पंजाब चुनाव से पहले क्या CM का चेहरा आगे रखेगी कांग्रेस? सचिन पायलट ने बताया प्लान
Saurabh Mishra | Updated:
पंजाब में CM फेस नहीं, सामूहिक नेतृत्व में लड़ेगी कांग्रेस
राजस्थान निकाय चुनाव के दूसरे चरण में जयपुर सहित 147 निकायों में मतदान संपन्न हुआ। शाम 6 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार, छह नगर निगमों में सबसे अधिक मतदान पाली नगर निगम में 70.94 प्रतिशत दर्ज किया गया।
समझें क्या है पूरा मामला
- पंजाब में CMफेस नहीं, सामूहिकनेतृत्व में लड़ेगीकांग्रेस
- सचिनपायलट का दावा, 100%बनेगी कांग्रेस सरकार
- AAP सरकार परड्रग्स औरकानून-व्यवस्था कोलेकर हमला
- राहुल-प्रियंका भीउतरेंगे पंजाब केचुनावी मैदान में
- चन्नी करेंगे पूरीताकत से प्रचार, पायलटका खुलासा
पंजाब में विधानसभा चुनाव में क्या मुख्यमंत्री का चेहरा आगे रखेगी कांग्रेस? जानिए कांग्रेस के प्रभारी सचिन पायलट ने इस पर क्या कहा। #sachinpilot #RajasthanElections #RajasthanElection2026 pic.twitter.com/Gz9ccHYqFt
— test test (@TestT12452) September 11, 2026
CM फेस पर पायलट बोले- नतीजों के बाद तय होगी जिम्मेदारी
उन्होंने कहा कि पार्टी सामूहिक नेतृत्व के साथ चुनाव लड़ेगी। सभी वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मिलकर कांग्रेस को बहुमत दिलाने के लिए काम करेंगे। इसके बाद किस नेता को क्या जिम्मेदारी दी जाएगी, इसका फैसला पार्टी करेगी।
पायलट का यह बयान इसलिए भी अहम है क्योंकि कांग्रेस ने हाल ही में उन्हें पंजाब का AICC महासचिव और प्रभारी बनाया है। उन्होंने भूपेश बघेल की जगह यह जिम्मेदारी संभाली है। पंजाब में 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं और पार्टी के सामने चुनावी तैयारियों के साथ अंदरूनी मतभेदों को दूर करने की भी चुनौती है।
चन्नी पूरी ताकत से करेंगे प्रचार
पायलट के मुताबिक कांग्रेस में सभी नेताओं को साथ लेकर आगे बढ़ने की रणनीति है। हाल ही में चन्नी और पायलट की मुलाकात भी हुई है। चन्नी ने पायलट को पंजाब की जिम्मेदारी दिए जाने को पार्टी के लिए नई उम्मीद बताया था।
‘मतभेद को गुटबाजी कहना सही नहीं’
उन्होंने कहा कि संगठन की टीम मजबूत है और चुनाव किसी एक व्यक्ति के भरोसे नहीं, बल्कि सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को साथ लेकर लड़ा जाएगा। पायलट की नियुक्ति भी ऐसे समय हुई है जब पंजाब कांग्रेस में नेतृत्व को लेकर लंबे समय से अंदरूनी खींचतान चल रही है।
राहुल-प्रियंका भी उतरेंगे पंजाब के मैदान में
पायलट ने कहा कि वे खुद भी जल्द पंजाब जाकर जमीनी स्तर पर संगठन और चुनावी तैयारियों पर काम शुरू करेंगे। दिल्ली में पंजाब कांग्रेस के नेताओं से फीडबैक लिया जा चुका है।
AAP से मुख्य मुकाबला, सरकार पर साधा निशाना
पायलट ने दावा किया कि कांग्रेस पंजाब में मजबूत विकल्प बनकर सामने आएगी। उन्होंने आम आदमी पार्टी में टूट और शिरोमणि अकाली दल की कमजोर स्थिति का जिक्र करते हुए कांग्रेस को एकजुट और धर्मनिरपेक्ष राजनीतिक विकल्प बताया।
‘पंजाब कांग्रेस का इतिहास जानता है’
उन्होंने कहा कि पंजाब में कृषि और विकास से जुड़े बदलावों में भी कांग्रेस सरकारों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है और पार्टी इसी इतिहास के साथ भविष्य का रोडमैप लेकर जनता के बीच जाएगी।
ड्रग्स को बनाया बड़ा मुद्दा, मान सरकार पर हमला
पायलट ने आरोप लगाया कि जेलों से गैंग संचालित होने और खुलेआम आपराधिक वारदातों के कारण आम लोगों में असुरक्षा की भावना बढ़ी है। इससे पहले भी पंजाब प्रभारी बनने के बाद पायलट AAP सरकार के कामकाज और राज्य की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठा चुके हैं।
वित्त मंत्री के मुद्दे पर भी उठाए सवाल
पायलट के बयान से साफ है कि पंजाब की जिम्मेदारी मिलने के बाद कांग्रेस की चुनावी रणनीति में एक तरफ पार्टी को एकजुट रखने और बिना CM फेस के सामूहिक नेतृत्व में चुनाव लड़ने की तैयारी है, तो दूसरी तरफ AAP सरकार को ड्रग्स, कानून-व्यवस्था और शासन के मुद्दों पर घेरने की योजना है।
ये भी पढ़ें :-
राजस्थान नगरीय निकाय चुनाव: दोपहर एक बजे तक 44.90% मतदान
मतदान के दिन सफाई ड्यूटी पर निगम कर्मचारी, कांग्रेस ने उठाए मताधिकार पर सवाल
जयपुर में शांतिपूर्ण मतदान: The Sootr ने 7 वार्डों में देखा हाल, बूथों पर सामान्य स्थिति
AICC ने राष्ट्रीय सचिवों की नई सूची जारी की: एमपी-राजस्थान में 4-4 और छत्तीसगढ़ में 2 नेताओं को मिली जिम्मेदारी, देखें लिस्ट
By Sumit Kumar
भोपाल में महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की धमाकेदार शुरुआत, मलेशिया को 4-1 से हराया, डेब्यू मैच में चमकी पूजा
By Sandeep Kumar
अटल प्रोग्रेस-वे का रास्ता 3 बार बदला, फिर भी किसानों की जमीन पर संकट, बोले- जान दे देंगे, जमीन नहीं
By Ratan Kumar Mishra
ट्विशा केस: जेल में समर्थ-गिरिबाला को खतरे की आशंका, वकील ने उठाए सवाल, CBI की 60 दिन की मोहलत का भी विरोध
By Sumit Kumar
CG Top News : छत्तीसगढ़ में IAS-IPS अफसरों के प्रमोशन , PCCF की बेटी की शादी में वनकर्मियों की ड्यूटी पर विवाद; AIIMS का स्पीड डेटिंग इवेंट बंद
By Umeshwari Baghel
IPS राजेश कुकरेजा को जेल विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी, DIG वित्त के साथ अब संभालेंगे जेल उप महानिरीक्षक का प्रभार
By
48 दिन से सड़क पर अभ्यर्थी, अब विधानसभा में गूंजेगी आवाज, शिक्षक भर्ती पर सरकार से जवाब तलब
By Atul Dwivedi