राजस्थान में मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने जनता को दी खूब बच्चे पैदा करने की सलाह, सभा में सीएम भजनलाल शर्मा भी थे मौजूद

Rahul Garhwal | Jan 10, 2024, 24:00 IST
Share
राजस्थान में मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने जनता को दी खूब बच्चे पैदा करने की सलाह, सभा में सीएम भजनलाल शर्मा भी थे मौजूद
राजस्थान में मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने जनता को दी खूब बच्चे पैदा करने की सलाह, सभा में सीएम भजनलाल शर्मा भी थे मौजूद

राजस्थान में मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने जनता को खूब बच्चे पैदा करने की सलाह दी। सभा में सीएम भजनलाल शर्मा भी मौजूद थे।

UDAIPUR. राजस्थान के जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने जनता को खूब बच्चे पैदा करने की सलाह दी। भारत संकल्प यात्रा शिविर की सभा में सीएम भजनलाल शर्मा भी मौजूद थे। मंत्री खराड़ी की इस बात पर लोगों ने जमकर ठहाके लगाए। वहीं जनप्रतिनिधि इधर-उधर झांकने लगे।

मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने क्या कहा ?

जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री बाबूलाल खराड़ी केंद्र सरकार की योजनाओं का बखान कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का सपना है कि कोई भूखा न सोए। कोई बिना छत के नहीं रहे। बच्चे पैदा करो खूब, प्रधानमंत्री जी आपका मकान बना देंगे, फिर तकलीफ किस बात की है। कोई तकलीफ नहीं होनी चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने मोदी को 2024 में फिर लाने की बात कही।

'बाटला और सस्ता कर दें पर राज भी तो चलाना है'

मंत्री खराड़ी ने कहा कि गैस की टंकी (बाटला) बहुत महंगी थी। पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 200 रुपए कम किए थे। बीजेपी सत्ता में आई तो हमारे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि यह भी बहुत ज्यादा है। गरीब घर का व्यक्ति यह पैसा भी देने की स्थिति में नहीं है। सीएम ने तुरंत निर्णय लिया कि गैस का सिलेंडर 450 रुपए में मिलेगा। उन्होंने जनता को आवाज देते हुए कहा कि यह निर्णय ठीक है ना। उन्होंने फिर जनता से कहा कि अभी भी महंगा है क्या। खराड़ी ने कहा कि और सस्ता करना है क्या, देखिए राज भी चलाना है, आप बिना पैसे ही मांगेंगे तो सड़क कैसे बनाएंगे, बिजली कैसे पहुंचाएंगे, यह सारी चिंता तो हमें करनी होगी। बिना पैसे से मिलेगा तो उसकी कीमत आप नहीं समझेंगे।

मंत्री खराड़ी की 2 बीवी और 8 बच्चे

मंत्री बाबूलाल खराड़ी कोटड़ा से 3 किलोमीटर दूर नीचला फला में रहते हैं। उनकी 2 पत्नी और 8 बच्चे हैं। 4 बेटे और 4 बेटियां हैं। उनका मकान आज भी कच्चा ही है। वे उसी में रहते हैं। उनका परिवार खेती पर आश्रित है। आपको बता दें कि खराड़ी 2022 में सर्वश्रेष्ठ विधायक चुने गए थे। वे चौथी बार विधायक चुने गए हैं।

Tags:
  • CM Bhajanlal Sharma
  • सीएम भजनलाल शर्मा
  • PM Narendra Modi
  • पीएम नरेंद्र मोदी
  • Bharat Sankalp Yatra Camp
  • statement of Minister Babulal Kharadi
  • advice of Minister Kharadi
  • भारत संकल्प यात्रा शिविर
  • मंत्री बाबूलाल खराड़ी का बयान
  • मंत्री खराड़ी की सलाह
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज