विदेशी पर भारी देसी सैलानी, विदेशी सैलानियों की आवक घटी, राजस्थान में बढ़ रही पावणो की संख्या

Rakesh Sharma | Nov 04, 2025, 14:10 IST
Photograph: (the sootr)
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ नीतियों और भड़काऊ बयानों से अमेरिकी-यूरोपीय टूरिस्ट सेक्टर में घबराहट। रूस-यूक्रेन समेत अन्य कई कारणों से देशों में टकराव से भी विदेशी घूमने-फिरने से बच रहे। राजस्थान में सैलानियों की आवक बढ़ी।

Jaipur. इंडियन टूरिस्ट देश में खूब घूम-फिर रहे हैं। राजस्थान में भी भारतीय पर्यटकों की बहार है। एक अक्टूबर से शुरू पर्यटन सीजन में राजस्थान के दर्शनीय स्थल भारतीय पर्यटकों से आबाद हैं। विदेशी सैलानी कम आ रहे हैं। स्मारकों में भी विदेशी पर्यटकों की आवक कम है।



दीपावली पर्व पर विदेशी सैलानियों की आवक बढ़ने की उम्मीद थी, लेकिन वे कम ही आए। पर्यटन विशेषज्ञों और व्यवसासियों का कहना है कि पिछले साल के मुकाबले शुरू हुए इस पर्यटन सीजन में विदेशी पर्यटकों की आवक बहुत कम है।



मौत को हरा नहीं पाया अपना राहुल, कजाकिस्तान से जयपुर लाकर इलाज कराने की कोशिश रही नाकाम



दीपावली पर भी कम आए

दीपावली पर अमेरिका और यूरोपीय देशों से पर्यटकों की आस थी, लेकिन वहां से भी कम ही पर्यटक आए। फिलहाल अब क्रिसमस और नए साल की छुट्टियों में विदेशी सैलानियों के आने की उम्मीद है। हालांकि बुकिंग और क्वेरी कम ही बताई जा रही हैं। नवम्बर के प्रथम सप्ताह के बाद देश में विदेशी सैलानियों की आवक बढ़ेगी, ऐसे में राजस्थान में भी विदेशी टूरिस्ट की आवक बढ़ने के कयास पर्यटन विशेषज्ञों के हैं।



पर्यटक बढ़े, विदेशी सैलानी घटे

राजस्थान का सबसे पसंदीदा पर्यटक स्थल जयपुर का आमेर महल माना जाता है। जयपुर घूमने आने वाले सभी देसी-विदेशी पर्यटक आमेर महल को देखना चाहते हैं। यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल आमेर महल को देखने हर साल लाखों पर्यटक आते हैं। पिछले साल 2024-25 में 18.35 लाख देसी-विदेशी पर्यटक घूमने आए। इसमें 15.73 लाख भारतीय तो 2.69 लाख विदेशी पर्यटक घूमने आए।



जयपुर में तेज रफ्तार डंपर का कहर : 15 से अधिक वाहनों को मारी टक्कर, अब तक 14 की मौत, बढ़ सकता है आंकड़ा



बढ़ रहे भारतीय पर्यटक

इस वित्तीय वर्ष 2025-26 (अप्रै, 2025 से 26 अक्टूबर, 2026 तक) तक करीब 9.52 लाख पर्यटक घूमने आ चुके हैं। इसमें 8.72 लाख भारतीय तो 79 हजार विदेशी सैलानी थे। अक्टूबर में 1.68 लाख भारतीय पर्यटक आमेर घूमने आए। वहीं 23,732 विदेशी सैलानी घूमे।



पिछले साल इसी अवधि में 1.27 लाख भारतीय और 27,804 विदेशी सैलानी घूमने आए थे। इसी तरह हवामहल में अक्टूबर, 2025 में 1.33 लाख भारतीय और 2956 विदेशी पर्यटक घूमने आए। जंतर-मंतर वेधशाला, अल्बर्ट हॉल म्यूजियम में भी भारतीय पर्यटकों की आवक अधिक रही है।



इसलिए विदेशी पर्यटन में कमी

पर्यटन विशेषज्ञों का कहना है कि दुनिया में कई हिस्सों में चल रहे युद्ध, तनाव, आर्थिक मंदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंपकी टैरिफ नीतियों से कई देशों में अनिश्चय की स्थिति है। वहां के लोगों में घबराहट है। ट्रम्प की टैरिफ नीतियों पर भारत, चीन, जापान, रूस समेत कई देशों ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।



ये देश अमेरिकी दबाव में नहीं आए। ऐसे में ट्रम्प अनर्गल बयानबाजी करके तनाव को बढ़ा रहे हैं। इससे अमेरिका और यूरोपीय देशों के लोगों में घबराहट है। ऐसे में इन देशों के लोग भारत आने से फिलहाल बच रहे हैं।



जयपुर की नीरजा मोदी स्कूल की छत से गिरी छठी कक्षा की छात्रा, दर्दनाक मौत ने सुरक्षा पर खड़े किए सवाल



राजस्थान पर्यटन रहा गुलजार

इस बार पर्यटन सीजन में विदेशी सैलानियों की आवक कम होने के बावजूद भारतीय पर्यटकों की आवक अच्छी रही। स्मारकों में भारतीय पर्यटक परिवार सहित घूमते दिख रहे हैं। होटलें भी भारतीयों के भरोसे फुल हैं। भारतीय सैलानियों ने विदेशी पर्यटकों की कमी खलने नहीं दी। इस बार दीपावली पर नौ दिन की लगातार छुट्टियों में राजस्थान के सभी प्रमुख शहर भारतीय पर्यटकों से आबाद रहे। होटलें और स्मारक भारतीयों से फुल दिखे। बाजारों में भी इनकी रौनक रही।



Rajasthan में Congress सरकार के वक्त हुई LDC भर्ती विवादों में ! जयपुर में 145 उम्मीदवारों पर डाउट !



अब लौट रहे देसी पर्यटक

18 अक्टूबर से 26 अक्टूबर तक होटल-रेस्टोरेंट और स्मारक पर्यटकों से गुलजार रहे। देसी पर्यटकों को अच्छे होटलों में दोगुने रेट पर कमरे लेने पड़े। अब छुट्टियां खत्म होने पर भारतीय पर्यटक भी अपने शहरों में लौटने लगे हैं। जयपुर, उदयपुर, जोधपुर, अलवर, सवाई माधोपुर, जैसलमेर जैसे पर्यटन जिलों के दर्शनीय स्थल में भी भारतीय सैलानियों की आवक कम होने लगी है। हालांकि पर्यटकों की आवक बराबर रहेगी, लेकिन शीतकालीन अवकाश और नए साल में फिर से पर्यटन स्थल आबाद हो उठेंगे।



राजस्थान हाई कोर्ट की जयपुर बेंच में धमकी भरे मेल से मचा हड़कंप, बम होने की धमकी दी, कोर्ट में सुनवाई रुकी



23 करोड़ भारतीय, 20 लाख विदेशी सैलानी

देश में 2024 में 2 करोड़ विदेशी पर्यटक आए। वहीं देसी पर्यटक इससे कई गुना अधिक रहे। 2024 में राजस्थान में 23 करोड़ देसी तो 20.72 लाख विदेशी पर्यटक घूमने पहुंचे। वहीं 2023 में 17.90 करोड़ भारतीय पर्यटक तो 17 लाख विदेशी पर्यटक भ्रमण पर आए थे।



पिछले साल जयपुर में सर्वाधिक विदेशी पर्यटक 8.72 लाख घूमने आए और 2023 में 6.23 लाख सैलानी आए। इसी तरह से उदयपुर, जोधपुर, जैसलमेर, अजमेर, दौसा में भी बड़ी संख्या में विदेशी सैलानी घूमने पहुंचे। इस पर्यटन सीजन में राजस्थान सरकार ने घरेलू पर्यटक की तादाद 8 और विदेशी पर्यटकों की 7.5 फीसदी तक बढ़ाने का लक्ष्य रखा है।



Tags:
  • राजस्थान
  • जयपुर
  • डोनाल्ड ट्रंप
  • दीपावली
  • पर्यटन
  • टूरिस्ट
  • आमेर महल