जयपुर में तेज रफ्तार डंपर का कहर : 15 से अधिक वाहनों को मारी टक्कर, अब तक 14 की मौत, बढ़ सकता है आंकड़ा

Amit Baijnath Garg | Published:
Share
dumper
Photograph: (the sootr)

राजस्थान के जयपुर की लोहा मंडी में डंपर ने एक के बाद एक 15 से अधिक वाहनों को मारी टक्कर, मौके पर ही 14 लोगों की सांसें थमीं। 20 से अधिक घायलों का एसएमएस अस्पताल में चल रहा है इलाज।

Jaipur. राजस्थान की राजधानी जयपुर में सोमवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया है। एक तेज रफ्तार डंपर सामने आई गाड़ियों को टक्कर मारता रहा। टक्कर से 15 से अधिक गाड़ियां चकनाचूर हो गईं। मौके पर ही 14 लोगों की मौत होने की सूचना है। 20 से अधिक गंभीर घायल हो गए हैं। डंपर की चपेट में आए राहगीरों के सड़क पर मरणासन्न पड़े होने के दृश्य देखकर हर किसी की चीख निकल गई।

जयपुर की नीरजा मोदी स्कूल की छत से गिरी छठी कक्षा की छात्रा, दर्दनाक मौत ने सुरक्षा पर खड़े किए सवाल

डंपर चालक को पकड़ा

डंपर चालक को मौके पर ही लोगों ने पकड़ लिया है। उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने उसे लोगों से छुड़ाया। वहीं पुलिस और लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया है। गंभीर घायलों की तादाद अधिक होने के चलते मृतकों की संख्या बढ़ने की संभावना है। उधर, सवाई मानसिंह अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में चिकित्सकों की टीम एक्टिव होकर इलाज में जुट गई है।

लोहा मंडी के पास हुआ हादसा

यह हादसा जयपुर-सीकर राजमार्ग पर विश्वकर्मा में रोड नम्बर 14 के पास लोहा मंडी में हुआ है। पुलिस ने बताया कि दोपहर करीब 1 बजे तेज रफ्तार डंपर लोहा मंडी पेट्रोल पंप की तरफ से रोड नंबर 14 से होते हुए दिल्ली-अजमेर हाईवे पर चढ़ने के लिए जा रहा था। बताया जा रहा है कि इस दौरान डम्पर के ब्रेक फेल हो गए।

Rajasthan में Congress सरकार के वक्त हुई LDC भर्ती विवादों में ! जयपुर में 145 उम्मीदवारों पर डाउट !

जो मिला, उसको मारी टक्कर

रफ्तार तेज होने के कारण सड़क पर जो भी गाड़ियां सामने आईं, उन्हें वह टक्कर मारता रहा। 15 से अधिक वाहनों को टक्कर मारी। फिर डिवाइडर से टकराकर डंपर रुका। तब तक काफी जनधन की हानि हो गई। पुलिस व स्थानीय लोगों ने घायलों को एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। वहीं शवों को कब्जे में लेकर कांवटिया हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया है।

300 मीटर दूर से टक्कर मारता आया डंपर स्थानीय लोगों का कहना है कि टक्कर मारने वाला डंपर खाली था और हाईवे की तरफ जा रहा था। हाईवे से तीन सौ मीटर दूर से ही उसके सामने आ रहे वाहनों को टक्कर मारी। लोगों ने शोर मचाया तो काफी वाहन वाले इधर-उधर हो लिए और राहगीर भी जान बचाने के लिए भागे। चौपहिया और दुपहिया वाहन चालक भी चपेट में आ गए।
राजस्थान हाई कोर्ट की जयपुर बेंच में धमकी भरे मेल से मचा हड़कंप, बम होने की धमकी दी, कोर्ट में सुनवाई रुकी

1
1

नहीं मिली खाली जगह

सड़क के पास मकान होने के कारण डंपर चालक को खाली जगह भी नहीं मिली, जिससे वह ब्रेक फेल डंपर को उस तरफ मोड़ सके। बाद में डिवाइडर से टकराकर डंपर रुका। हादसे के बाद यातायात बाधित हो गया। पुलिस ने ट्रैफिक डायवर्ट किया है। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों और डंपर को हटाया गया है।

मेडिकल स्टाफ अलर्ट मोड पर

डंपर हादसे में गंभीर घायलों को एसएमएस हॉस्पिटल के ट्रॉमा सेंटर में लाया जा रहा है। तीन जने गंभीर हैं, जिन्हें सेंटर में रेफर किया है। गंभीर घायलों की संख्या को देखते हुए हॉस्पिटल मैनेजमेंट में डॉक्टर्स और नर्सिंग स्टाफ की टीम भी अलर्ट पर है। हादसे के दौरान कई लोगों के कपड़े तक फट गए। आस-पास के लोगों ने सभी शवों को एक तरफ किया। इसके बाद जिन लोगों के कपड़े फट गए थे, उनके शरीर को गमछों से ढका।

हेरिटेज और धार्मिक स्थल बनेंगे स्मार्ट, नए तरीके से किया जाएगा विकसित, जयपुर स्मार्ट सिटी संवारेगी

बिखर गईं गाड़ियां

हादसे की टक्कर में जो भी गाड़ियां आईं, वे चकनाचूर हो गईं। डंपर की रफ्तार तेज होने के कारण गाड़ियां घिसटती गईं। कई मीटर तक चौपहिया और दुपहिया वाहन घिसटते रहे। हादसे के दौरान पिकअप और कारें आपस में भिड़ गईं। इससे गाड़ियों में बैठे लोग भी फंस गए। लोगों ने फंसे लोगों को बाहर निकाला। टक्कर से गाड़ियों का सामान भी बिखर गया। डंपर के टक्कर मारने के चलते लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया था, जिससे काफी लोग सचेत हो गए थे।

जयपुर की 86 अवैध कॉलोनियां : खाली जमीन को कब्जे में नहीं लेने पर अवमानना कार्यवाही की चेतावनी

राजस्थान में लगातार हादसे

राजस्थान में एक के बाद एक बड़े जानलेवा हादसे हो रहे हैं। रविवार रात को फलोदी के पास पर खड़े ट्रेलर में टेंपो ट्रैवलर ने टक्कर मार दी थी, जिसमें 18 लोगों की मौत हो गई। आज लोहा मंडी में डंपर हादसे में 14 की मौत हो चुकी है। मरने वालों का आंकड़ा बढ़ सकता है। इससे पहले जैसलमेर-जोधपुर राजमार्ग पर कुछ दिनों पहले स्लीपर बस में आग लगने से 28 लोगों की मौत हो गई थी। पांच दिन पहले जयपुर के नजदीक हाईटेंशन लाइन से स्लीपर बस की चपेट में आने से दो की मौत हुई थी।

Tags:
  • राजस्थान
  • जयपुर
  • एसएमएस हॉस्पिटल
  • सड़क हादसा
  • डंपर
  • स्लीपर बस
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर