राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, निकाय चुनाव के ऐलान से पहले 21 RAS अफसर बदले
Saurabh Mishra | Published:
21 RAS के तबादले
राजस्थान में नगर निकाय चुनाव से पहले 21 RAS अधिकारियों का तबादला हुआ है। सभी को बिना जॉइनिंग टाइम तुरंत कार्यभार लेने के निर्देश दिए गए हैं। एक SDM को APO रखा गया है।
समझें क्या है पूरा मामला
- राजस्थान में नगरीय निकाय चुनाव के ऐलान से ठीक पहले प्रशासनिक फेरबदल हुआ।
- कार्मिक विभाग ने राजस्थान प्रशासनिक सेवा के 21 अधिकारियों के तबादले किए।
- सभी अधिकारियों को फौरन नए पद पर कार्यभार लेने को कहा गया है।
- जॉइनिंग टाइम या छुट्टी का इस्तेमाल नहीं करने के निर्देश दिए गए हैं हैं।
- राज्य निर्वाचन आयोग ने बुधवार शाम निकाय चुनाव का शेड्यूल जारी किया।
संयुक्त शासन सचिव डॉ. धीरज कुमार सिंह ने यह आदेश जारी किया। इसका मुख्य मकसद चुनावी तैयारियों को सुचारू रूप से चलाना है। साथ ही स्थानीय निकायों के प्रशासनिक कामकाज को रफ्तार देना भी इसका मकसद है।
वजीरपुर, सवाई माधोपुर की उपखंड अधिकारी सुधा रानी मीणा को प्रशासनिक कारणों से पदस्थापन आदेशों की प्रतीक्षा (Awaiting Posting Orders) में रखा गया है। उन्हें कार्मिक विभाग में उपस्थिति देने के निर्देश दिए गए हैं।
सभी अधिकारियों को तुरंत जॉइनिंग के सख्त निर्देश
विभागाध्यक्षों और जिला कलेक्टरों को निर्देश दिए गए हैं कि वे रिलीवर का इंतजार किए बिना अधिकारियों को तुरंत कार्यमुक्त करें। आदेश की अवहेलना करने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।
21 RAS अधिकारियों को कहां मिली नई जिम्मेदारी
अरविन्द शर्मा को दौसा में अतिरिक्त जिला कलक्टर बनाया गया है। राजीव शर्मा भरतपुर में यही जिम्मेदारी संभालेंगे। रजनी माधीवाल उदयपुर विकास प्राधिकरण (Udaipur Development Authority) में उपायुक्त होंगी। विष्णु बंसल जयपुर विकास प्राधिकरण (Jaipur Development Authority) में उपायुक्त बनाए गए हैं।
इसके अलावा श्रवण सिंह प्रतापगढ़, महेश चन्द्र मान हिंडौन, महिपाल सिंह वजीरपुर, सीता शर्मा नागौर और सुरेश कुमार राव धौलपुर में उपखंड अधिकारी के तौर पर तैनात किए गए। भारती भारद्वाज, निहारिका शर्मा, अमिता बिश्नोई, राजीव बड़गूजर, मोहन चौधरी, रजत और पायल जैन को भी अलग-अलग जिलों में नई जिम्मेदारी दी गई है।
बता दें कि राज्य निर्वाचन आयोग ने बुधवार शाम को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके नगरीय निकाय चुनावों की तारीखों का ऐलान किया था। प्रदेश में दो चरणों में निकाय चुनाव कराए जाएंगे। पहले फेज में 9 सितंबर और दूसरे में 11 सितंबर को वोट डाले जाएंगे और 14 सितंबर को एकसाथ नतीजे घोषित होंगे।
FAQ
- राजस्थान में कितने RAS अधिकारियों का तबादला हुआ है?
राजस्थान में 21 RAS अधिकारियों का तबादला हुआ है। यह निकाय चुनाव की तारीखों के ऐलान से ठीक पहले किया गया। - तबादला किए गए अधिकारियों को क्या निर्देश दिए गए हैं?
सभी अधिकारियों को बिना जॉइनिंग टाइम या छुट्टी लिए तुरंत कार्यभार लेना होगा। कार्यभार की रिपोर्ट ईमेल पर भेजनी होगी। - किन अधिकारियों को तबादला सूची में APO में रखा गया है?
वजीरपुर, सवाई माधोपुर की उपखंड अधिकारी सुधा रानी मीणा को APO में रखा गया है। उन्हें प्रशासनिक कारणों से यह आदेश दिया गया है।
थप्पड़ कांड से चर्चित दो पत्नियों वाले RAS अफसर छोटू लाल शर्मा का तबादला
राजस्थान: CM के OSD योगेश श्रीवास्तव का तबादला, 183 RAS अफसर इधर से उधर
मनमाने तबादले पर चली हाई कोर्ट की कैंची, पूर्व MLA के बेटे का तबादला आदेश रद्द
राजस्थान पुलिस तबादला : 26 एडिशनल एसपी के फेरबदल, कई ट्रांसफर आदेश रद्द, देखिए पूरी लिस्ट
मध्यप्रदेश तहसीलदार संघ के अध्यक्ष बने प्रदीप तिवारी, 72 वोटों से दर्ज की जीत, अर्पित मेहता वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुने गए
By Ramanand Tiwari
MP पुलिस में खाली पदों का संकट! 2024 में 18 हजार 198 पद रिक्त, 2673 नई मंजूरियों में जिला पुलिस को मिले सिर्फ 150 पद
By Ramanand Tiwari
बीजेपी पन्नालाल शाक्य विधायक बोले- देश में कोई आदिवासी नहीं, कलेक्टर और जिलाध्यक्ष की भगवान गणेश से तुलना
By Ramanand Tiwari
एमपी भी गजब है! वन विभाग नहीं आया तो किसान दंपति ने खुद पकड़ा मगरमच्छ, फिर दफ्तर लेकर पहुंची
By Neel Tiwari
इंदौर हाईकोर्ट में नया रोस्टर लागू, इधर जस्टिस की संख्या घटकर हुई 7, बार एसोसिएशन ने मांगी तीन और बेंच
By Sanjay Gupta
CG Top News : कोहरे ने रोका भाजपा अध्यक्ष का दौरा, AI से फर्जी आदेश और CGPSC के नियमों में बदलाव समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें
By Umeshwari Baghel
Rajasthan Top News: श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट केस में बड़ा खुलासा, पाकिस्तानी एजेंट शाह से मिले थे ऑर्डर
By Jageshwar Prasad