राजस्थान : पानी का संकट खत्म करने के लिए जल परियोजनाओं को शीघ्रता से करना होगा पूरा, जानिए इस दिशा में क्या कर रही है सरकार

Gyan Chand Patni | Aug 13, 2025, 19:16 IST
Share
water crisis
water crisis

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जल संसाधन परियोजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने जल आत्मनिर्भरता के लिए योजनाओं में तेजी लाने का निर्देश दिया और अधिकारियों को समय सीमा के भीतर काम पूरा करने के लिए कहा।

राजस्थान Rajasthanमें पानी का संकट खत्म करने की दिशा में सरकार कुछ विशेष कदम उठा रही है। यदि इन पर ठीक तरह से अमल हुआ तो राज्य के लोगों को फायदा होगा।

इसी कड़ी में मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने अधिकारियों से जल परियोजनाओं में तेजी लाने की अपील की है। उन्होंने जल संसाधन विभाग, इंदिरा गांधी नहर विभाग और सिंचाई क्षेत्र विकास विभाग की एक अहम समीक्षा बैठक में प्रदेश के जल संकट से निपटने के लिए बड़े कदम उठाने का निर्देश दिए।

क्या है सरकार की पहल

मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि राज्य को जल क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाना उनकी सरकार की प्रमुख प्राथमिकता है। इसके लिए विभिन्न महत्वपूर्ण जल और सिंचाई परियोजनाओं की शुरुआत की गई है।

राजस्थान वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना: हवाई यात्रा के लिए 85 हजार आवेदन, जानिए किसे मिलेगा मौका

16वीं राजस्थान विधानसभा: होने जा रही है चौथे सत्र की शुरुआत, तीसरे सत्र के 2400 सवालों के जवाब अब तक लंबित

राम जल सेतु लिंक परियोजना

मुख्यमंत्री ने कहा है कि इस परियोजना की नियमित मॉनिटरिंग की जाए और इसे चरणबद्ध तरीके से प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस परियोजना के लिए किसी भी प्रकार की अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

राजस्थान : वोटर लिस्ट गड़बड़ी के विरोध में जयपुर में कांग्रेस का पैदल मार्च

प्रमुख परियोजनाओं की समीक्षा

मुख्यमंत्री ने राणा प्रताप सागर बांध से बीसलपुर बांध में जल अपवर्तन लिंक, मेज बैराज-बूंदी, डूंगरी बांध व राठौड़ बैराज सहित अन्य प्रमुख परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से इन परियोजनाओं को समय सीमा में पूरा करने की अपील की और सभी कार्यों की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

सिंचाई परियोजनाएं समय पर पूरी की जाएं

मुख्यमंत्री ने परवन वृहद् बहु-उद्देशीय सिंचाई परियोजना की भौतिक और वित्तीय प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने सभी शेष डिग्गियों का निर्माण, रेडियल गेटों का इरेक्शन कार्य और पुनर्वास की प्रक्रिया जल्द से जल्द पूरा करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।

इसके साथ ही, भूमि अवाप्ति के कार्यों को भी शीघ्रता से पूरा करने के लिए कहा गया। राज्य में छोटे बांधों के पुनर्निर्माण और जल संरचना के समुचित प्रबंधन के लिए नरेगा से समन्वय पर भी जोर दिया गया।

राजस्थान में जलाशयों का प्रबंधन ठीक तरह से होना चाहिए, तभी जल संकट खत्म हो पाएगा।

FAQ

  1. 1: जल संसाधन परियोजनाओं के लिए क्या निर्देश दिए गए?
    मुख्यमंत्री ने कहा कि जल संसाधन परियोजनाओं में तेजी लाई जाए और हर 15 दिन में प्रगति रिपोर्ट भेजी जाए। उन्होंने कहा कि जल आत्मनिर्भरता की दिशा में काम में कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
  2. 2: राम जल सेतु लिंक परियोजना की स्थिति क्या है?
    राम जलसेतु लिंक परियोजना को प्राथमिकता दी गई है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि इसकी नियमित मॉनिटरिंग की जाए और इसे योजनाबद्ध तरीके से समय पर पूरा किया जाए।
  3. 3: सिंचाई परियोजनाओं के लिए कौन से कदम उठाने की योजना बनाई गई है?
    सिंचाई परियोजनाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं, जिसमें भूमि अवाप्ति कार्यों और पुनर्वास कार्यों को शीघ्रता से पूरा करना शामिल है।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃

🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧👩

Tags:
  • Rajasthan
  • राजस्थान
  • जल संकट
  • राम जल सेतु लिंक परियोजना
  • राजस्थान में जलाशयों का प्रबंधन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि