पेपर लीक मामले में CM का बड़ा एक्शन, 4 DSP सस्पेंड, 25 अधिकारी भी नपे
Raj Singh | Mar 02, 2025, 13:32 IST
PAPER LEAK HARYANA
बोर्ड परीक्षा में पेपर लीक मामले पर मुख्यमंत्री ने कड़ी कार्रवाई की है। सरकारी और निजी स्कूलों के निरीक्षकों को निलंबित किया गया है, साथ ही 25 पुलिस अधिकारियों को भी सस्पेंड किया गया है।
बोर्ड परीक्षा के दौरान पेपर लीक का मामला सामने आने के बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी एक्शन मोड में हैं। उन्होंने शनिवार ( 1 मार्च ) को सरकारी और निजी स्कूलों के निरीक्षकों के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज करने का आदेश दिया। साथ ही, शुरूआत में जांच में दोषी पाए गए 25 पुलिस अधिकारियों को तत्काल निलंबित कर दिया गया। इसमें 4 डीएसपी (DSP) और 3 एसएचओ (SHO) भी शामिल हैं।
ये भी खबर पढ़ें... paperleak : पेपर लीक की सूचना मिलते ही साइबर क्राइम सेल को तुरंत रिपोर्ट करें
मुख्यमंत्री सैनी ने बताया कि सरकारी और निजी स्कूलों के निरीक्षकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। सरकारी स्कूलों के 4 निरीक्षक गोपाल दत्त, शौकत अली, रकीमुद्दीन और प्रीति रानी को निलंबित किया गया है। इसके अलावा 2 केंद्र पर्यवेक्षकों संजीव कुमार और सत्यनारायण को भी निलंबित कर दिया गया है।
ये भी खबर पढ़ें... 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं आज से, लाखों छात्र होंगे शामिल, पेपर लीक कराने वाले ग्रुप्स पर नजर
हरियाणा के नूंह जिले में गुरुवार ( 27 फरवरी ) को 12वीं का अंग्रेजी पेपर लीक हुआ था। इसके बाद शुक्रवार ( 28 फरवरी ) को एक और पेपर लीक की घटना सामने आई। इस बार 10वीं का मैथ पेपर लीक हुआ था, जिसके बाद परीक्षा को रद्द कर दिया गया। यह पेपर नूंह के पुनहाना खंड के एलडीएम पब्लिक स्कूल में लीक हुआ था। इस स्कूल को सील कर दिया गया है और जांच की जा रही है।
पेपर लीक से हरियाणा में मचा हड़कंप
दरअसल, हरियाणा के बोर्ड परीक्षा में पेपर लीक से राज्य में हड़कंप मच गया है। हाल ही में नूंह और सोनीपत जिले में पेपर लीक की घटना सामने आई थी। खबरें थीं कि परीक्षा केंद्रों से बाहर पेपर निकलने की सूचना मिली थी। इस मामले पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि हमने इस मामले को गंभीरता से लिया है और हमारी सरकार इस पर जीरो टॉलरेंस नीति पर काम कर रही है।
एफआईआर दर्ज
पुलिस अधिकारियों के खिलाफ भी सख्त कदम
इस मामले में जांच के दौरान 25 पुलिस अधिकारियों को दोषी पाया गया है। मुख्यमंत्री ने इन अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का आदेश दिया है। इनमें 4 डीएसपी, 3 एसएचओ और 1 चौकी इंचार्ज शामिल हैं। पुलिस विभाग के खिलाफ यह कार्रवाई इस बात का संकेत है कि सरकार पेपर लीक मामले को लेकर बेहद गंभीर है।
नूंह और सोनीपत में पेपर लीक की घटनाएं
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari