आरपीएससी ने किया बड़ा फैसला, RAS-मेंस एग्जाम-2023 की उत्तर पुस्तिका देख सकेंगे कैंडिडेट्स

Ashish Bhardwaj | Feb 12, 2026, 16:14 IST
Share
RPSC ans
Photograph: (the sootr)

अब राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी (आरएएस) मेंस एग्जाम-2023 के कैंडिडेट्स अपनी उत्तर पुस्तिकाएं ऑनलाइन देख और डाउनलोड कर सकेंगे। इस प्रक्रिया में 50 रुपये की फीस तय की गई है।

News In Short

  • आरपीएससी ने उत्तर पुस्तिका डाउनलोड के लिए अवसर दिया।
  • कैंडिडेट्स 9 मार्च से 8 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
  • उत्तर पुस्तिका डाउनलोड करने के लिए 50 रुपये फीस निर्धारित।
  • आधिकारिक पोर्टल से ही आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।
  • 30 जून 2026 तक उम्मीदवार अपनी उत्तर पुस्तिकाएं डाउनलोड कर सकेंगे।

News In Detail

राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) ने एक बड़ा फैसला किया है। अब राजस्थान राज्य और अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी (आरएएस) मुख्य परीक्षा 2023 की उत्तर पुस्तिकाएं ऑनलाइन देख और डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए कैंडिडेट्स 9 मार्च से 8 अप्रैल 2026 तक आवेदन कर सकते है।

ऑनलाइन उत्तर पुस्तिकाओं की जांच का सरल तरीका

आयोग के सचिव रामनिवास मेहता ने बताया कि यह प्रक्रिया बेहद सरल और सीधी है। उम्मीदवार को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 'कैंडिडेट इनफॉर्मेशन' सेक्शन में जाना होगा। वहां पर 'आरएस (मैन) एग्जाम 2023 लिंक पर क्लिक करके उन्हें अपना रोल नंबर, एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि डालकर ओटीपी प्राप्त करना होगा। इसके बाद, उम्मीदवार लॉगिन करके अपनी उत्तर पुस्तिका प्राप्त कर सकते हैं।

फीस और डाउनलोड करने की प्रक्रिया

उम्मीदवारों को उत्तर पुस्तिकाओं को डाउनलोड करने के लिए 50 रुपये प्रति पुस्तिका की फीस अदा करनी होगी। शुल्क का भुगतान 20 अप्रैल से 19 जून 2026 तक किया जा सकेगा। भुगतान के बाद, उम्मीदवार 30 जून 2026 तक अपनी उत्तर पुस्तिकाएं डाउनलोड कर सकेंगे।

महत्वपूर्ण तारीखें

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 8 अप्रैल 2026

शुल्क जमा करने की अवधि: 20 अप्रैल से 19 जून 2026

उत्तर पुस्तिका डाउनलोड की अंतिम तिथि: 30 जून 2026

आयोग ने यह स्पष्ट किया है कि केवल आधिकारिक पोर्टल पर आवेदन स्वीकार किए जाएंगे और किसी अन्य माध्यम से आवेदन नहीं स्वीकार किए जाएंगे। 30 जून के बाद, उत्तर पुस्तिकाएं पोर्टल से हटा दी जाएंगी, इसलिए उम्मीदवारों को समय से अपनी उत्तर पुस्तिकाएं डाउनलोड कर लेनी चाहिए।

उत्तर पुस्तिका के महत्वपूर्ण बिंदु

उत्तर पुस्तिका डाउनलोड करने के लिए आपको आयोग की वेबसाइट पर जाकर 'कैंडिडेट इनफॉर्मेशन' सेक्शन में जाना होगा। वहां से आप आरएएस परीक्षा-2023 लिंक पर क्लिक करके रोल नंबर, एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि डालकर ओटीपी प्राप्त करें और लॉगिन करें। 50 रुपये प्रति उत्तर पुस्तिका की फीस होगी, जिसे ऑनलाइन भुगतान किया जा सकेगा। 30 जून 2026 तक उम्मीदवार अपनी उत्तर पुस्तिकाएं डाउनलोड कर सकते हैं। इसके बाद यह पोर्टल से हटा दी जाएंगी।

इंटरव्यू के अंक किये थे सार्वजनिक

आरपीएससी ने राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी (आरएएस) परीक्षा-2023 के इंटरव्यू के अंक सार्वजनिक किए थे। आयोग ने 15 अक्टूबर 2025 को ही आरएएस 2023 के फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया था। अब उसके साढ़े तीन महीने बाद अंक जारी किए थे। पहले, परीक्षा के परिणाम के बाद आयोग द्वारा व्यक्तिगत रूप से अभ्यर्थियों के प्राप्तांक जारी किए जाते थे, लेकिन अब ये सभी अंक ऑनलाइन उपलब्ध होते हैं।

ये भी पढे़:-

पुलिस की मुखबिरी से 400 किलो सोना लूट तक की कहानी, जानिए कैसे 12 वीं पास "बबुआ" बना गैंग का मास्टरमाइंड

एमपी में बादलों का डेरा, सुबह और शाम पड़ेगी हल्की ठंड, सीजी और राजस्थान में गर्मी की दस्तक

बजट 2026-27: 'विकसित राजस्थान' का ब्लूप्रिंट; खेती से लेकर तकनीक तक, हर सेक्टर के लिए खुला खजाना

बजट का गणित: कमाई कम और कर्ज का बोझ ज्यादा, क्या उधारी के भरोसे विकसित राजस्थान का सपना होगा पूरा

Tags:
  • राजस्थान
  • आरपीएससी
  • कैंडिडेट्स
  • फाइनल रिजल्ट
  • आरएएस परीक्षा-2023
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती