एसआई भर्ती परीक्षा 2025: पेपर में नहीं होगी सेंधमारी, डिजिटल लॉक-ओटीआर सिस्टम करेगा निगरानी
Purshottam Kumar Joshi | Jan 28, 2026, 17:46 IST
Photograph: (the sootr)
राजस्थान एसआई भर्ती 2025 में पेपर लीक और डमी कैंडिडेट्स से बचने के लिए बदलाव, अब परीक्षा दो पारियों में होगी। नए सुरक्षा उपायों के साथ होगी परीक्षा।
News in Short
- एसआई भर्ती-2025 में पेपर लीक से बचने के लिए बदलाव।
- परीक्षा अब तीन की बजाय दो पारियों में होगी।
- पेपर को डिजिटल लॉक वाले मेटल बॉक्स में भेजा जाएगा।
- डमी कैंडिडेट्स पर लगाम लगाने के लिए लाइव फोटो कैप्चर किया जाएगा।
- ओएमआर शीट में पांचवां विकल्प जोड़ने का प्रस्ताव, नकारात्मक अंकन होगा।
News in Detail
ऐसी होगी नई ओएमआर शीट
साक्षात्कार प्रक्रिया में बदलाव
ऐसे समझे सुरक्षा कवच को
- पेपर की सुरक्षा: परीक्षा के पेपर अब डिजिटल लॉक वाले मेटल बॉक्स में केंद्र पर पहुंचेंगे, जो पेपर को सुरक्षित रखने में मदद करेगा।
- पहली बार एंट्री: कैंडिडेट्स की एंट्री अब परीक्षा के निर्धारित समय से एक घंटे पहले ही होगी, जिससे पेपर लीक की संभावना कम हो जाएगी।
- संपूर्ण प्रक्रिया की वीडियोग्राफी: परीक्षा के पेपर को खोलने और बांटने की पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी की जाएगी।
- लाइव फोटो कैप्चर: उम्मीदवारों का लाइव फोटो कैप्चर किया जाएगा और ऑनलाइन ट्रैकिंग (online tracking) द्वारा डमी कैंडिडेट्स की संभावना को खत्म किया जाएगा।
परीक्षार्थियों के लिए किए सुधार
- हस्ताक्षर और अंगूठे के निशान: अब उम्मीदवार को हस्तलेखन का नमूना देना होगा, और परीक्षा के दौरान अंगूठे का निशान भी लिया जाएगा।
- एडमिट कार्ड में सुरक्षा फीचर: एडमिट कार्ड में क्यूआर कोड और वाटरमार्क होंगे, जिससे किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ की संभावना को रोका जा सके।
एसआई भर्ती 2021 की कमियां
यह किए है नए प्रमुख बदलाव
- ओएमआर शीट: अब पांच विकल्प देने का प्रावधान।
- साक्षात्कार प्रक्रिया: टोकन सिस्टम (token system) लागू।
- सुरक्षा उपाय: डिजिटल लॉक (digital lock) और वीडियोग्राफी।
- हस्ताक्षर और अंगूठे के निशान: हस्तलेखन (handwriting) का नमूना लिया जाएगा।
जानिए कब होगी एसआई भर्ती परीक्षा 2025
परीक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण तिथियां और विवरण निम्नलिखित हैं:
लिखित परीक्षा की तिथि: इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 5 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित है।
परीक्षा का स्वरूप: परीक्षा में दो पेपर (हिंदी और सामान्य ज्ञान) होंगे, जो संभवतः दो पारियों में आयोजित किए जाएंगे।
आवेदन प्रक्रिया: इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 10 अगस्त से 8 सितंबर 2025 तक आमंत्रित किए गए थे।
आयु सीमा में छूट: 2021 की भर्ती में हुई गड़बड़ियों और देरी के कारण, इस बार अभ्यर्थियों को ऊपरी आयु सीमा में 3 वर्ष की अतिरिक्त छूट दी गई है।
पदों का विवरण: कुल 1015 पदों में सब-इस्पेक्टर (AP), सब-इस्पेक्टर (IB), सब-इस्पेक्टर (MBC) और प्लाटून कमांडर के पद शामिल हैं।
एसआई भर्ती परीक्षा 2021 रद्द होने के कारण
- पेपर लीक:जांच में यह सामने आया कि एसआई भर्ती परीक्षा 2021 का पेपर पहले ही लीक हो गया था और यह राज्य भर में फैल चुका था।
- RPSC सदस्यों की संलिप्तता:कोर्ट ने पाया कि भर्ती प्रक्रिया की गोपनीयता तब ही भंग हो गई थी जब पेपर प्रिंटिंग प्रेस पहुंचने से पहले ही लीक कर दिया गया था। इसमें आयोग के तत्कालीन अध्यक्ष और सदस्यों की सक्रिय भूमिका और भ्रष्टाचार के साक्ष्य मिले थे।
- डमी अभ्यर्थियों का उपयोग:स्पेशल ऑपरेशन्स ग्रुप (एसओजी) की जांच में खुलासा हुआ कि कई चयनित अभ्यर्थियों के स्थान पर डमी (नकली) अभ्यर्थी परीक्षा में बैठे थे।
- ब्लूटूथ और नकल गिरोह:परीक्षा के दौरान ब्लूटूथ जैसे तकनीकी उपकरणों के जरिए बड़े पैमाने पर नकल की गई थी, जिसमें कई गिरोह सक्रिय पाए गए थे।
- भर्ती प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल:हाईकोर्ट ने टिप्पणी की कि "धोखाधड़ी हर चीज को दूषित कर देती है"।कोर्ट के अनुसार, जब भर्ती प्रक्रिया की पवित्रता और पारदर्शिता ही खत्म हो गई हो, तो उसे जारी रखना सही नहीं है।
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava