्या है पूरा मौसम अपडेट

  • राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से कई जिलों में आंधी और बारिश हुई।
  • जयपुर, बीकानेर और चूरू समेत कई जगहों पर ओले भी गिरे।
  • सीकर के लोसल में सबसे ज्यादा 47 MM बारिश दर्ज की गई।
  • बारां में मंगलवार सुबह कोहरे के कारण हाईवे पर विजिबिलिटी कम रही।
  • अब अगले 2-3 दिनों में तापमान 3-4 डिग्री बढ़ने की संभावना है।
जयपुर। राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से सोमवार को मौसम ने अचानक करवट ली। जयपुर, बीकानेर और चूरू समेत कई जिलों में तेज हवा के साथ बारिश हुई और कुछ जगहों पर ओले भी गिरे। श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और बीकानेर में धूलभरी आंधी और घने बादलों के कारण दिन में ही अंधेरा जैसा माहौल बन गया।

मौसम में आए बदलाव का असर रात के तापमान पर भी देखने को मिला। शेखावाटी क्षेत्र में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया। मंगलवार सुबह बारां जिले के कई इलाकों में कोहरा छाया रहा। हाईवे पर विजिबिलिटी कम होने से वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई।

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को प्रदेश में मौसम मुख्य रूप से साफ रहने की संभावना है। आने वाले 2-3 दिनों में तापमान में करीब 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है।

सीकर में सबसे ज्यादा 47 MM बारिश

सोमवार को पाकिस्तान की तरफ से आए तेज अंधड़ के कारण श्रीगंगानगर, बीकानेर, हनुमानगढ़ और चूरू के कई इलाकों में पहले धूल का गुबार छाया। इसके बाद कुछ जगहों पर तेज बारिश शुरू हो गई।

सीकर, नागौर, जयपुर, दौसा, अलवर, सवाई माधोपुर और टोंक के इलाकों में भी बारिश हुई। सीकर के लोसल में सबसे ज्यादा 47 MM बारिश दर्ज की गई। बारिश के साथ कई इलाकों में ओले गिरने से तापमान में भी गिरावट आई और लोगों को गर्मी से राहत मिली।

जयपुर में बारिश के साथ गिरे ओले

जयपुर में सोमवार शाम करीब 4 बजे अचानक मौसम बदला। घने बादलों के कारण कई इलाकों में दिन में ही अंधेरा छा गया। इसके बाद तेज हवा के साथ बारिश शुरू हुई और कुछ जगहों पर ओले भी गिरे।

फागी में 36 MM, सांगानेर एयरपोर्ट पर करीब 25 MM, कोटखावदा में 20 MM, जयपुर शहर में 23 MM और जेएलएन मार्ग पर 22.5 MM बारिश दर्ज की गई। बारिश के बाद जयपुर में मौसम ठंडा हो गया। सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

बारां में कोहरे से ट्रैफिक प्रभावित

बारां जिले में बारिश के बाद मंगलवार सुबह मौसम का मिजाज फिर बदला। कई इलाकों में घना कोहरा छाया रहा। इससे नेशनल हाईवे पर विजिबिलिटी कम हो गई और वाहनों की रफ्तार प्रभावित हुई। हालांकि बारिश को खेती के लिहाज से फायदेमंद माना जा रहा है। खेतों में नमी बढ़ने से फसलों को फायदा मिलने की उम्मीद है।

पश्चिमी राजस्थान में भी बदला तापमान

मौसम में बदलाव का असर पश्चिमी राजस्थान के जिलों में भी देखने को मिला। बाड़मेर और जैसलमेर में दिन का तापमान सामान्य से नीचे रहा। सोमवार को फलोदी में सबसे ज्यादा 39.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज हुआ। इसके अलावा जैसलमेर में 36.3, बाड़मेर में 35.6, पिलानी में 35.7, जोधपुर में 35.3, चित्तौड़गढ़ में 35.2 और श्रीगंगानगर में 34.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।

अब आगे कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार अब प्रदेश में मौसम के मुख्य रूप से शुष्क रहने की संभावना है। धूप निकलने के साथ तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है।पश्चिमी जिलों में एंटी-साइक्लोनिक सिस्टम बनने के कारण अगले कुछ दिनों में तापमान बढ़ने और गर्मी का असर दोबारा बढ़ने की संभावना जताई गई है। प्रदेश में अगले करीब चार दिन मौसम साफ रहने का अनुमान है।

अलग-अलग शहरों का मौसम

उदयपुर

उदयपुर में सोमवार को अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एक दिन पहले न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री था। ऐसे में रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

सीकर

सीकर में सोमवार को दिनभर बादल छाए रहे। दोपहर के बाद आसमान में घने बादल दिखाई दिए। सोमवार को अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री और न्यूनतम 19.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

अलवर

अलवर में सोमवार सुबह मौसम सामान्य रहा, लेकिन शाम के समय हवा की रफ्तार बढ़ गई। इससे ठंडक महसूस हुई। दोपहर में तापमान करीब 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा। जिले में कहीं-कहीं हल्की बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारों की संभावना जताई गई है।

कोटा

कोटा में सोमवार को आसमान साफ रहा और हल्की धूप खिली। अधिकतम तापमान 33.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। रात के तापमान में करीब 3 डिग्री की बढ़ोतरी हुई।

अजमेर

अजमेर में सोमवार को दिनभर धूप रही। अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री और न्यूनतम 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आने वाले दिनों में हल्की बूंदाबांदी की संभावना है।

जोधपुर

जोधपुर में गर्मी का असर अभी बना हुआ है। सोमवार को अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री और न्यूनतम 26.3 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों में यहां बारिश की संभावना कम है।

Tags:
  • राजस्थान में मौसम
  • मौसम अपडेट
  • वेस्टर्न डिस्टर्बेंस
  • जोधपुर
  • बारिश
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बीकानेर उपमहापौर चुनाव हार पर कांग्रेस का मंथन, जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन

By Jageshwar prasad

बीकानेर उपमहापौर चुनाव हार पर कांग्रेस का मंथन, जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन
RCA चुनाव के रिजल्ट पर सुप्रीम कोर्ट की रोक, लेकिन वोटिंग होगी

By Ashish Bhardwaj

RCA चुनाव के रिजल्ट पर सुप्रीम कोर्ट की रोक, लेकिन वोटिंग होगी
मध्यप्रदेश की 6 विभागों की योजनाओं पर फंडिंग का संकट, 31 दिसंबर तक का मिला अल्टीमेटम

By Aman Vaishnav

मध्यप्रदेश की 6 विभागों की योजनाओं पर फंडिंग का संकट, 31 दिसंबर तक का मिला अल्टीमेटम
खरगोन में रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार, लोकायुक्त ने 20 हजार रुपए रिश्वत राशि भी की जब्त

By Sumit Kumar

खरगोन में रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार, लोकायुक्त ने 20 हजार रुपए रिश्वत राशि भी की जब्त
देश के 50 स्वच्छता मॉडल शहरों में भोपाल का नाम, इंदौर और उज्जैन भी प्रगति-50 में शामिल

By Kaushiki

देश के 50 स्वच्छता मॉडल शहरों में भोपाल का नाम, इंदौर और उज्जैन भी प्रगति-50 में शामिल
राजस्थान : दोनों हाथों से एक साथ गणित हल करने वाली ‘मैथ्स गर्ल’ वंशिका शर्मा कौन हैं?

By Jyoti Mahender Bhardwaj

राजस्थान : दोनों हाथों से एक साथ गणित हल करने वाली ‘मैथ्स गर्ल’ वंशिका शर्मा कौन हैं?
एमपी में फिर बढ़ेगा बिजली बिल, 100 यूनिट पर 2.46 रुपए और 500 पर 14.31 रुपए लगेंगे एक्सट्रा

By Aman Vaishnav

एमपी में फिर बढ़ेगा बिजली बिल, 100 यूनिट पर 2.46 रुपए और 500 पर 14.31 रुपए लगेंगे एक्सट्रा