SI भर्ती से इस नियम को हटाने की मांग हुई तेज, 15 राज्य पहले ही बदल चुके है नियम
Ashish Bhardwaj | Jun 22, 2026, 13:48 IST
Photograph: (the sootr)
राजस्थान में SI भर्ती से इंटरव्यू हटाने की मांग तेज हो गई है। देश के 15 राज्यों में इस नियम को पहले ही खत्म हो चुका है। इंटरव्यू में 50 में 18 अंक लाना अनिवार्यता होता है।
समझें क्या है पूरा मामला
- राजस्थान में एसआई भर्ती में से इंटरव्यू को खत्म करने की मांग फिर उठने लगी है।
- भर्ती में इंटरव्यू के लिए 50 में से कम से कम 18 अंक लाना अनिवार्य है।
- देश के 15 राज्यों में पुलिस एसआई भर्ती से इंटरव्यू का नियम पहले ही हट चुका है।
- राजस्थान में एसआई भर्ती 2021 की परीक्षा सितंबर में दोबारा आयोजित होगी।
राजस्थान में एसआई भर्ती 2021 की परीक्षा सितंबर में दोबारा होनी है। इस भर्ती में इंटरव्यू का विवादित नियम अभी भी लागू है। इंटरव्यू में 50 में से कम से कम 18 अंक लाना जरूरी है। देश के 15 राज्य पहले ही एसआई भर्ती में से इंटरव्यू को हटा चुके है। अब राजस्थान के अभ्यर्थी भी इस नियम को हटाने की मांग कर रहे है ।
राजस्थान में क्यों है यह मुद्दा खास
सबसे विवादित बात यह है कि यहां इंटरव्यू में 50 में से कम से कम 18 अंक पाना जरूरी है। यह प्रावधान पूरे देश में कहीं नहीं है। युवाओं का कहना है कि यह नियम भर्ती प्रक्रिया को न सिर्फ जटिल बनाता है बल्कि पारदर्शिता पर भी सवाल खड़े करता है।
15 राज्य पहले ही आगे निकल गए
केंद्र सरकार ने भी 2016 में एक अहम फैसला लिया था। भाजपा सरकार ने 4200 और 4600 ग्रेड पे तक की भर्तियों से इंटरव्यू खत्म किया था। यानी दस साल पहले ही केंद्र ने यह कदम उठाया था।
हाईकोर्ट की चतुर्थ श्रेणी भर्ती भी फंसी
बेरोजगार यूनियन की मांग
युवाओं का मानना है कि लिखित परीक्षा ही योग्यता का सबसे पारदर्शी मापदंड है। इंटरव्यू में मनमानी की संभावना रहती है।
आयोग पर भी पड़ता है बोझ
आरपीएससी (RPSC) यानी राजस्थान लोक सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष प्रो. बी.एम. शर्मा ने भी इस मुद्दे पर बात की है। उनका कहना है कि सेल्स टैक्स इंस्पेक्टर, एक्साइज इंस्पेक्टर, कोऑपरेटिव इंस्पेक्टर और एसआई भर्ती सहित कई पदों पर इंटरव्यू हटाया जा सकता है।
उन्होंने यह भी कहा कि इंटरव्यू की प्रक्रिया से आयोग पर काम का बोझ बढ़ता है। कई बार पूरे सदस्य नहीं होते, तो इंटरव्यू अटका रहता है। सरकार को यह तय करना चाहिए कि किन भर्तियों में इंटरव्यू जरूरी है और किनमें नहीं।
सरकार के सामने क्या है रास्ता
FAQ
- राजस्थान में एसआई भर्ती के इंटरव्यू में क्या खास नियम है?
राजस्थान में एसआई भर्ती के इंटरव्यू में 50 में से कम से कम 18 अंक लाना जरूरी है। यह नियम पूरे देश में कहीं और नहीं है। यही इसे विवादित बनाता है। - कितने राज्यों ने एसआई भर्ती से इंटरव्यू हटाया है?
अब तक 15 राज्यों ने एसआई भर्ती से इंटरव्यू का नियम खत्म कर दिया है। इनमें दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, गुजरात जैसे बड़े राज्य शामिल हैं। राजस्थान में यह नियम अभी भी लागू है। - केंद्र सरकार ने इंटरव्यू पर क्या फैसला किया था?
केंद्र सरकार ने 2016 में 4200 और 4600 ग्रेड पे तक की भर्तियों से इंटरव्यू खत्म किया था। यह फैसला भाजपा सरकार के समय लिया गया था। इससे छोटे पदों पर पारदर्शी भर्ती का रास्ता खुला।
ये खबर भी पढ़े:-
RE-NEET: परीक्षा हॉल में मोबाइल लेकर बैठी रही छात्रा, एआई से ढूंढ रही थी जवाब
कोटा-बीकानेर के बाद जोधपुर में सिजेरियन के बाद 8 प्रसूताएं बीमार, 2 आईसीयू में
सलमान को वारंट देने वाले जज पर भ्रष्टाचार का आरोप, सरकार ने किया निलंबित
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari