राजस्थान में भी ​बढ़ गए पेट्रोल-डीजल की कीमतें, जानिए किस जिले में कितने होंगे नए दाम

Ashish Bhardwaj | May 15, 2026, 13:54 IST
Share
Ashish Bhardwaj - 2026-05-15T155503.793
Photograph: (the sootr)

मिडिल ईस्ट में युद्ध का असर अब राजस्थान में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर भी आ गया है। प्रदेश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में ₹3 से ₹4 प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी हुई है।

News In Short

  • राजस्थान में 15 मई को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में ₹3–4 प्रति लीटर की हुई बढ़ोतरी।
  • मिडिल ईस्ट युद्ध और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों का राजस्थान में दिखा असर।
  • जयपुर में पेट्रोल ₹108.19 और डीजल ₹93.43 प्रति लीटर पर पहुंचा।
  • श्रीगंगानगर और बीकानेर में पेट्रोल ₹109.46 और जैसलमेर में ₹109.59 प्रति लीटर।
  • बढ़ी हुई तेल कीमतों का सबसे ज्यादा असर आम जनता और ट्रांसपोर्ट सेक्टर पर पड़ेगा।

News In Detail

राजस्थान में जनता के लिए शुक्रवार 15 मई की सुबह पेट्रोल और डीजल की बढ़ी कीमतें बड़ा झटका लेकर आई हैं। मिडिल ईस्ट युद्ध के कारण तेल की आपूर्ति पर बढ़ते दबाव का असर अब प्रदेश के पेट्रोल पंपों तक पहुंच चुका है।

पेट्रोल की कीमतें 3.16 से लेकर 4 रुपए प्रति लीटर तक बढ़ गई हैं। यह मार्च 2024 के बाद पहली बार हुआ है कि तेल कंपनियों ने एक साथ इतनी बड़ी बढ़ोतरी की है।

युद्ध और कच्चे तेल का प्रभाव

वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों ने घरेलू तेल की कीमतों को प्रभावित किया है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आपूर्ति का दबाव कम नहीं हुआ, तो आने वाले दिनों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें और बढ़ सकती हैं। फिलहाल राजस्थान के कई जिलों में पेट्रोल ₹110 प्रति लीटर तक पहुँच गया है।

जयपुर में कीमतों का उछाल

राजधानी जयपुर (Jaipur) में शुक्रवार, 15 मई को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बड़ी तेजी देखी गई:

पेट्रोल रेट (Petrol Rate Jaipur): ₹108.19 प्रति लीटर (कल ₹105.03) – ₹3.16 का उछाल।

डीजल रेट (Diesel Rate Jaipur): ₹93.43 प्रति लीटर (कल ₹90.49) – ₹2.94 का उछाल।

यह वृद्धि सीधे जनता की जेब पर असर डालती है और परिवहन व दैनिक खर्च बढ़ा सकती है।

राजस्थान में पेट्रोल की नई कीमतें

जिलापुरानी रेट (रुपए/लीटर)नई रेट (रुपए/लीटर)कुल बढ़ोतरी (रुपए)
अजमेर104.36107.613.25
कोटा104.26107.513.25
चित्तौड़गढ़104.38107.623.24
श्रीगंगानगर106.21109.463.25
उदयपुर105.54108.793.25
जयपुर104.72107.973.25
बीकानेर106.22109.463.24
अलवर105.35108.603.25
सीकर105.65108.903.25
जोधपुर104.54107.793.25
बाड़मेर106.19109.433.24
सवाई माधोपुर106.22109.463.24
झालावाड़105.09108.343.25
डूंगरपुर106.21109.463.25
झुंझुनूं106.21109.453.24
बांसवाड़ा106.14109.393.25
राजस्थान में डीजल की नई कीमतें

जिलापुरानी रेट (रुपए/लीटर)नई रेट (रुपए/लीटर)कुल बढ़ोतरी (रुपए)
अजमेर89.8892.903.02
कोटा89.7992.813.02
चित्तौड़गढ़89.9292.933.01
श्रीगंगानगर91.7294.743.02
उदयपुर90.9693.983.02
जयपुर90.2193.233.02
बीकानेर91.7194.733.02
अलवर90.7693.773.01
सीकर91.0594.073.02
जोधपुर90.0593.032.9
बाड़मेर91.7294.743.02
झालावाड़90.5493.563.02
डूंगरपुर91.7394.753.02
झुंझुनूं91.7094.713.01
बांसवाड़ा91.5094.523.02

श्रीगंगानगर और बीकानेर में सबसे महंगा तेल

राजस्थान के सीमावर्ती जिलों में ट्रांसपोर्टेशन खर्च अधिक होने के कारण तेल की कीमतें हमेशा से ऊंची रही हैं। नई बढ़ोतरी के बाद, श्रीगंगानगर और बीकानेर में पेट्रोल ₹109.46 प्रति लीटर पहुँच गया है। वहीं, जैसलमेर में पेट्रोल की कीमत ₹109.59 प्रति लीटर दर्ज की गई, जो प्रदेश में सबसे ऊंचे स्तरों में से एक है।

आम जनता पर असर

इस बढ़ोतरी का सबसे ज्यादा असर ऑटो और ट्रांसपोर्ट सेक्टर पर पड़ेगा। आम लोग दैनिक यात्रा और घर का खर्च बढ़ने की संभावना से परेशान हैं। इसके अलावा विदेशी तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव सीधे प्रदेशवासियों की जेब पर असर डालते हैं।

ये भी पढे़:-

राजस्थान हाई कोर्ट ने दुग्ध संघों में प्रशासक लगाने पर लगाई रोक, सरकार से मांगा जवाब

दो डीएफओ पर भ्रष्टाचार के आरोप, पीएमओ से शिकायत के बाद बनी जांच कमेटी

शिक्षकों का 4 साल पुरानी सूची से होगा प्रमोशन, 25 जून तक आएगी फाइनल लिस्ट

पेट्रोल-डीजल पर सीलिंग की आहट; राजस्थान में अब पंपों पर तेल मिलने की सीमा तय

Tags:
  • राजस्थान
  • पेट्रोल
  • डीजल
  • पेट्रोल-डीजल की कीमत
  • मिडिल ईस्ट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा