RPSC बदलेगा पेपर पैटर्न, घट सकता है कठिन प्रश्नों का प्रतिशत
Ashish Bhardwaj | Aug 22, 2026, 13:07 IST
rpsc एक्जाम
राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) भर्ती परीक्षाओं में कम पास प्रतिशत को देखते हुए आयोग अध्यक्ष केसरी सिंह ने स्पेशल कमेटी बनाई है। कमेटी पेपर पैटर्न की समीक्षा कर 31 अगस्त तक रिपोर्ट देगी।
समझें क्या है पूरा मामला
- RPSC ने कम पास प्रतिशत वाली परीक्षाओं की समीक्षा शुरू की।
- आयोग अध्यक्ष केसरी सिंह ने स्पेशल कमेटी बनाई।
- कमेटी प्रश्नपत्रों को सरल, मध्यम और कठिन श्रेणी में बांटेगी।
- 27 अगस्त को अंतरिम और 31 अगस्त को फाइनल रिपोर्ट आएगी।
- रिपोर्ट के बाद RPSC परीक्षा पैटर्न में बदलाव कर सकता है।
आयोग क्यों हुआ गम्भीर
यह कमेटी विभिन्न भर्ती परीक्षाओं के प्रश्नपत्रों की समीक्षा करेगी। कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद भर्ती परीक्षाओं के पैटर्न में बदलाव किया जा सकता है। आयोग चाहता है कि पास प्रतिशत का स्तर बेहतर हो।
कैसे होगी पेपर की समीक्षा
कमेटी यह काम दो चरणों में पूरा करेगी। पहली अंतरिम रिपोर्ट 27 अगस्त को आयोग अध्यक्ष को सौंपी जाएगी। अंतिम यानी फाइनल रिपोर्ट 31 अगस्त को दी जाएगी।
फाइनल रिपोर्ट मिलने के बाद आयोग प्रश्नपत्रों के विश्लेषण से जुड़े आंकड़े सार्वजनिक करेगा। परीक्षाओं के आयोजन से जुड़े तकनीकी बिंदु और नियम भी विस्तार से बताए जाएंगे। आयोग की कार्यप्रणाली से जुड़े सवालों के जवाब भी इसी दौरान दिए जाएंगे।
घट सकता है कठिन सवालों का हिस्सा
ऐसी स्थिति में कठिन प्रश्नों का प्रतिशत घटाया जा सकता है। इसके बदले सरल या मध्यम प्रश्नों का हिस्सा बढ़ाया जा सकता है। इससे अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम अंक हासिल करना आसान हो सकता है।
किन भर्तियों में आई दिक्कत
चित्रकला के 35 पदों पर सिर्फ 8 और पंजाबी के 11 पदों पर 7 कैंडिडेट्स पास हुए। समाजशास्त्र के 16 पदों पर 10 अभ्यर्थी सफल रहे। उर्दू विषय के 26 पदों पर 23 कैंडिडेट्स पास हुए। कॉमर्स के 340 पदों पर 284 कैंडिडेट्स ही पास हो पाए।
संस्कृत शिक्षा भर्ती में बड़ा झटका
इंटरव्यू तक पहुंचने के लिए अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा में न्यूनतम 40 प्रतिशत अंक लाने थे। लेकिन तीनों विषयों में किसी भी कैंडिडेट के इतने अंक नहीं आए।
साइंस विषय में भी कम चयन
न्यूनतम अंक हासिल नहीं करने के कारण पदों के मुकाबले कम कैंडिडेट्स चुने गए। यह स्थिति भी आयोग की चिंता की एक बड़ी वजह बनी।
डिप्टी जेलर और SI भर्ती पर भी फोकस
इसी महीने डिप्टी जेलर भर्ती के साक्षात्कार के लिए सफल अभ्यर्थियों की सूची जारी होगी। इसके बाद साक्षात्कार की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। सब इंस्पेक्टर भर्ती 2025 के साक्षात्कार की रूपरेखा तैयार करने के भी निर्देश दिए गए हैं।
FAQ
- RPSC ने न्यूनतम अंक को लेकर कमेटी क्यों बनाई है?
कई भर्ती परीक्षाओं में अभ्यर्थी न्यूनतम अंक नहीं ला पाए थे। इसी वजह से आयोग अध्यक्ष ने कमेटी बनाई है। कमेटी पेपर पैटर्न की समीक्षा करेगी। - न्यूनतम अंक को लेकर RPSC कमेटी की रिपोर्ट कब आएगी?
कमेटी की पहली अंतरिम रिपोर्ट 27 अगस्त को आएगी। फाइनल रिपोर्ट 31 अगस्त को सौंपी जाएगी। इसके बाद पैटर्न में बदलाव संभव है। - RPSC के मौजूदा पेपर पैटर्न में कठिन सवालों का प्रतिशत कितना है?
फिलहाल पेपर में 40 प्रतिशत कठिन प्रश्न पूछे जाते हैं। 30 प्रतिशत सरल और 30 प्रतिशत मध्यम स्तर के होते हैं। कमेटी की सिफारिश पर यह अनुपात बदल सकता है।
ये खबर भी पढे़:-
खेजड़ी माफियाओं से पुलिस मिलीभगत, अधिकारी भी जांच के घेरे में
राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 6 IAS और 7 RAS का तबादला
गोपालपुरा में जाम से व्यापारी बेहाल, JDA से कोचिंग संस्थानों को शिफ्ट करने की मांग
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari