रीट पेपर लीक में जब्त 1.20 करोड़ की एफडी होगी, ईडी मामलों की विशेष अदालत का SOG को आदेश

Amit Baijnath Garg | Aug 04, 2025, 12:21 IST
Photograph: (the sootr)
राजस्थान में रीट पेपर लीक मामले में जब्त 1.20 करोड़ रुपए की एफडी होगी, ईडी मामलों की विशेष अदालत ने एसओजी को आदेश दिए, केस की अगली सुनवाई 11 अगस्त को।

राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (रीट)-2021 पेपर लीक मामले में जब्त 1.20 करोड़ रुपए से अधिक राशि की एफडी होगी। ईडी मामलों की विशेष अदालत ने एसओजी को इसके निर्देश दिए हैं। यह राशि पिछले चार साल से गंगापुर सिटी थाने में रखी थी।



अब पेपर लीक का मामला जयपुर ट्रांसफर होने के बाद जब्त कैश और अन्य माल ईडी कोर्ट (सीबीआई कोर्ट-3) को भेज दिया गया। यह राशि गंगापुर सिटी थाना पुलिस ने साल 2021-22 में अलग-अलग आरोपियों से बरामद की थी।



यह खबरें भी पढ़ें...



एसआई भर्ती पेपर लीक मामले में आरपीएससी सचिव तलब, भ्रष्टाचार मामले में एसीबी से जवाब मांगा



पेपर लीक मामले में CM का बड़ा एक्शन, 4 DSP सस्पेंड, 25 अधिकारी भी नपे



paperleak : पेपर लीक की सूचना मिलते ही साइबर क्राइम सेल को तुरंत रिपोर्ट करें



12वीं की बोर्ड परीक्षाएं आज से, लाखों छात्र होंगे शामिल, पेपर लीक कराने वाले ग्रुप्स पर नजर



MP Board Exam 2025 | बोर्ड परीक्षा का पेपर लीक किया तो खैर नहीं, होगी सख्त कार्रवाई



11 अगस्त को मामले की अगली सुनवाई

सुनवाई के दौरान रीट पेपर लीक मामले के आरोपी चन्दनराम, कमला विश्नोई, सुमन, सोहिनी महेन्द्र कुमार, सुरेन्द्र सिंह, राजेश कुमार मीणा, संजय कुमार मीणा, बत्ती लाल मीणा, रवि मीणा, अमित कुमार मीणा, कमलेश मीणा, शिवदान मीना, नरेन्द्र विश्नोई, मुन्नीलाल विश्नोई व अशोक कुमार मौजूद रहे, जबकि शेष आरोपियों का हाजिरी माफी का प्रार्थना पत्र स्वीकार कर लिया। अब 11 अगस्त को रीट (REET)मामले की अगली सुनवाई होगी। सवाल यह है कि क्या पेपर लीक मामले में न्याय हो पाएगा?



FAQ

  1. 1. रीट पेपर लीक मामले में जब्त राशि को एफडी में क्यों बदलने का आदेश दिया गया?
    विशेष अदालत ने जब्त की गई 1.20 करोड़ रुपए की राशि को अधिक ब्याज देने वाले बैंक में एफडी करने का आदेश दिया, ताकि इस राशि से बेहतर फायदा हो सके।
  2. 2. गंगापुर सिटी थाना में ये राशि कब से रखी गई थी?
    यह राशि गंगापुर सिटी थाना पुलिस ने 2021-22 में विभिन्न आरोपियों से बरामद की थी और पिछले चार साल से थाने में रखी गई थी।
  3. 3. इस मामले की अगली सुनवाई कब होगी?
    इस मामले की अगली सुनवाई 11 अगस्त को होगी, जिसमें आरोपियों के खिलाफ जारी जांच पर और जानकारी सामने आ सकती है।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧



Tags:
  • ईडी
  • REET
  • एफडी
  • पेपर लीक
  • राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा
  • गंगापुर सिटी
  • क्या पेपर लीक मामले में न्याय हो पाएगा