Rajasthan Top News: राजस्थान पंचायत चुनाव नहीं लड़ सकेंगे संविदाकर्मी और आशा सहयोगी
राजस्थान टॉप न्यूज
राजस्थान: पंचायत चुनाव नहीं लड़ सकेंगे संविदाकर्मी और आशा सहयोगी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को मिली छूट
राजस्थान में संविदा कर्मचारी और आशा सहयोगी नौकरी करते हुए पंचायत चुनाव नहीं लड़ सकेंगे। चुनाव लड़ने के लिए उन्हें पहले इस्तीफा देना होगा। वहीं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका बिना वेतन छुट्टी लेकर चुनाव लड़ सकेंगी। राशन डीलरों को भी चुनाव लड़ने की छूट दी गई है। विद्या संबल योजना के कर्मचारियों और प्रशासक बनाए गए सरपंचों के मामले में नौकरी की शर्तें देखकर फैसला होगा।... खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें
डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन विवि में बड़ी कार्रवाई: छात्राओं के प्रदर्शन के बाद लेक्चरर अजीत चारण बर्खास्त
डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन आयुर्वेद विश्वविद्यालय में छात्रों के खिलाफ उत्पीड़न की घटनाओं को लेकर अब कठोर कदम उठाए गए हैं। कुलपति प्रोफेसर गोविंद शुक्ल सहाय ने आरोपी व्याख्याता डॉ. अजीत चारण को बर्खास्त कर दिया गया है। छात्राओं ने प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और अपनी मांगें पेश की हैं।... खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें
संकट के समय स्वदेशी तकनीक ही असली ताकत - राजनाथ सिंह, 32 देशों के सैन्य पर्यवेक्षक भी मौजूद
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जोधपुर एयरफोर्स स्टेशन पर अंतरराष्ट्रीय अभ्यास तरंग शक्ति-2026 का दौरा किया। इस अभ्यास में भारत सहित ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका के साथ अन्य मित्र देशों की वायुसेनाएं भाग ले रही हैं। सालभर की तैयारी के बाद इन देशों के सैन्यकर्मी एक साथ विमान उड़ाने का अभ्यास कर रहे हैं।... खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें
राजस्थान निकाय चुनाव: कांग्रेस ने लगाए पार्षद खरीद-फरोख्त के आरोप, डीजीपी ने दिए विजिलेंस जांच के आदेश
राजस्थान में निकाय चुनाव के दौरान कांग्रेस ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पार्टी ने पुलिस और प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठाए हैं। ज्ञापन में पार्षदों को धमकाने और दबाव बनाने का आरोप लगाया गया है। विजिलेंस विंग ने जांच के आदेश दिए हैं, जिसके परिणाम पर कार्रवाई निर्भर होगी। आरोपों की सच्चाई जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।... खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें
ऑपरेशन विषनहस: नेपाल में छिपा 75 हजार का इनामी सोहनलाल गिरफ्तार, टॉप-25 ड्रग्स अपराधियों में था शामिल
राजस्थान एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने तस्कर सोहनलाल को गिरफ्तार कर लिया है। यह आरोपी पिछले छह सालों से फरार था। सोहनलाल अवैध शराब और नशे के पदार्थों की तस्करी में शमिल था। पुलिस के अनुसार उसे नेपाल से भूटान भागने की कोशिश कर रहा था। उसकी गिरफ्तारी से नशा तस्करी पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।... खबर पढने के लिए क्लिक करें
श्रीगंगानगर में 13 वर्षीय मासूम के साथ दरिंदगी: 22 आरोपियों के खिलाफ आरोप हुए तय
श्रीगंगानगर में 13 वर्षीय नाबालिग बच्ची के यौन शोषण के मामले में 22 आरोपियों पर आरोप तय हुए हैं। विशेष अदालत ने आरोपियों के खिलाफ पोक्सो अधिनियम के तहत कार्यवाही शुरू की है। पुलिस के अनुसार लड़की को होटल में लाया गया था, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया। इस मामले में चार आरोपी अभी भी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।...खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें
अभिजीत दीपके को थप्पड़ मारने वाले राकेश गुर्जर फिर आए चर्चा में, इस बार किया बड़ा ऐलान
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में अभिजीत दीपके को थप्पड़ मारने वाले जयपुर के राकेश गुर्जर एक बार फिर चर्चा में है। उन्होंने दीपके और उनके साथियों को दिल्ली में पीटने की धमकी दी है। गुर्जर ने ऐसा करने पर 50 हजार रुपए का इनाम देने का ऐलान किया है।... खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें