पूर्व मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीया पर एसीबी की कारवाई, तीन दिन पहले की थी भाजपा छोड़ने की घोषणा

Ashish Bhardwaj | Jan 14, 2026, 10:05 IST
Photograph: (the sootr)
राजस्थान में पूर्व मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीया के खिलाफ एसीबी ने कारवाई की हैं। एसीबी ने ये कार्रवाई उनके घर, पेट्रोल पंप और क्रेशर प्लांट पर की हैं। मालवीया अभी तीन दिन पहले ही भाजपा छिड़कर कांग्रेस में लौटने की घोषणा की थी।

Jaipur: राजस्थान में पूर्व मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीया के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने कार्रवाई की है, जो उनकी भाजपा छोड़ने की घोषणा के तीन दिन बाद हुई। यह कार्रवाई उनके घर पेट्रोल पंप और क्रेशर प्लांट पर की गई। इससे राजनीति गलियारों में हलचल मच गई हैं।



मालवीया पहले कांग्रेस से इस्तीफा देकर भाजपा में गए थे। उन दिनों यह चर्चा चल रही थी कि क्या मालवीया किसी जांच एजेंसी की कार्रवाई से बचने के लिए उन्होंने भाजपा में शामिल होने का निर्णय लिया था।



शीतलहर से परेशान लोग, ठंड से जूझ रहा राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़



एसीबी का ऑपरेशन

एसीबी की टीम, ऋषिकेश मीणा के नेतृत्व में, महेंद्रजीत सिंह मालवीया के पेट्रोल पंप और क्रेशर प्लांट पर सर्च करने पहुंची। इसके बाद, टीम नाहरपुरा गांव स्थित उनके घर भी गई, लेकिन वहां बड़ी संख्या में समर्थकों के इकट्ठा होने के कारण सर्च नहीं किया जा सका। एसीबी के अधिकारियों ने गोपनीय शिकायत के आधार पर सर्च की पुष्टि की, लेकिन जांच के परिणामों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी।



राजस्थान में कांग्रेस का पीछा नहीं छोड़ रहा भ्रष्टाचार, कई नेताओं या उनके परिवार पर उठी अंगुली



मालवीया का आरोप

महेंद्रजीत सिंह मालवीया ने इस कार्रवाई पर जवाब देते हुए कहा कि पेट्रोल पंप और क्रेशर प्लांट में कुछ भी संदिग्ध नहीं है। उन्होंने कहा कि यह पूरी कार्रवाई केवल राजनीतिक दबाव बनाने के लिए की जा रही है। मालवीया ने पूरी दृढ़ता से कहा कि वे अपने निर्णय पर कायम हैं और जो भी होगा, उसे वे देखेंगे।



23 साल बाद मकर संक्रांति 2026 पर बना एकादशी का संयोग, जानें शुभ मुहूर्त



Makar Sankranti 2026: सूर्य उपासना, वैज्ञानिक महत्व और दान का पावन पर्व



कांग्रेस और भाजपा आमने - सामने

महेंद्रजीत सिंह मालवीया के कांग्रेस में लौटने के बाद इस कार्रवाई ने भाजपा और कांग्रेस को एक दूसरे आरोप-प्रत्यारोप लगा रही हैं । इससे पहले मालवीया 23 महीने तक भाजपा में रहते हुए उन्होंने लोकसभा चुनाव भी लड़ा था, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा।



Makar Sankranti 2026: सूर्य उपासना, वैज्ञानिक महत्व और दान का पावन पर्व



मालवीया का राजनीतिक सफर

महेंद्रजीत सिंह मालवीया कांग्रेस से एक बार सांसद और चार बार विधायक रह चुके हैं। वे अब एक बार फिर कांग्रेस में लौट रहे हैं, लेकिन उनकी वापसी के साथ राजनीतिक गलियारों में कई सवाल खड़े हो गए हैं।



राजस्थान में 20.36 लाख लोगों की पेंशन रोकी, समय पर नहीं हो पाया वेरिफिकेशन



मालवीया पर एसीबी की कार्यवाई के मुख्य बिंदू:

  • महेंद्रजीत सिंह मालवीया पर एसीबी कार्रवाई उनके पेट्रोल पंप और क्रेशर प्लांट पर छापेमारी की, जिससे राजनीतिक दबाव बनाने की संभावना जताई जा रही है।
  • मालवीया की कांग्रेस में वापसी के तुरंत बाद एसीबी की कार्रवाई शुरू हुई, जिससे कांग्रेस और भाजपा के बीच राजनीतिक चर्चाएं बढ़ गईं।
  • गोविंद सिंह डोटासरा ने आरोप लगाया कि जैसे ही मालवीया ने कांग्रेस में वापसी का एलान किया, वैसे ही जांच एजेंसियां सक्रिय हो गईं और यह पूरी कार्रवाई राजनीतिक दबाव के तहत की गई।
Tags:
  • कांग्रेस
  • गोविंद सिंह डोटासरा
  • भाजपा
  • एसीबी कार्रवाई
  • महेंद्रजीत सिंह मालवीया