एसआई भर्ती में गड़बड़ी: बाबूलाल कटारा के ड्राइवर का बेटा गिरफ्तार, घर पर पेपर पढ़कर दी थी परीक्षा
Amit Baijnath Garg | Jul 18, 2025, 20:41 IST
Photograph: (the sootr)
राजस्थान में एसआई की परीक्षा में निलंबित आरपीएससी सदस्य बाबूलाल कटारा के ड्राइवर के बेटे ने लिखित परीक्षा तो पास कर ली, लेकिन फिजिकल में चयन नहीं हो पाया।
राजस्थान में एसओजी ने शुक्रवार को एक बड़ा खुलासा करते हुए आरपीएससी के सदस्य रहे बाबूलाल कटारा के चालक के बेटे को गिरफ्तार किया है। कटारा ने लीक पेपर अपने चालक के बेटे को दिलवाया था, जिसे पढ़कर उसने एसआई भर्ती की लिखित परीक्षा दी थी।
हालांकि शारीरिक दक्षता परीक्षा में फेल होने के कारण ड्राइवर का बेटा अंतिम रूप से चयनित नहीं हुआ था। वह अभी राजस्व मंडल कार्यालय, अजमेर में निजी सहायक के पद पर लगा हुआ है। अब एसओजी के अधिकारी उससे पूछताछ में जुटे हैं।
एटीएस के एडीजी वीके सिंह ने बताया कि एसआई भर्ती परीक्षा 2021के पेपर लीक मामले में आरपीएससी सदस्य रहे कटारा के तत्कालीन चालक नादान सिंह के बेटे अजय प्रताप सिंह को गिरफ्तार किया गया है। एसओजी की पड़ताल में सामने आए तथ्यों के आधार पर उसका नाम सामने आने पर उसे गिरफ्तार किया गया है।
ये खबरें भी पढ़ें...
राजस्थान हाई कोर्ट में एसओजी द्वारा एसआई भर्ती परीक्षा रद्द करने की सिफारिश पर बड़ा सवाल
एसओजी ने फर्जीवाड़े में देवर-भाभी को किया गिरफ्तार, कांस्टेबल बहन की तलाश
जांच में नाम सामने आने के बाद अजय प्रताप सिंह को एसओजी ने पूछताछ के लिए तलब किया और बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले में अब तक 117 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। मामले में जांच जारी है। इस मामले में कटारा और उसके भांजे विजय डामोर को भी एसओजी पहले गिरफ्तार कर चुकी है।
मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
हालांकि शारीरिक दक्षता परीक्षा में फेल होने के कारण ड्राइवर का बेटा अंतिम रूप से चयनित नहीं हुआ था। वह अभी राजस्व मंडल कार्यालय, अजमेर में निजी सहायक के पद पर लगा हुआ है। अब एसओजी के अधिकारी उससे पूछताछ में जुटे हैं।
जांच में सामने आया अजय का नाम
कटारा के सरकारी बंगले पर पढ़ा पेपर जांच में सामने आया कि कटारा ने एसआई भर्ती परीक्षा से पहले तीनों दिन की परीक्षा के पेपर के प्रश्न और उत्तर अपने भांजे विजय कुमार डामोर को रजिस्टर में लिखवाए थे। कटारा के कहने पर अजय को तीनों दिन की परीक्षा के पेपर प्रश्नोत्तर उसके सरकारी आवास पर पढ़वाए गए थे। अजय ने लीक पेपर पढ़कर लिखित परीक्षा दी और 324.48 अंक हासिल किए। उसे हिंदी में 174.28 और सामान्य ज्ञान में 150.20 अंक मिले। उसने लिखित परीक्षा तो पास कर ली, लेकिन फिजिकल में फेल होने के कारण उसका अंतिम रूप से चयन नहीं हुआ।
राजस्थान हाई कोर्ट में एसओजी द्वारा एसआई भर्ती परीक्षा रद्द करने की सिफारिश पर बड़ा सवाल
एसओजी ने फर्जीवाड़े में देवर-भाभी को किया गिरफ्तार, कांस्टेबल बहन की तलाश
अब तक 117 आरोपी गिरफ्तार
FAQ
- 1. एसआई परीक्षा में पेपर लीक का खुलासा कैसे हुआ?
एसओजी की जांच में यह खुलासा हुआ कि बाबूलाल कटारा ने अपने ड्राइवर के बेटे अजय प्रताप सिंह को लीक हुए पेपर दिलवाए थे, जिन्हें उसने सरकारी बंगले पर पढ़ा और लिखित परीक्षा में सफलता हासिल की। - 2. अजय प्रताप सिंह का चयन क्यों नहीं हुआ?
अजय प्रताप सिंह ने लिखित परीक्षा तो पास कर ली थी, लेकिन वह फिजिकल परीक्षा में असफल हो गया, जिसके कारण उसका अंतिम चयन नहीं हो सका। - 3. इस मामले में अब तक कितने आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं?
इस मामले में अब तक 117 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिसमें बाबूलाल कटारा और उनके भांजे विजय डामोर भी शामिल हैं।
मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava