Rajasthan Top News: राजस्थान पंचायत चुनाव 2026 का चौथा चरण संपन्न, टोंक में सबसे ज्यादा 86.09 प्रतिशत मतदान
राजस्थान टॉप न्यूज
राजस्थान हाईकोर्ट: वैवाहिक जीवन में छोटी-मोटी नोकझोंक क्रूरता नहीं, पति के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला रद्द
राजस्थान हाईकोर्ट ने वैवाहिक विवादों और दहेज प्रताड़ना के कानून के दुरुपयोग पर एक बेहद अहम फैसला सुनाया है। अदालत ने स्पष्ट किया कि वैवाहिक जीवन में होने वाली छोटी-मोटी नोकझोंक को क्रूरता नहीं माना जा सकता है। जस्टिस अशोक कुमार जैन की अदालत ने यह महत्वपूर्ण टिप्पणी की है।... खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें
राजस्थान की जेल में आईफोन का खेल! 50 हजार में मोबाइल चलाने का आरोप, FIR दर्ज करने में लगे 6 दिन
जेल में बंद कैदी के पास आईफोन हो तो सवाल उठना लाजिमी है। लेकिन राजस्थान की प्रतापगढ़ जिला जेल से सामने आए आरोप और भी चौंकाने वाले हैं। यहां जेल के अंदर आईफोन चलाने के लिए 50 हजार रुपए तक मांगे जाने का दावा किया गया है। सामान्य मोबाइल के लिए 30 हजार और तंबाकू पहुंचाने के लिए 1500 रुपए वसूलने का भी आरोप है। इसका खुलासा सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में बंदी ने किया है।... खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें
जज हों या बड़े अफसर, किसी को नहीं छोड़ रहे साइबर ठग, निशाने पर राजस्थान के बुजुर्ग
जिंदगीभर नौकरी की, पाई-पाई जोड़कर बुढ़ापे के लिए रकम बचाई। लेकिन अब साइबर ठग इसी जमा पूंजी पर नजर गड़ाए बैठे हैं। राजस्थान में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्गों को ठगा जा रहा है। चौंकाने वाली बात है कि इसके 97% पीड़ित रिटायर्ड कर्मचारी बताए गए हैं। इनमें बड़े अधिकारी, जज और संपन्न बुजुर्ग भी शामिल हैं।... खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें
राजस्थान की गांव सरकार में निरक्षर से डॉक्टर-इंजीनियर तक, 39% सरपंच पढ़ना-लिखना नहीं जानते
राजस्थान में गांव की सरकार चलाने वाले सरपंचों की पढ़ाई-लिखाई का हिसाब हैरान करने वाला है। कोई अपना नाम तक नहीं लिख सकता, तो कोई डॉक्टर, इंजीनियर और वकील है। आंकड़ों के मुताबिक, प्रदेश में 39 फीसदी सरपंच निरक्षर हैं। यानी हर 100 में से 39 सरपंच पढ़ना-लिखना नहीं जानते।... खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें
इलाज के लिए भर्ती हुए मरीज बने चूहों का शिकार, पैरों की अंगुलियां कुतरीं: पाली के सरकारी अस्पताल का हाल
सोचिए, आप या आपके परिवार का कोई सदस्य इलाज के लिए सरकारी अस्पताल जाए और वहां चूहे उसके पैर कुतर डालें, तो क्या होगा? राजस्थान के पाली में सरकारी बांगड़ अस्पताल से ऐसा ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां सर्जिकल वार्ड में भर्ती दो मरीजों के पैरों की अंगुलियां चूहों ने कुतर दीं। हद तो यह है कि अस्पताल के वार्ड में कुत्ते भी बेखौफ घूमते नजर आए। ... खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें
श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट केस में नया मोड़: ट्रैक के पास मिले दो बमनुमा बॉक्स, 13 दिन पहले यहीं हुआ था IED विस्फोट
श्रीगंगानगर जिले के रामसिंहपुर थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक के बेहद करीब दो संदिग्ध बमनुमा बॉक्स मिलने से सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है। यह वही इलाका है, जहां ठीक 13 दिन पहले रेलवे ट्रैक को उड़ाने के लिए विस्फोट किया गया था। 16 नवंबर को इस ब्लास्ट केस के जांच अधिकारी आईपीएस नितिन चौधरी पंजाब से गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों को लाए थे। ...खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें
चुनावी सभा से पकड़ा गया सरपंच का तस्कर पति, 8 महीने से था फरार; 6 दिन पहले हुई थी करोड़ों की संपत्ति फ्रीज
जरा सोचिए गांव में चुनावी सभा चल रही है। भीड़ है, नेता हैं, और माहौल में गहमागहमी है। उसी भीड़ के बीच पुलिस की नजर एक ऐसे शख्स पर पड़ती है, जो 8 महीने से पुलिस को चकमा दे रहा था। 16 नवंबर को पायलां कलां पंचायत समिति की इसी सभा से पुलिस ने बाड़मेर जिले के हिस्ट्रीशीटर कौशलाराम को पकड़ा। यह किसी फिल्मी सीन से कम नहीं।...खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें
आयुष्मान योजना के नियम दरकिनार, बिना बायोमेट्रिक जांच इलाज की मंजूरी, दोषी अस्पतालों का लाइसेंस होगा सस्पेंड
राजस्थान में मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना के तहत कुछ अस्पतालों ने मरीजों की पहचान के लिए बनाई गई वैकल्पिक मंजूरी प्रक्रिया को ही नियमित रास्ता बना लिया। मरीज का आधार बायोमेट्रिक सत्यापन करने के बजाय चिकित्सा अधिकारी प्रभारी (MOIC) की मंजूरी से बड़ी संख्या में इलाज की ऑनलाइन स्वीकृतियां जारी की जा रही थीं।...खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें