Rajasthan Top News: राजस्थान की 3 हजार 716 पंचायतों में कल सरपंच-पंच चुनाव, 1.06 करोड़ से ज्यादा मतदाता करेंगे वोट

Ashish Bhardwaj | Nov 04, 2026, 21:50 IST
Rajasthan Top News
राजस्थान में पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में गुरुवार, 5 नवंबर को 27 जिलों की 3,716 ग्राम पंचायतों में पंच और सरपंच के लिए मतदान होगा। इस चरण में सरपंच के 3 हजार 716 और वार्ड पंच के 34 हजार 218 पदों पर चुनाव कराया जा रहा है। चुनाव में 1.06 करोड़ से ज्यादा मतदाता अपने गांव के प्रतिनिधि चुनेंगे। मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा।

राजस्थान टॉप न्यूज

राजस्थान की 3 हजार 716 पंचायतों में कल सरपंच-पंच चुनाव, 1.06 करोड़ से ज्यादा मतदाता करेंगे वोट

राजस्थान में पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में गुरुवार, 5 नवंबर को 27 जिलों की 3,716 ग्राम पंचायतों में पंच और सरपंच के लिए मतदान होगा। इस चरण में सरपंच के 3 हजार 716 और वार्ड पंच के 34 हजार 218 पदों पर चुनाव कराया जा रहा है। चुनाव में 1.06 करोड़ से ज्यादा मतदाता अपने गांव के प्रतिनिधि चुनेंगे। मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा। ... खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें



जयपुर से अमेरिका पहुंचे परिवार की बेटी पिया डांडिया ने जीता US कांग्रेस चुनाव, फ्लोरिडा से बनीं सांसद

राजस्थान के जयपुर से अमेरिका जाकर बसे एक परिवार की बेटी पिया डांडिया ने अमेरिकी राजनीति में बड़ी कामयाबी हासिल की है। पिया ने फ्लोरिडा के 22वें कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट से अमेरिकी प्रतिनिधि सभा यानी हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स का चुनाव जीत लिया है। उन्होंने रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार केसी असकर को हराया। इस जीत के साथ पिया फ्लोरिडा से अमेरिकी कांग्रेस पहुंचने वाली पहली दक्षिण एशियाई प्रतिनिधि बन गई हैं। ... खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें



IAS शिखर अग्रवाल के 40 विला की जांच अब अलवर पहुंची, ACB ने गोयल फैशंस की जमीनों का रिकॉर्ड मांगा

IAS शिखर अग्रवाल और उनके परिवार की ओर से एक ही कंपनी से 40 विला-कॉटेज खरीदने का मामला अब अलवर तक पहुंच गया है। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने इस मामले में जांच का दायरा बढ़ाते हुए अलवर जिला प्रशासन से गोयल फैशंस प्राइवेट लिमिटेड की जमीनों और उनके कन्वर्जन से जुड़ी पूरी जानकारी मांगी है। कंपनी के नाम जिले में कहां-कहां जमीन और संपत्तियां हैं, इसका रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है।... खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें



RCA प्रशासक बने रहेंगे IAS भास्कर सावंत, सुप्रीम कोर्ट ने हटाने की मांग वाली याचिका खारिज की

राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) के प्रशासन और चुनाव को लेकर चल रहा विवाद एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट पहुंचा। बुधवार को शीर्ष अदालत ने IAS अधिकारी और राजस्थान के प्रमुख गृह सचिव भास्कर ए. सावंत को RCA के प्रशासक पद से हटाने की मांग वाली विशेष अनुमति याचिका (SLP) खारिज कर दी। ... खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें



IAS शिखर अग्रवाल के विला विवाद मामले मेंं भजनलाल-गहलोत आमने-सामने, सीएम की भूमिका पर उठाए सवाल

राजस्थान में IAS शिखर अग्रवाल के विला विवाद ने सियासी पारा चढ़ा दिया है। इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और पूर्व सीएम अशोक गहलोत के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। दोनों नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल रहा है। गहलोत ने भजनलाल शर्मा को खुली चुनौती देते हुए कहा है कि वे 24 घंटे के अंदर अपने आरोपों के सबूत दें या माफी मांगें।... खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें



PM आवास योजना में 2.83 करोड़ की गड़बड़ी के आरोपी को हाईकोर्ट से राहत, निलंबन पर रोक

बीकानेर की देशनोक नगर पालिका में प्रधानमंत्री आवास योजना के भुगतान में करीब 2.83 करोड़ रुपए की वित्तीय गड़बड़ी के मामले में आरोपी सुरेंद्र सिंह टिंडल को हाईकोर्ट से राहत मिली है। राजस्थान हाईकोर्ट ने उनके निलंबन आदेश पर रोक लगा दी है। टिंडल की ओर से अदालत में निलंबन की प्रक्रिया को चुनौती दी गई थी। ... खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें

Tags:
  • rajasthan
  • पंचायत चुनाव
  • पिया डांडिया
  • अमेरिका
  • शिखर अग्रवाल
  • सुप्रीम कोर्ट
  • आवास योजना