बीएड का गिरता ग्राफ, सीटों से भी कम आए आवेदन, PTET में आवेदन की तिथि 5 मई तक बढ़ी

Jageshwar prasad | Apr 28, 2026, 12:42 IST
Share
Ashish Bhardwaj (91)
Photograph: (the sootr)

राजस्थान में बीएड का क्रेज घट रहा है। इस वर्ष 1.06 लाख सीटों के मुकाबले अब तक मात्र 92 हजार आवेदन आए हैं। VMOU कोटा ने आवेदन की तिथि 5 मई तक बढ़ा दी है।

News In Short

  • बीएड की सीटों के मुकाबले कम आए आवेदन, इसीलिए VMOU ने बढ़ाई तारीख।
  • पीटीईटी (PTET) के लिए अब 5 मई तक किए जा सकेंगे ऑनलाइन आवेदन।
  • आवेदन फॉर्म में गलतियां सुधारने के लिए 7 मई तक का समय, 200 रुपए लगेगा शुल्क।
  • वर्धमान महावीर खुला विवि कोटा द्वारा आयोजित की जा रही है प्रवेश परीक्षा।
  • कम आवेदनों के कारण इस साल बीएड में प्रवेश पाना हुआ बेहद आसान।

News In Detail

Kota: राजस्थान में कभी सरकारी नौकरी का द्वार माना जाने वाला बीएड पाठ्यक्रम अब अपनी चमक खोता दिख रहा है। प्रदेश के बीएड (B.Ed) कॉलेजों में इस बार सीटों के मुकाबले आवेदन कम प्राप्त हुए हैं, जिसने शिक्षा जगत में चिंता बढ़ा दी है। स्थिति को देखते हुए नोडल एजेंसी वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय (VMOU) कोटा ने आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 5 मई कर दिया है।

10 लाख से 92 हजार तक का सफर

एक समय था जब राजस्थान में प्री-बीएड परीक्षा (PTET) के लिए 10 लाख तक आवेदन आते थे, लेकिन इस साल के आंकड़े चौंकाने वाले हैं। जिसके अनुसार प्रदेश के 944 कॉलेजों में लगभग 1.06 लाख सीटें (दो वर्षीय पाठ्यक्रम) हैं। 20 अप्रैल तक केवल 92,000 अभ्यर्थियों ने ही आवेदन किया है।

आवेदन सीटों से कम होने के कारण इस बार प्रवेश प्रक्रिया में प्रतिस्पर्धा लगभग खत्म हो गई है। आवेदन करने वाले हर अभ्यर्थी का चयन लगभग निश्चित माना जा रहा है।

क्यों टूट रहा है युवाओं का मोह?

विशेषज्ञों ने बीएड के प्रति इस बेरुखी के पीछे चार प्रमुख कारण बताए हैं:

भर्तियों का अभाव: पिछले 3 साल से कोई बड़ी शिक्षक भर्ती नहीं होने के कारण युवा हताश हैं।

सेमेस्टर प्रणाली: सेमेस्टर सिस्टम लागू होने और परीक्षाओं में देरी से कोर्स की अवधि और जटिलता बढ़ गई है।

वैकल्पिक करियर: छात्र अब सिविल सेवा, तकनीकी क्षेत्र और स्किल-बेस्ड कोर्सेज को ज्यादा प्राथमिकता दे रहे हैं।

दूरस्थ शिक्षा में गिरावट: डिस्टेंस मोड से बीएड करने वालों की संख्या में भी भारी कमी आई है।

आवेदन प्रक्रिया और महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश

यदि आप शिक्षण क्षेत्र में अपना करियर बनाने के इच्छुक हैं, तो राजस्थान प्री-बीएड परीक्षा (PTET) के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस वर्ष आवेदकों की संख्या कम होने के कारण प्रतिस्पर्धा का स्तर काफी नीचे है। इच्छुक अभ्यर्थी अब 5 मई, 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, जिसके लिए 500 रुपए का आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है।

यदि आवेदन करते समय फॉर्म में कोई गलती हो जाती है, तो 7 मई तक करेक्शन विंडो के माध्यम से उसमें सुधार किया जा सकता है। हालांकि, सुधार के लिए 200 रुपये का अतिरिक्त शुल्क देय होगा। अभ्यर्थियों को विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए कि नाम, फोटो और हस्ताक्षर जैसे मूल विवरणों में किसी भी प्रकार का बदलाव संभव नहीं होगा, इसलिए फॉर्म भरते समय सावधानी बरतें।

ये भी पढ़ें:-

मिड-डे मील में मिली बड़ी लापरवाही, एनजीओ की भेजी हुई दाल में मिला मरा चूहा

सचिन पायलट की दोनों टांग कांग्रेस में, अब भाजपा के बहकावे में नहीं आएंगे, गहलोत ने आखिर क्यों कही यह बात?

सचिन पायलट को बहरूपिया और भगोड़ा बताकर फंसे भाजपा प्रभारी, विवाद बढ़ा तो फिर आए बैकफुट पर

राजनीति 100 मीटर रेस नहीं, जहां स्पीड का टेस्ट होता है, नितिन नवीन ने कार्यकर्ताओं को दी सीख

Tags:
  • ऑनलाइन आवेदन
  • b.ed
  • बीएड
  • राजस्थान प्री-बीएड परीक्षा
  • वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा