सुधीर अग्रवाल और एलपी पंत पर 50 करोड़ का दावा, महिला विधायक के खिलाफ झूठी खबर छापने का आरोप

The Sootr | Feb 27, 2026, 12:35 IST
Share
ritu banavat
Photograph: (the sootr)

राजस्थान में बयाना से निर्दलीय विधायक ऋतु बानावत ने दैनिक भास्कर अखबार के एमडी सुधीर अग्रवाल, नेशनल एडिटर एलपी पंत और रिपोर्टर अवधेश सिंह आकोदिया पर 50 करोड़ रुपए मानहानि का दावा किया है। जयपुर की कोर्ट ने नोटिस जारी कर सभी से जवाब मांगा है।

News In Short

  • निर्दलीय विधायक ऋतु बनावत ने किया 50 करोड़ रुपए की मानहानि का दावा।
  • विधायक निधि में काम के बदले कमीशन मांगने के स्टिंग का मामला
  • विधायक ने स्टिंग को बताया है झूठा, यह उनकी प्रतिष्ठा गिराने की साजिश।
  • बानावत ने कहा, कमीशन की कोई डील नहीं हुई, गलत रूप से किया पेश।
  • विधायक के अनुसार माफी मांगने का दिया मौका, लेकिन अखबार ने नहीं किया ऐसा।

News In Detail

राजस्थान में बयाना से निर्दलीय विधायक ऋतु बानावत ने 'दैनिक भास्कर' अखबार के खिलाफ खिलाफ मानहानि दावा किया है। यह दावा दैनिक भास्कर के सुधीर अग्रवाल, एलपी पंत तथा रिपोर्टर अवधेश सिंह आकोदिया पर 50 करोड़ रुपए का किया गया है। इस दावे में भास्कर में 14 दिसंबर 2025 कोे प्रकाशित

उस खबर को झूठा करार दिया है, जिसमें उन समेत तीन विधायकों पर विधायक कोष के कामों में कमीशनबाजी मांगने की बात कही थी। इस खबर में बताया था कि विधायक ऋतु बानावत के पति ने विधाय​क कोष से 40 लाख रुपए जारी करने के बदले कमीशन की डील की थी। जयपुर महानगर के एडीजे-5 डॉ. मनोज जोशी ने इस वाद पर सभी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

बानावत का आरोप-भास्कर की पीत पत्रकारिता है यह

बानावत ने कोर्ट में दायर दावे में कहा है कि 14 दिसंबर, 2025 को दैनिक भास्कर ने एक खबर प्रकाशित की। यह खबर एक स्टिंग आॅपरेशन के आधार पर थी। इसमें बताया है कि ऋतु बानावत ने विधायक कोष से दरी पट्टी खरीदने के लिए 40 लाख रुपए की अनुशंषा करने के बदले कमीशन की डील की है। यह खबर आधारहीन है, जो विधायक की छवि को धूमिल करती है। कमाई बढ़ाने के उद्धेश्य से अखबार की यह खबर अनुचित स्टिंग और पीत पत्रकारिता का उदाहरण है।

कोई डील हुई ही नहीं

विधायक बानावत के अनुसार, अखबार ने राजनीतिक साजिश के तहत यह खबर देकर सनसनी फैलाने को कोशिश की। वाद में कहा गया कि विधायक की छद्म पत्रकार से विधायक निधि कोष से 40 लाख रुपए की सिफारिश करने की कोई डील नहीं हुई। सभी बातें झूठी हैं। तथाकथित रिपोर्टर ने विधायक से जयपुर में मिलने का असफल प्रयास किया था। तथाकथित स्टिंग ऑपरेशन का ​वीडियो गलत रुप से रिकार्ड किया गया। वीडियो कई बार एडिट हुआ है। यह विधायक व उनके परिवार की छवि को नुकसान पहुंचाने के लिए जानबूझकर की गई कार्रवाई है।

स्पष्टीकरण भी दुर्भावना से छापा

दावे में कहा है कि 15 दिसंबर, 2025 को दैनिक भास्कर ने बानावत का किसी काम के लिए अनुशंषा नहीं करने और अपने समक्ष पैसे देने की बात नहीं होने का स्पष्टीकरण भी दिया था। अखबार ने इसे भी दुर्भावना के साथ छापा और माफी तक नहीं मांगी, जबकि उन्हें यह बता दिया था कि माफी नहीं मांगने पर मानहानि का दावा किया जाएगा।

15 दिसंबर, 2025 को सीएम, विधानसभा अध्यक्ष, पूर्व सीएम और अन्य सीनियर नेताओं के विचार विधायक बानावत को बदनाम करने की नीयत से छापे गए थे। इनको यह नहीं बताया गया कि विधायक निधि कोष से 40 लाख रुपए का कोई अनुशंषा पत्र ना तो जारी किया है ना ही जारी करने का आश्वासन ही दिया है। इससे बानावत की सामाजिक, पारिवारिक, राजनीतिक और व्यक्तिगत प्रतिष्ठा को भारी नुकसान हुआ है।

वाद ​के अनुसार इस नुकसान का रुपयों में मूल्यांकन नहीं हो सकता। विधायक बानावत ने हमेशा ही विधायक निधि कोष का उपयोग जनहित में ही किया है। स्टिंग करने वाले व खबर देने वालों को भी यह पता है कि विधायक कोष खर्च करने का काम अधिकारी ही करते हैं । काम के लिए टेंडर करने व कार्यादेश देने का काम भी वही करते हैं। इसमें विधायक की कोई भूमिका नहीं होती ।

यह तो माना है कि

दावे में कहा है कि खबर देने वालों ने यह तो स्वीकारा है कि विधायक ने कहा था कि विधायक कोष में खर्च करने लायक कोई राशि नहीं है। ऐस में कोई डील होने का सवाल ही नहीं उठता।

दावे के अनुसार अखबार ने बानावत के पति ऋषि बंसल के 40 लाख रुपए की डील करने की झूठी खबर दी है। यह रिपोर्टर को भी बता दिया था। ऐसे में कोई डील करने का सवाल ही नहीं है। इसके अतिरिक्त विधायक के पति ऋषि बंसल डील करने के लिए अधिकृत व्यक्ति भी नहीं है। खबर केवल परिवादिया व उनके परिवार को बदनाम करने के ​लिए प्रकाशित की है।

माफी मांगने का दिया मौका

दावे में कहा है कि 20 जनवरी, 2026 को विधायक बानावत ने डीबी कॉर्प एमडी सुधीर अग्रवाल, नेशनल ​एडिटर एल.पी.पंत और रिपोर्टर अवधेश सिंह आकोदिया को माफी मांगने और नहीं मांगने पर 50 करोड़ रुपए हर्जाना मांगने का नोटिस दिया था। लेकिन उन्होंने माफी नहीं मांगी। परिवादिया को मांगने के बावजूद कथित सीडी की कॉपी नहीं दी है।

ये भी पढे़:-

मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज, जानें ताजा अपडेट

राजस्थान में आज उद्योगपतियों से मिलेंगे सीएम मोहन यादव, छत्तीसगढ़ का दौरा भी करेंगे

भाजपा विधायक कालीचरण सर्राफ बोले, महंगी बिजली के कारण राजस्थान में नहीं हो रहा निवेश

होली पर मिलेगी ट्रेनों में वेटिंग से राहत, राजस्थान को मिली एक और स्पेशल ट्रेन

Tags:
  • दैनिक भास्कर
  • सुधीर अग्रवाल
  • मानहानि
  • निर्दलीय विधायक ऋतु बनावत
  • एलपी पंत
  • रिपोर्टर अवधेश सिंह आकोदिया
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती