जनप्रतिनिधियों से उलझने वाले आईएएस अफसरों की छुट्टी, अंजलि राजोरिया और प्रताप सिंह हटे, टीना डाबी का भी कद घटा

Mukesh Sharma | Apr 01, 2026, 14:11 IST
Share
ias traanf
Photograph: (the sootr)

राजस्थान में 65 IAS अधिकारियों की आई तबादला सूची में जनप्रतिनिधियों से उलझने वाले कलेक्टरों की छुट्टी कर दी है। प्रतापगढ़ कलेक्टर अंजलि राजोरिया और जैसलमेर कलेक्टर प्रताप सिंह को प्राइम पोस्टिंग से हटा दिया है। कलेक्टर टीना डाबी का कद घटाया गया है।

News In Short

  • मंगलवार देर रात 65 आईएएस अधिकारियों के तबादले।
  • 12 दिन के अंतराल में यह दूसरी प्रशासनिक सर्जरी।
  • जनप्रतिनिधियों से उलझने वाले आईएएस अफसरों को हटाया।
  • प्रतापगढ़ कलेक्टर अंजलि राजोरिया और जैसलमेर कलेक्टर प्रताप सिंह हटे।
  • बाड़मेर कलेक्टर टीना डाबी का कद घटाया, छोटे जिले की कमान सौंपी

News In Detail

राजस्थान में 12 दिन के भीतर ब्यूरोक्रेसी में दूसरा बड़ा फेरबदल किया गया है। सरकार ने मंगलवार देर रात 65 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर प्रशासनिक गलियारों में हलचल पैदा कर दी है। इससे पहले 20 मार्च को 25 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए थे।

वित्तीय वर्ष के आखिरी दिन आई ​इस सूची में जनप्रतिनिधियों से उलझने वाले अधिकारियों को प्राइम पोस्टिंग से हटाकर लूप लाइन या कम अहम पदों पर भेजा गया है। इस फेरबदल की सबसे खास बात यह है कि प्रदेश के 25 जिलों की कमान अब नए हाथों में सौंप दी गई है। बाड़मेर की चर्चित कलेक्टर टीना डाबी का कद घटाया गया है। उन्हें टोंक जैसे छोटे जिले की कमान दी गई है।

सांसद की नाराजगी पर अंजलि को हटाया

इस फेरबदल में सबसे चर्चित नाम प्रतापगढ़ आईएएस अंजली राजोरिया का है। अंजलि और उदयपुर सांसद मन्नालाल रावत के बीच का विवाद संसद भवन तक गूंजा था। सांसद रावत ने संसद के शून्यकाल में आरोप लगाया था कि कलेक्टर ने विकास कार्यों को व्यक्तिगत अहंकार के कारण रोक रखा है। 54 स्वीकृत कार्यों में से केवल 3 को ही आगे बढ़ाया गया। सरकार ने अब अंजलि राजोरिया को कलेक्टर पद से हटाकर गृह विभाग में संयुक्त सचिव लगा दिया है। उनकी जगह शुभम चौधरी को प्रतापगढ़ का नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है।

विवादों में रहे प्रताप सिंह

इसी तरह जैसलमेर कलेक्टर प्रताप सिंह को भी पद से हाथ धोना पड़ा है। उनके खिलाफ आरएएस एसोसिएशन ने मोर्चा खोल रखा था। आरोप था कि वे अधीनस्थ अधिकारियों के साथ अभद्र व्यवहार करते थे और नियमों के विरुद्ध काम करने का दबाव बनाते थे। पोकरण के पूर्व एसडीएम प्रभजोत सिंह गिल ने तो उन पर सूदखोरों और सोलर कंपनियों को फायदा पहुंचाने के गंभीर आरोप लगाए थे। अब प्रताप सिंह को कलेक्टर पद से हटाकर वित्त विभाग में भेज दिया गया है।

मंत्री से विवाद, फिर भी बढ़ गया कद

हैरान करने वाला मामला सीकर आईएएस मुकुल शर्मा का है। दिसंबर 2025 में वन मंत्री संजय शर्मा एक शिविर के दौरान मुकुल शर्मा पर सार्वजनिक रूप से भड़क गए थे। मंत्री ने तल्ख टिप्पणी करते हुए कहा था- इन चोरों को प्रोटेक्शन देने की जरूरत नहीं है कलेक्टर साहब।

हालांकि, इस विवाद के बाद माना जा रहा था कि मुकुल शर्मा को किनारे किया जाएगा, लेकिन सरकार ने उन्हें सीएमओ में विशिष्ट सचिव सभी को चौंका दिया। इसे मुख्यमंत्री की टीम में उनकी काबिलियत पर भरोसे के रूप में देखा जा रहा है। उनकी जगह अब आशीष मोदी सीकर के नए कलेक्टर होंगे, जो पहले पेंशन लाभार्थियों को नोटिस देने के मामले में चर्चा में रहे थे।

मुख्यमंत्री की कोर टीम में बड़े बदलाव

प्रशासनिक मशीनरी को धार देने के लिए मुख्यमंत्री कार्यालय को पूरी तरह री-डिजाइन किया गया है। अपनी कार्यशैली और हाल ही में साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित आईएएस जितेंद्र कुमार सोनी को मुख्यमंत्री का नया सचिव नियुक्त किया गया है। सोनी अब सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की भी कमान संभालेंगे। वहीं मुकुल शर्मा को मुख्यमंत्री का विशिष्ट सचिव बनाकर सरकार ने अपनी नई रणनीति के संकेत दे दिए हैं।

जल जीवन से लेकर स्वास्थ्य मिशन तक नई जिम्मेदारी

सिर्फ जिलों के कलेक्टर ही नहीं, बल्कि सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं में भी बड़े बदलाव किए हैं। वरिष्ठ अधिकारी डॉ. जोगाराम अब प्रदेश की सेहत सुधारने के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और पंचायती राज को मजबूत करने का जिम्मा संभालेंगे। वहीं राजन विशाल को जल जीवन मिशन जैसी महत्वाकांक्षी परियोजना की जिम्मेदारी दी है। अरविंद कुमार पोसवाल को राजस्थान आवासन मंडल के आयुक्त की कुर्सी सौंपी गई है।


25 जिलों में बदले कलेक्टर

जयपुर में संदेश नायक, टोंक में टीना डाबी, उदयपुर में आईएएस गौरव अग्रवाल, बीकानेर में निशांत जैन, करौली में अक्षय गोदारा, जोधपुर में आलोक रंजन, जैसलमेर में अनुपमा जोरवाल नई कलेक्टर होंगी।

आईएएस चिनमयी गोपाल को बाड़मेर, आईएएस शुभम चौधरी को प्रतापगढ़, आशीष मोदी को सीकर, अंकित कुमार सिंह को फलौदी, बाल मुकुंद असावा को बारां, अमित यादव को श्रीगंगानगर, मंजू को चित्तौड़गढ़, रविन्द्र गोस्वामी को पाली, रोहिताश्व सिंह तोमर को सिरोही का कलेक्टर बनाया गया है।

हरफूल सिंह यादव को बूंदी, अवधेश मीणा को डीडवाना कुचामन, देवेंद्र कुमार को नागौर, सौम्या झा को दौसा, अतुल प्रकाश को खैरथल तिजारा, मुहम्मद जुनैद पी पी को सलूंबर, देशल दान को डूंगरपुर, मयंक मनीष को डीग, अपर्णा गुप्ता को कोटपुतली-बहरोड़ में कलेक्टर लगाया गया है।

दो आरएएस को अतिरिक्त कार्यभार

सरकार ने आरएएस अधिकारी पूनम प्रसाद सागर को राजस्थान राज्य खाद्य व नागरिक आपूर्ति निगम के प्रबंध निदेशक और निशा मीणा को चिकित्सा शिक्षा विभाग के संयुक्त शासन सचिव पद का अतिरिक्त कार्यभार भी सोंपा है।

ये भी पढे़:-

Rajasthan IAS Transfer: टीना डाबी समेत 65 आईएएस अफसरों के तबादले, 25 जिलों के कलेक्टर बदले

अक्टूबर तक टल सकते हैं पंचायत और निकाय चुनाव, कोर्ट डेडलाइन छूटने की संभावना बढ़ी

दौसा में फर्जी सिलिकोसिस सर्टिफिकेट घोटाला, 2 डॉक्टर और 1 रेडियोग्राफर गिरफ्तार

खेल-खेल में टीले में बना ली सुरंग, मिट्टी ढ़हने से तीन बच्चों की मौत



Tags:
  • कलेक्टर टीना डाबी
  • आलोक रंजन
  • आशीष मोदी
  • आईएएस गौरव अग्रवाल
  • आईएएस जितेंद्र कुमार सोनी
  • 65 आईएएस अधिकारियों के तबादले
  • आईएएस मुकुल शर्मा
  • आईएएस अंजली राजोरिया
  • आईएएस शुभम चौधरी
  • अंकित कुमार सिंह
  • अरविंद कुमार पोसवाल
  • संदेश नायक
  • अनुपमा जोरवाल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा