इंदौर-जोधपुर रणथंभौर एक्सप्रेस में धुआं, पैसेंजर्स पटरियों पर कूदे
Jageshwar prasad | Jun 18, 2026, 14:10 IST
रणथंभौर एक्सप्रेस से अचानक धुआं निकलने से दहशत
इंदौर से राजस्थान के जोधपुर आ रही रणथंभौर एक्सप्रेस के जनरल कोच के नीचे से अचानक धुआं निकलने से दहशत फैल गई। ट्रेन 20 मिनट तक खड़ी रही। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
समझें क्या है पूरा मामला
- रणथंभौर एक्सप्रेस से अचानक धुआं निकलने से दहशत, यात्री पटरियों पर कूदे।
- लूणी-रीछा स्टेशन पर लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाए, पहियों से निकला धुआं।
- आग लगने की अफवाह से कोच में हड़कंप मच गया, यात्री सामान लेकर बाहर निकले।
- ट्रेन 20 मिनट स्टेशन पर खड़ी रही, तकनीकी टीम ने जांच के बाद किया रवाना।
- इससे पहले 17 मई को राजधानी एक्सप्रेस के दो कोचों में आग लगी थी।
प्रारंभिक जांच में पता चला कि कोच का ब्रेक ब्लॉक जाम होकर पहियों से चिपक गया था। लगातार रगड़ के कारण पहियों के पास से धुआं निकलने लगा। स्थिति को देखते हुए तकनीकी टीम ने ब्रेक सिस्टम को अलग कर खराबी दूर की।
इसके बाद धुआं बंद हो गया और ट्रेन को आगे के लिए रवाना कर दिया गया। इस वजह से रणथंभौर एक्सप्रेस करीब 20 मिनट तक प्रभावित रही। इसका असर बांद्रा-बरौनी अवध एक्सप्रेस पर भी पड़ा, जिसे कुछ समय के लिए रोकना पड़ा।
कोटा रेल मंडल के सीनियर डीसीएम सौरभ जैन ने बताया कि यह सिर्फ तकनीकी गड़बड़ी थी और आग लगने जैसी कोई घटना नहीं हुई। समय रहते समस्या पर काबू पा लिया गया।
पौने 10 बजे क्या हुआ?
रेलवे सूत्रों के मुताबिक अचानक सिग्नल लाल हो जाने की वजह से लोको पायलट को इमरजेंसी ब्रेक लगाने पड़े। ब्रेक लगते ही ट्रेन के पिछले हिस्से के जनरल कोच के पहियों से धुआं उठने लगा।
अफवाह ने मचाई भगदड़
घटना का वीडियो सामने आया है जिसमें यात्री हड़बड़ाहट में ट्रेन से नीचे उतरते दिख रहे हैं। दरअसल, इमरजेंसी ब्रेक लगने पर ब्रेक पैड और पहियों के बीच घर्षण से धुआं निकलता है। यह आग नहीं थी लेकिन अफवाह जरूर फैल गई।
20 मिनट बाद रवाना हुई ट्रेन
रणथंभौर एक्सप्रेस सुबह 6 बजे इंदौर से निकलती है और रात करीब 11 बजे जोधपुर पहुंचती है।
रतलाम में पहले भी हो चुकी है ऐसी घटना
17 मई को त्रिवेंद्रम से दिल्ली जा रही राजधानी एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 12431) के एसी कोच बी-1 में आग लग गई थी। हादसा लूणी रीछा और विक्रमगढ़ स्टेशन के बीच सुबह करीब 5:15 बजे हुआ था।
उस घटना में रेलवे कर्मचारियों ने करीब 15 मिनट में सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया था। प्रभावित दोनों कोचों की बिजली बंद कर उन्हें ट्रेन से अलग किया गया था।
ये भी पढ़ें:-
जहां बहती थी नदी, वहां एक बीघा से ज्यादा जमीन पर काट दिए प्लॉट
25 हफ्ते की गर्भवती नाबालिग को राहत, हाई कोर्ट ने दी गर्भपात की इजाजत
कोटा में 5 प्रसूताओं की मौत पर खुलासा, इंफेक्शन में भी लगा दिए टांके
डिप्टी CM के पूर्व OSD पर FIR, 2.75 करोड़ की फर्जी FDR से शराब ठेका लेने का आरोप
By Sumit Kumar
नेशनल हेराल्ड जमीन विवाद में बड़ा फैसला, भोपाल कोर्ट ने खारिज किया बीडीए का बेदखली केस
By Sandeep Kumar
ओबीसी आरक्षण पर सियासी हलचल के बीच कांग्रेस का बड़ा कदम, प्रदेश स्तरीय कमेटी गठित
By Neel Tiwari
सीएम मोहन यादव की किसानों को सौगात: 317.86 करोड़ रुपए खातों में भेजे गए, दो हजार 387 करोड़ की सिंचाई परियोजना शुरू
By Arohi Raj
रायपुर एम्स से अचानक गायब हुई मरीज की मां, बेटे का इलाज कराने आई थी महिला, अपहरण का केस दर्ज
By Umeshwari Baghel
जेडीए विस्तार बना ग्रामीणों के लिए गले की फांस, 644 गांवों का काम अटका, चक्कर काटने को मजबूर
By Mukesh Sharma
सड़कें गड्ढों से गुलजार, दीवारें रंगने पहुंचे सरकार, झोटवाड़ा में मंत्री राज्यवर्धन ने चलाया ब्रश
By Raghvendra Singh Rathore