राजस्थान की सियासत में भी 80s Retro फोटो ट्रेंड छाया, गहलोत-पायलट के लुक ने चौंकाया

Raghvendra Singh Rathore | Sept 11, 2026, 19:58 IST
Share
गहलोत-पायलट के AI रेट्रो लुक ने चौंकाया सबको
गहलोत-पायलट के AI रेट्रो लुक ने चौंकाया सबको

राजस्थान के नेताओं की AI रेट्रो तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। दीया कुमारी, अशोक गहलोत, सचिन पायलट, राज्यवर्धन राठौड़ और रविंद्र सिंह भाटी का 80s लुक चर्चा का विषय बना हुआ है।

राजस्थान की सियासत में इन दिनों चुनावी पोस्टर और राजनीतिक बयान ही नहीं, 80s का रेट्रो लुक भी चर्चा में है। सोशल मीडिया पर एआई की मदद से नेताओं की आज की तस्वीरों को 80 के दशक के अंदाज में बदला जा रहा। फेसबुक और इंस्टाग्राम से लेकर एक्स तक ऐसी तस्वीरें खूब शेयर हो रहीं।

राजस्थान की सियासत में छाया 80s
राजस्थान की सियासत में छाया 80s


इस ट्रेंड में नेता वही हैं, लेकिन उनका लुक पूरी तरह बदल गया। बड़े बाल, विंटेज कपड़े, पुराने जमाने की ज्वेलरी, फिल्म कैमरा जैसा इफेक्ट और हल्के रंगों के साथ तस्वीरों को ऐसा बनाया जा रहा है, जैसे ये फोटो 40 साल पहले खींची गई हों। इस ट्रेंड से राजस्थान भी बचा नहीं। सूबे की सियासत भी रेट्रो ट्रेंड में रंगी नजर आ रही। राजस्थान के उद्योग मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, विधायक और कांग्रेस के पंजाब प्रभारी सचिन पायलट भी इस ट्रेंड का हिस्सा बनी हैं।

राज्यवर्धन राठौड़ का बदला अंदाज

मंत्री राज्यवर्धन राठौड़ भी इस ट्रेंड में बिल्कुल अलग नजर आ रहे। एआई ने उनके चेहरे को पुराने फोटो इफेक्ट, विंटेज कपड़ों और 80s स्टाइल के साथ पेश किया। तस्वीर देखकर मौजूदा और रेट्रो लुक के बीच का फर्क साफ नजर आ रहा।

AI ने बदला नेताओं का लुक, रेट्रो ट्रेंड छाया
AI ने बदला नेताओं का लुक, रेट्रो ट्रेंड छाया


गहलोत का रेट्रो लुक भी चर्चा में

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की रेट्रो तस्वीर में उनका चेहरा पहचाना जा सकता है, लेकिन हेयरस्टाइल और कपड़ों ने पूरा अंदाज ही बदल दिया है। उनकी तस्वीर में पुराने दौर की फोटोग्राफी का इफेक्ट भी दिया गया।

नेताओं की रेट्रो तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल
नेताओं की रेट्रो तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल


पायलट की रेट्रो तस्वीर भी चमकी

सचिन पायलट की रेट्रो तस्वीर भी सोशल मीडिया पर ध्यान खींच रही। उनके मौजूदा चेहरे को 80s स्टाइल के बालों, कपड़ों और पुराने कैमरा इफेक्ट के साथ पेश किया गया है। पायलट ने अपने बचपन की तस्वीर भी शेयर की है, जिसे सोशल मीडिया यूजर्स खूब पसंद कर रहे।

युवाओं के बीच लोकप्रिय निर्दलीय विधायक रविंद्र सिंह भाटी की तस्वीर को भी एआई ने पुराने जमाने के अंदाज में बदल दिया। चेहरे की पहचान वही, लेकिन हेयरस्टाइल, कपड़े और फोटो का पूरा ट्रीटमेंट उन्हें बिल्कुल अलग लुक दे रहा।

पायलट के AI रेट्रो लुक ने चौंकाया सबको
पायलट के AI रेट्रो लुक ने चौंकाया सबको


देशभर में छाया है 80s का रेट्रो ट्रेंड

यह ट्रेंड सिर्फ राजस्थान तक सीमित नहीं है। भाजपा के राष्ट्रीय हैंडल से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रेट्रो तस्वीर शेयर की गई। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के अलावा केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, किरेन रिजिजू और ज्योतिरादित्य सिंधिया की तस्वीरें भी इस अंदाज में सामने आ चुकी हैं।

आज की फोटो, 80s का अंदाज

इन तस्वीरों को देखकर एक बात समझना जरूरी है। ये जरूरी नहीं कि नेताओं की असली 80 के दशक की तस्वीरें हों। ज्यादातर तस्वीरें मौजूदा फोटो को एआई की मदद से एडिट करके तैयार की जा रही। एआई चेहरे की पहचान को बनाए रखता और उसके ऊपर पुराने दौर के बाल, कपड़े, ज्वेलरी, बैकग्राउंड, रंग और कैमरा इफेक्ट जोड़ देता। यही वजह है कि तस्वीर में नेता का चेहरा जाना-पहचाना लगता है, लेकिन पूरा लुक बिल्कुल नया दिखाई देता है।

अपनी फोटो को कैसे रेट्रो बना सकते?

अगर आपको भी अपनी फोटो को 80s Retro Look देना है तो इसके लिए किसी एआई फोटो एडिटिंग टूल में अपनी साफ और सामने से ली गई तस्वीर अपलोड करनी होगी। इसके बाद ऐसा निर्देश देना होगा कि फोटो को 80s के इंडियन रेट्रो स्टाइल में बदला जाए। आप इसमें अपनी पसंद का हेयरस्टाइल, विंटेज कपड़े, पुराने जमाने का बैकग्राउंड, फिल्म कैमरा इफेक्ट और हल्का ग्रेन जोड़ने को कह सकते हैं।

80s Retro Trend फिर क्यों छाया?

एआई तस्वीरों का क्रेज नया नहीं है। 2025 में स्टूडियो घिबली शैली की तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर खूब धूम मचाई थी। इसके बाद कैरीकेचर और अलग-अलग एआई अवतार भी वायरल हुए।

अब एआई का नया प्रयोग लोगों को पुरानी यादों से जोड़ रहा। यही वजह है कि 80 के दशक का रेट्रो ट्रेंड फेसबुक, इंस्टाग्राम और 'एक्स' जैसे प्लेटफॉर्म पर तेजी से लोकप्रिय हो रहा।

राजस्थान में नगरीय निकाय चुनाव का माहौल भी गर्म है। ऐसे समय में नेताओं के ये नए-नवेले रेट्रो लुक राजनीतिक पोस्ट से अलग सोशल मीडिया पर मनोरंजन और चर्चा का नया कारण बन गए हैं।

ये खबर भी पढे़:-

राजस्थान,768 केसों में अभियोजन मंजूरी का इंतजार,आरएएस पंकज ओझा मामला ठंडे बस्ते में

एवोकाडो की खेती से बढ़ेगी किसानों की कमाई, 500 रुपए का है बाजार भाव

हनुमानगढ़ में मतदान केंद्र पर प्रत्याशियों में हाथापाई, हमले का लगाया आरोप

पंजाब चुनाव से पहले क्या CM का चेहरा आगे रखेगी कांग्रेस? सचिन पायलट ने बताया प्लान

Tags:
  • सचिन पायलट
  • राजस्थान
  • अशोक गहलोत
  • पीयूष गोयल
छत्तीसगढ़ में लाइब्रेरी से घर लौट रही युवती पर एसिड अटैक, चेहरे और शरीर का ऊपरी हिस्सा झुलसा, आरोपी फरार

By Umeshwari Baghel

छत्तीसगढ़ में लाइब्रेरी से घर लौट रही युवती पर एसिड अटैक, चेहरे और शरीर का ऊपरी हिस्सा झुलसा, आरोपी फरार
एमपी कृषि विभाग में 3357 कर्मचारियों का प्रमोशन, CM मोहन यादव बोले-अब हर साल होगी DPC

By Sandeep Kumar

एमपी कृषि विभाग में 3357 कर्मचारियों का प्रमोशन, CM मोहन यादव बोले-अब हर साल होगी DPC
राहुल गांधी का अगला पड़ाव भोपाल होगा? वेटिंग शिक्षक के आंदोलन पर चिट्ठी लिखने के बाद दौरे की चर्चा तेज

By Atul Dwivedi

राहुल गांधी का अगला पड़ाव भोपाल होगा? वेटिंग शिक्षक के आंदोलन पर चिट्ठी लिखने के बाद दौरे की चर्चा तेज
New Update: राजस्थान में CET को लेकर बड़ा बदलाव, लाखों युवाओं पर पड़ेगा सीधा असर

By Jyoti Mahender Bhardwaj

New Update: राजस्थान में CET को लेकर बड़ा बदलाव, लाखों युवाओं पर पड़ेगा सीधा असर
चित्तौड़गढ़: पुलिस की एंटी थेफ्ट टीम से इनामी बदमाश को छुड़ा ले गए साथी, वारदात में दो कांस्टेबल घायल

By Jageshwar prasad

चित्तौड़गढ़: पुलिस की एंटी थेफ्ट टीम से इनामी बदमाश को छुड़ा ले गए साथी, वारदात में दो कांस्टेबल घायल
खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय की VC पर सोशल मीडिया पोस्ट से विवाद, यूनिवर्सिटी ने आरोपों को बताया भ्रामक

By Umeshwari Baghel

खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय की VC पर सोशल मीडिया पोस्ट से विवाद, यूनिवर्सिटी ने आरोपों को बताया भ्रामक
त्योहार से पहले नहीं हटेंगी स्ट्रीट वेंडर्स की दुकानें, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग बनेगा ढाल, जानें कैसे

By Manya Jain

त्योहार से पहले नहीं हटेंगी स्ट्रीट वेंडर्स की दुकानें, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग बनेगा ढाल, जानें कैसे