रॉकेट, मिसाइल और न्यूक्लियर तकनीक में आत्मनिर्भर बनेगा भारत, मिला दुर्लभ खनिजों का भंडार

Jageshwar prasad | May 25, 2026, 08:37 IST
Share
Ashish Bhardwaj - 2026-05-25T083626.566
Photograph: (the sootr)

राजस्थान के बालोतरा जिले के सिवाना रिंग कॉम्प्लेक्स में नियोबियम, जिरकोनियम, हाफनियम जैसे दुर्लभ खनिजों का विशाल भंडार मिला है। ये खनिज रॉकेट, मिसाइल, परमाणु रिएक्टर, इलेक्ट्रिक कार और एयरोस्पेस तकनीक में उपयोग होते हैं।

News In Short

  • राजस्थान में दुर्लभ खनिजों का विशाल भंडार मिला, देश की सामरिक ताकत बढ़ेगी।
  • सिवाना रिंग कॉम्प्लेक्स में नियोबियम, जिरकोनियम और हाफनियम जैसे खनिज पाए गए।
  • रॉकेट, मिसाइल, परमाणु रिएक्टर और इलेक्ट्रिक कार में होता है इनका उपयोग।
  • तीन कंपनियों को खनिजों के तकनीकी मूल्यांकन का काम आवंटित किया गया है।
  • राज्य सरकार दुर्लभ खनिजों के लिए रेयर अर्थ एक्सीलेंस सेंटर की स्थापना कर रही है।

News In Detail

पश्चिम राजस्थान का बालोतरा जिला रिफाइनरी जैसी महत्वाकांक्षी परियोजना के साथ अब देश की ऊर्जा, सामरिक और आर्थिक सुरक्षा में भी अहम भूमिका निभाने जा रहा है। यहां सिवाना रिंग कॉम्प्लेक्स में दुर्लभ खनिजों का ऐसा भंडार मिला है, जो भारत को रॉकेट से लेकर न्यूक्लियर प्लांट्स तक के लिए कच्चा माल उपलब्ध करवाने और स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में अग्रणी बनाने में सहायक होगा।

केंद्रीय खान मंत्रालय की टेक्निकल कम कॉस्ट कमेटियों की संयुक्त बैठक में सिवाना रिंग कॉम्प्लेक्स में मौजूद दुर्लभ खनिजों के भंडार को रेखांकित किया गया है।

तीन ब्लॉक में मिला विशाल भंडार

हाल ही में हुई बैठक में बताया गया कि कॉम्प्लेक्स के तीन हिस्सों में रेयर अर्थ एलिमेंट्स, हेवी रेयर अर्थ एलिमेंट्स और क्रिटिकल रेयर मेटल्स का बड़ा भंडार पाया गया है। इन ब्लॉकों के तकनीकी मूल्यांकन का काम तीन कंपनियों को सौंपा गया है।

सिवाना रिंग कॉम्प्लेक्स एक ज्वालामुखीय कुंड है, जो 750 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला हुआ है। इतना बड़ा क्षेत्र होने के कारण यहां खनिजों की मात्रा भी अधिक होने की संभावना है।

कौन से खनिज मिले हैं और कहां होता है उपयोग?

इस कॉम्प्लेक्स के सर्वेक्षण में नियोबियम, जिरकोनियम और हाफनियम जैसे रेयर रेयर अर्थ एलीमेंट्स पाए गए हैं। इन एलिमेंट्स का उपयोग एयरोस्पेस इंजन के लिए सुपरअलॉय मेटेरियल के साथ-साथ वैज्ञानिक उपकरणों और चिकित्सा में उपयोग होने वाले सुपरकंडक्टिंग मैग्नेट में किया जाता है।

परमाणु रिएक्टर, इलेक्ट्रिक कार, मिसाइल तकनीक, रोबोटिक्स, माइक्रो-इलेक्ट्रॉनिक्स और रासायनिक प्रसंस्करण में भी इन दुर्लभ खनिजों का इस्तेमाल किया जाता है। यह इलेक्ट्रॉनिक्स, बैटरी और अन्य हाई-एंड तकनीकों में प्रयोग किए जाते हैं। यानी देश के रक्षा क्षेत्र से लेकर अंतरिक्ष कार्यक्रम और स्वच्छ ऊर्जा तक के लिए ये खनिज बेहद महत्वपूर्ण हैं।

सामरिक सुरक्षा के लिए बेहद अहम

ये दुर्लभ पृथ्वी एलिमेंट देश की सामरिक सुरक्षा के लिए बेहद अहम हैं। वर्तमान में चीन इन खनिजों के उत्पादन और प्रोसेसिंग में विश्व में लगभग एकाधिकार रखता है। ऐसे में भारत के पास अपना भंडार होना बड़ी रणनीतिक उपलब्धि है। इससे आयात पर निर्भरता कम होगी और संकट के समय देश को कच्चे माल की कमी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

रेयर अर्थ एक्सीलेंस सेंटर की स्थापना

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि सिवाना रिंग कॉम्प्लेक्स एवं सिवाना ग्रेनाइट में रेयर अर्थ एलिमेंट और हेवी रेयर अर्थ एलिमेंट उपलब्ध हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सिवाना रिंग कॉम्प्लेक्स के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए प्रदेश में नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाए। खान विभाग और संबंधित जिला कलक्टर केंद्र सरकार के अधिकारियों के साथ बैठक करें, जिससे काम में तेजी लाई जा सके।

राज्य सरकार रेयर अर्थ एक्सीलेंस सेंटर की स्थापना भी कर रही है। यह केंद्र दुर्लभ खनिजों के अनुसंधान, नवाचार और रणनीतिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

राज्य सरकार भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण, एटॉमिक मिनरल्स डायरेक्टरेट फॉर एक्सप्लोरेशन एंड रिसर्च, आईआईटी हैदराबाद और आईआईटी आईएसएम धनबाद के साथ मिलकर खनिजों की खोज और अनुसंधान को तेज कर रही है। इस पहल से राजस्थान खनिज क्षेत्र में एक नया अध्याय लिखने के लिए तैयार है।

ये भी पढ़ें:-

MLA रविंद्र सिंह भाटी ने अमित शाह को खून से लिखा लेटर, गृहमंत्री के बीकानेर दौरे के दौरान सौंपा जाएगा

अवैध पटाखा फैक्ट्री में दोबारा आग लगी, 10 दिन में दूसरी बार घटना

SI भर्ती री-एग्जाम 2021 के लिए सभी अभ्यर्थियों को करनी होगी KYC, 3.83 लाख अभ्यर्थियों का फ्री में होगा करेक्शन

सब्जी की दुकान से SP तक का सफर, आईपीएस कांबले शरण गोपीनाथ की कहानी

Tags:
  • मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
  • खनिज
  • रेयर अर्थ एलीमेंट्स
  • बालोतरा
  • सिवाना रिंग कॉम्प्लेक्स
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज