राजस्थान को मंगलवार को मिल जाएगा CM का चेहरा, राजेंद्र राठौड़ ने वसुंधरा पर साधा निशाना, बोले- बीजेपी को मोदी चेहरे पर वोट मिले

BP Shrivastava | Dec 11, 2023, 24:00 IST
Share
राजस्थान को मंगलवार को मिल जाएगा CM का चेहरा, राजेंद्र राठौड़ ने वसुंधरा पर साधा निशाना, बोले- बीजेपी को मोदी चेहरे पर वोट मिले
राजस्थान को मंगलवार को मिल जाएगा CM का चेहरा, राजेंद्र राठौड़ ने वसुंधरा पर साधा निशाना, बोले- बीजेपी को मोदी चेहरे पर वोट मिले

राजस्थान में सीएम फेस को लेकर चल रही खींचतान 12 दिसंबर को खत्म हो जाएगी। बीजेपी ने सभी विधायकों को मंगलवार, को सुबह 10.30 बजे बुलाया है। इसी बीच बीजेपी नेता राजेंद्र राठौड़ ने वसुंधरा राजे पर निशाना साधा है।

JAIPUR. राजस्थान में सीएम फेस को लेकर चल रही खींचतान 12 दिसंबर को खत्म हो जाएगी। बीजेपी ने सभी विधायकों को मंगलवार, को सुबह 10.30 बजे बुलाया है। इस बैठक में शामिल होने के लिए ऑब्जर्वर राजनाथ सिंह मंगलवार सुबह आएंगे, जबकि सरोज पांडे और विनोद तावड़े सोमवार रात तक जयपुर पहुंचेंगे। इसी बीच पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के निवास पर कुछ विधायक सोमवार को भी पहुंचे।

एमपी में सीएम का ऐलान होते ही फॉर्मूला होगा क्लियर

सूत्रों के मुताबिक, जयपुर बीजेपी कार्यालय में सुबह 11 बजे विधायक दल की बैठक शुरू होगी। पहले विधायकों से वन-टू-वन बातचीत होगी। इसके बाद औपचारिक रूप से सीएम के नाम का ऐलान हो सकता है।

छत्तीसगढ़ में सीएम के साथ दो डिप्टी सीएम बनाए गए हैं। इसी तरह मध्यप्रदेश में आज शाम तक सीएम चेहरा सामने आने वाला है। इससे भी राजस्थान की तस्वीर बहुत कुछ क्लियर हो जाएगी। यानी राजस्थान में सीएम का क्या फॉर्मूला होगा। हालांकि संभावना है कि छत्तीसगढ़ और एमपी की तरह की राजस्थान में एक सीएम और दो डिप्टी सीएम बनाए जा सकते हैं।

'कोई मुगालते में रह सकता है, पर सच्चाई नहीं'

वसुंधरा राजे के घर विधायकों के जुटने के सवाल पर बीजेपी के वरिष्ठ नेता राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे पर वोट मिले हैं। मोदीजी का चेहरा ही हमारी पार्टी का सबसे बड़ा चेहरा है। उसके बाद भी अगर कोई सोचता है कि मेरे चेहरे से पार्टी को वोट मिले हैं तो वह मुगालते में जरूर रह सकता है, लेकिन यह सच्चाई नहीं है। वैसे भी किसी को बुलाना और अपने समर्थन के लिए कहना भारतीय जनता पार्टी की संस्कृति नहीं है।

जोशी बोले- विधायक शिष्टाचार मुलाकात कर रहे

रविवार 10 दिसंबर को वसुंधरा राजे से विधायकों की मुलाकात को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने शिष्टाचार मुलाकात करार दिया। बीजेपी मुख्यालय में मीडिया से बातचीत में जोशी ने कहा- वसुंधरा राजे पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और दो बार मुख्यमंत्री रही हैं। वरिष्ठ नेताओं से जीते हुए जनप्रतिनिधि लगातार मुलाकात कर रहे हैं।

गुंजल के बयान पर बोले- ऐसा है तो उसे भी देखेंगे

जोशी ने कहा कि विधायक पार्टी कार्यालय भी आते हैं। ऐसे में यह एक सामान्य मुलाकात है। प्रहलाद गुंजल के वसुंधरा राजे को मुख्यमंत्री बनने के बयान पर भी जोशी ने कहा- ऐसी कोई बात मेरी जानकारी में नहीं है। अगर ऐसा है तो उसे भी देखेंगे। इसके साथ ही विधायक दल की बैठक के सवाल पर जोशी ने कहा- जल्द ही विधायक दल की बैठक का आयोजन किया जाएगा।

विधायक दल की बैठक मंगलवार को

बीजेपी सूत्रों के अनुसार, मंगलवार को विधायक दल का नेता चुनने के बाद राज्यपाल के पास सरकार बनाने का दावा पेश किया जाएगा। इसके बाद 15 दिसंबर को जयपुर में मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जा सकता है। इसमें मुख्यमंत्री के साथ 10 से ज्यादा मंत्रियों के भी शपथ लेने की संभावना है।

वसुंधरा राजे से मिलने कई विधायक पहुंचे थे

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे 10 दिसंबर को दिल्ली से जयपुर पहुंचीं थीं। दोपहर में वसुंधरा के 13 सिविल लाइंस आवास पर बीजेपी विधायक मिलने पहुंचे थे। विधायक दल की बैठक से पहले वसुंधरा से विधायकों के मिलने को अहम माना जा रहा है। विधायकों के साथ ही पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी, पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी, पूर्व मंत्री राजपाल सिंह शेखावत, पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल भी वसुंधरा से मिले थे।

Tags:
  • Rajasthan News
  • राजस्थान न्यूज
  • Vasundhara Raje
  • वसुंधरा राजे
  • who is the new CM of Rajasthan
  • राजस्थान का नया सीएम कौन
  • Rajasthan CM's announcement tomorrow
  • BJP legislature party meeting on Tuesday
  • राजस्थान सीएम का ऐलान कल
  • बीजेपी विधायक दल की बैठक मंगलवार को
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई