बॉर्डर पर धार्मिक स्थल ढहाने ने सियासी बवाल, ओवैसी की एंट्री
Jageshwar prasad | Jun 22, 2026, 12:53 IST
एंटी-एन्क्रोचमेंट ड्राइव को AIMIM प्रमुख ओवैसी ने टारगेटेड बताया
राजस्थान के बॉर्डर जिलों में 13 मस्जिद-दरगाह ढ़हाने से सियासी घमासान मचा हुआ है। अब AIMIM प्रमुख ओवैसी ने इसे टारगेटेड बताया और अमित शाह से रोकने की मांग की।
समझें क्या है पूरा मामला
- राजस्थान के सीमावर्ती जिलों में धार्मिक स्थलों पर बुलडोजर चला।
- जैसलमेर में 250 साल पुरानी दरगाह भी ध्वस्त की गई।
- ओवैसी ने इसे टारगेटेड बताते हुए अमित शाह से रोक की मांग की।
- बीकानेर में 4, फलोदी-जैसलमेर-बाड़मेर में 9 मस्जिदें और दरगाहें गिराई गईं।
- ओवैसी ने इसे संविधान के अनुच्छेद 25 और 26 का उल्लंघन बताया।
बीकानेर में चार और फलोदी, जैसलमेर, बाड़मेर में नौ धार्मिक स्थल गिराए गए हैं। जैसलमेर में 250 साल पुरानी दरगाह भी इसमें शामिल है। ओवैसी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से इसे तुरंत रोकने की मांग की है।
चार जिलों में 13 धार्मिक स्थल गिराए
उन्होंने बताया कि AIMIM बीकानेर के जिला प्रेसिडेंट शफी जमील कासमी ने उन्हें जानकारी दी। बीकानेर में चार मस्जिदें गिराई गई हैं। फलोदी, जैसलमेर और बाड़मेर में नौ मस्जिदें और दरगाहें पहले ही ध्वस्त की जा चुकी हैं।
ओवैसी ने चेताया कि सैकड़ों अन्य धार्मिक स्थलों को भी नोटिस जारी होने की खबर है।
There has been a wave of demolitions targeting mosques, dargahs, and other Muslim religious sites across Rajasthan’s border districts of Bikaner, Phalodi, Jaisalmer, and Barmer.
I spoke to AIMIM Bikaner District President Shafi Jameel Qasmi, who stated that four mosques in…
— Asaduddin Owaisi (@asadowaisi) June 21, 2026
250 साल पुरानी दरगाह भी ध्वस्त
उनका कहना है कि इस कार्रवाई को राष्ट्रीय सुरक्षा के नाम पर सही ठहराया जा रहा है। लेकिन उन्होंने सवाल उठाया कि इन इलाकों में रहने वाला कोई भी व्यक्ति कभी किसी ऐसी गतिविधि में शामिल नहीं रहा जो सुरक्षा के लिए खतरा हो।
सिर्फ मुस्लिम धार्मिक स्थल निशाने पर
जहां यह दिखाया गया कि जमीन निजी है, वहां आरोप परमिशन न होने का लगाया गया। ओवैसी ने इसे भेदभावपूर्ण और गैर-कानूनी टारगेटेड डेमोलिशन करार दिया।
अमित शाह से की तुरंत रोकने की मांग
इससे पूर्व गहलोत ने उठाए थे सवाल
उन्होंने आरोप लगाया था कि अब इन्हीं क्षेत्रों में मस्जिदों और दरगाहों को चुन-चुनकर गिराया जा रहा है। एक ऐसी दरगाह का भी उन्होंने जिक्र किया जहां गांव में कोई मुस्लिम परिवार नहीं रहता और हिंदू समुदाय के लोग ही श्रद्धा के साथ वहां जाते थे। स्थानीय लोगों के विरोध के बावजूद उसे ध्वस्त कर दिया गया।
गहलोत ने कहा था कि धार्मिक स्थलों पर कार्रवाई कर लोगों को भड़काने का प्रयास किया जा रहा है। उनके अनुसार यह राजनीतिक ध्रुवीकरण के एजेंडे का हिस्सा है जिसका मकसद चुनावी लाभ हासिल करना है। उन्होंने आगे कहा था कहा कि ऐसी घटनाओं का संदेश पूरे देश में जाता है और धार्मिक आधार पर विभाजन को बढ़ावा मिलता है।
पांचना बांध एवं सीमावर्ती जिलों में चल रही कार्रवाई पर प्रतिक्रिया:
सवाल: हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद पांचना बांध पर तनाव बना हुआ है?
जवाब: एक- एक घटना ऐसी हो रही है राजस्थान के अंदर कि ये लगता ही नहीं कोई सरकार नाम की चीज राजस्थान में और उसी में पांचना बांध की समस्या भी आती है।… pic.twitter.com/lqXUQCpqP3
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) June 21, 2026
सरकार का पक्ष अभी नहीं आया
FAQ
- राजस्थान के किन जिलों में एंटी-एन्क्रोचमेंट ड्राइव के तहत कार्रवाई हुई और कितने धार्मिक स्थल गिराए गए?
बीकानेर में चार मस्जिदें और फलोदी, जैसलमेर व बाड़मेर में नौ मस्जिदें व दरगाहें गिराई गई हैं। कुल 13 धार्मिक स्थलों पर बुलडोजर चला है। सैकड़ों को नोटिस जारी होने की भी खबर है। - ओवैसी ने राजस्थान की एंटी-एन्क्रोचमेंट ड्राइव को टारगेटेड क्यों बताया?
ओवैसी का आरोप है कि इस अभियान में केवल मुस्लिम धार्मिक स्थलों को ही निशाना बनाया जा रहा है। जहां जमीन निजी थी वहां परमिशन का बहाना और जहां चरागाह की जमीन थी वहां अतिक्रमण का तर्क दिया गया।
ये भी पढ़ें:-
गहलोत का भजनलाल सरकार पर हमला, उठाए बड़े सवाल
पांचना बांध विवाद पर बोले गहलोत, कहा - सीएम भजनलाल की चुप्पी हैरान करने वाली
कांग्रेस छोड़ भाजपा में गए दिग्गज नेता हाशिए पर, नहीं बदल पाया भाग्य
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari