नरेश मीणा की गुर्जर समाज पर आपत्तिजनक टिप्पणी, एफआईआर दर्ज, समाज में रोष व्याप्त
Amit Baijnath Garg | Published:
Photograph: (the sootr)
राजस्थान में नरेश मीणा की गुर्जर समाज पर आपत्तिजनक टिप्पणी से बवाल, बूंदी में कराई गई एफआईआर दर्ज। मीणा के बयान पर गुर्जर समाज में भारी आक्रोश व्याप्त।
राजस्थान के युवा नेता नरेश मीणा ने एक वीडियो में गुर्जर समाज के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिससे समाज में घृणा और वैमनस्य फैलने का खतरा उत्पन्न हो गया। इस वीडियो के वायरल होते ही गुर्जर समाज में रोष फैल गया और श्रीदेवनारायण गुर्जर विकास समिति के महासचिव मुकेश गुर्जर की शिकायत पर बूंदी के सदर थाने में मामला दर्ज किया गया।
शिकायत में कहा गया कि 24 जुलाई, 2025 को नरेश मीणा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने कोटा-बूंदी के गुर्जर समाज के लोगों के बारे में अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया। इसके अलावा, उन्होंने चुनाव में प्रहलाद गुंजल का साथ न देने पर नाराजगी जताई थी। मुकेश गुर्जर ने आरोप लगाया कि मीणा का यह बयान समाज में घृणा फैलाने और सामाजिक सौहार्द को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से दिया गया था।
यह खबर भी देखें...
सरकार ने नरेश मीणा की जमानत पर क्यों दी सहमति, जानिए पूरा हाई प्रोफाइल मामला
राजस्थान समरावता थप्पड़ कांड: आरोपी नरेश मीणा 8 महीने बाद आएंगे जेल से बाहर
बूंदी के सदर थाना प्रभारी रमेश कुमार आर्य ने बताया कि मुकेश गुर्जर की शिकायत के बाद नरेश मीणा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 196(1)(a) और 352 के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच थाने के उपनिरीक्षक नरेंद्र सुन्दरीवाल को सौंप दी गई है। इससे पहले नरेश मीणा एसडीएम थप्पड़ कांड और समरावता हिंसा प्रकरण में जेल में बंद थे और हाल ही में जमानत पर रिहा हुए थे।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
आपत्तिजनक शब्दों का उपयोग
समाज में वैमनस्य फैलने का खतरा गुर्जर समाज ने नरेश मीणा की टिप्पणियों को सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के प्रयास के रूप में देखा है। मुकेश गुर्जर ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी से समाज में तनाव पैदा हो सकता है। यह समाज के विभिन्न वर्गों के बीच वैमनस्य पैदा कर सकती है। उन्होंने इस घटना को निंदनीय बताया और कहा कि मीणा के बयान से समाज का अपमान हुआ है।
सरकार ने नरेश मीणा की जमानत पर क्यों दी सहमति, जानिए पूरा हाई प्रोफाइल मामला
राजस्थान समरावता थप्पड़ कांड: आरोपी नरेश मीणा 8 महीने बाद आएंगे जेल से बाहर
मामले की जांच जारी
FAQ
- 1. क्या नरेश मीणा के बयान पर
एफआईआर दर्ज हुई है?
हां, नरेश मीणा के गुर्जर समाज पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद एफआईआर दर्ज की गई है, और मामले की जांच चल रही है। - 2. गुर्जर समाज को लेकर नरेश मीणा ने क्या टिप्पणी की थी?
नरेश मीणा ने कोटा-बूंदी के गुर्जर समाज के लोगों के बारे में अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया और चुनाव में प्रहलाद गुंजल का साथ न देने पर नाराजगी जताई। - 3. नरेश मीणा पर किस धारा के तहत मामला दर्ज किया गया?
नरेश मीणा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 196(1)(a) और 352 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्सऔर एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापनऔरक्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari