आरसीए एडहॉक कमेटी और आरएसएससी के बीच विवाद खत्म, एसएमएस स्टेडियम पर सहमति
Amit Baijnath Garg | Published:
Photograph: (the sootr)
राजस्थान में आरसीए एडहॉक कमेटी और आरएसएससी के बीच सहमति बनने के बाद अब एसएमएस स्टेडियम में क्रिकेट मैच और अन्य गतिविधियों का आयोजन सशुल्क किया जाएगा।
राजस्थान में लंबे समय से क्रिकेट के आयोजन को लेकर आरसीए एडहॉक कमेटी और राज्य क्रीड़ा परिषद (आरएसएससी) के बीच चल रहा विवाद समाप्त हो गया है। अब एसएमएस (सवाई मानसिंह) स्टेडियम में क्रिकेट मैचों और अन्य गतिविधियों के आयोजन के लिए सहमति बन गई है। इसके बाद यह तय हुआ है कि अब एसएमएस स्टेडियम का उपयोग क्रिकेट मैचों के लिए रेंट पर किया जाएगा।
आरसीए एडहॉक कमेटी के संयोजक डीडी कुमावत ने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ के निर्देशों के अनुसार, राज्य में क्रिकेट के विकास को प्राथमिकता दी जाएगी। साथ ही युवा खिलाड़ियों के लिए आवश्यक सुविधाएं और उच्च स्तरीय क्रिकेट मैदान उपलब्ध कराने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। इस बैठक में आरसीए और आरएसएससी के बीच स्टेडियम के उपयोग को लेकर सहमति बनी है।
कुमावत ने बताया कि अब राज्य में क्रिकेट के आयोजन को लेकर सभी विवादों को दूर किया जाएगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि एसएमएस स्टेडियम में सभी क्रिकेट प्रतियोगिताओं और शिविरों का आयोजन सशुल्क होगा। इसके तहत बीसीसीआई की क्रिकेट प्रतियोगिताएं, आरसीए की घरेलू प्रतियोगिताएं और प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा, क्रीड़ा परिषद को समय-समय पर इन गतिविधियों की जानकारी दी जाएगी।
यह खबर भी देखें...
लोगों की आय बढ़ने का नहीं पता, लेकिन जल्द बढ़ जाएगा राजस्थान में विधायकों का वेतन
राजस्थान में जयपुर नगर निगम हेरिटेज बना फर्जी पट्टों का गढ़, चार अधिकारियों पर गिरी गाज
मुकेश अंबानी राजस्थान में खर्च करेंगे 58 हजार करोड़, जल्द शुरू करेंगे यह प्रोजेक्ट
अब एसएमएस स्टेडियम में मैच आयोजित करने के लिए आरसीए को राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद को प्रतिदिन 1 लाख रुपए का किराया देना होगा। इसके अलावा सीनियर क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए 1 लाख रुपए, जूनियर क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए 50 हजार रुपए और छोटे मैदान के लिए 25 हजार रुपए प्रतिदिन का किराया निर्धारित किया गया है। साथ ही आरसीए को एकेडमी भवन के ऑफिस के लिए 50 हजार रुपए मासिक किराया भी देना होगा।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
आरसीए एडहॉक कमेटी के संयोजक डीडी कुमावत ने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ के निर्देशों के अनुसार, राज्य में क्रिकेट के विकास को प्राथमिकता दी जाएगी। साथ ही युवा खिलाड़ियों के लिए आवश्यक सुविधाएं और उच्च स्तरीय क्रिकेट मैदान उपलब्ध कराने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। इस बैठक में आरसीए और आरएसएससी के बीच स्टेडियम के उपयोग को लेकर सहमति बनी है।
किराए पर आयोजन के लिए ठोस योजना
एमओयू खत्म होने से उत्पन्न हुआ विवाद कुमावत ने बताया कि आरसीए और क्रीड़ा परिषद के बीच एसएमएस स्टेडियम और अकादमी का एमओयू कुछ समय पहले खत्म हो गया था। इसके बाद क्रिकेट आयोजनों को लेकर विवाद की स्थिति उत्पन्न हुई थी। इस पर एडहॉक कमेटी के पूर्व संयोजक जयदीप बिहाणी का भी खेल परिषद से कई महीनों तक विवाद चल रहा था।
लोगों की आय बढ़ने का नहीं पता, लेकिन जल्द बढ़ जाएगा राजस्थान में विधायकों का वेतन
राजस्थान में जयपुर नगर निगम हेरिटेज बना फर्जी पट्टों का गढ़, चार अधिकारियों पर गिरी गाज
मुकेश अंबानी राजस्थान में खर्च करेंगे 58 हजार करोड़, जल्द शुरू करेंगे यह प्रोजेक्ट
किराए का इस तरह हुआ निर्धारण
FAQ
- 1. आरसीए एडहॉक कमेटी और आरएसएससी के बीच क्या सहमति बनी है?
आरसीए एडहॉक कमेटी और आरएसएससी के बीच एसएमएस स्टेडियम के उपयोग पर सहमति बनी है, जिसके बाद अब क्रिकेट आयोजनों को सशुल्क आयोजित किया जाएगा। - 2. एसएमएस स्टेडियम के आयोजन के लिए आरसीए को कितना किराया देना होगा?
आरसीए को एसएमएस स्टेडियम में मैच आयोजित करने के लिए प्रतिदिन 1 लाख रुपये का किराया देना होगा। इसके अलावा, अन्य प्रकार के आयोजनों के लिए भी अलग-अलग किराए का निर्धारण किया गया है। - 3. आरसीए और क्रीड़ा परिषद के बीच विवाद क्यों उत्पन्न हुआ था?
आरसीए और क्रीड़ा परिषद के बीच एमओयू खत्म होने के बाद विवाद की स्थिति उत्पन्न हुई थी, जिससे क्रिकेट आयोजनों के लिए एसएमएस स्टेडियम का उपयोग रोका गया था।
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्सऔर एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
सागर में फिर शराब पीने के बाद मौत! सरकारी ठेके से खरीदी थी बोतल, एक ने गंवाई जान, दूसरा अस्पताल में
By Sandeep Kumar
ग्वालियर-इटावा फोरलेन का काम मंजूरी के इंतजार में, 6952 करोड़ की सड़क का निर्माण मार्च 2027 के बाद संभव
By Ramanand Tiwari
रील बनाने चले थे, VIP सुविधा गंवा बैठे! विधायक गोलू शुक्ला के बेटे को महाकाल मंदिर ने दिया सालभर का झटका
By Sandeep Kumar
CG Top News : रायपुर से गुजरने वाली 52 ट्रेनें रद्द, महादेव सट्टा केस में 6 राज्यों में CBI की रेड समेत पढ़े छत्तीसगढ़ की दिनभर की बड़ी खबरें
By Umeshwari Baghel
MANIT भोपाल में 55 पदों पर भर्ती, 12वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन, जानें सैलरी और अंतिम तारीख
By Sandeep Kumar
Rajasthan Top News: राजस्थान पंचायतीराज चुनाव में चौथे चरण के लिए वोटिंग संपन्न, जयपुर में शाम 6 बजे तक 70.60 फीसदी वोटिंग
By Jageshwar Prasad
इंदौर नगर निगम का बड़ा फैसला, 10 साल से नौकरी कर रहे दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी होंगे नियमत
By Sandeep Kumar