साध्वी प्रेम बाईसा के पिता की तबीयत बिगड़ी, त्याग रखा है अन्न, कंपाउंडर के खिलाफ एफआईआर
Ashish Bhardwaj | Feb 17, 2026, 14:55 IST
Photograph: (the sootr)
राजस्थान में जोधपुर की साध्वी प्रेम बाईसा की मौत के 21 दिन बाद उनके पिता की तबियत ख़राब हो गई हैं। उन्होंने अपनी बेटी को न्याय दिलाने के लिए अन्न त्याग रखा है।
News In Short
साध्वी प्रेम बाईसा की मौत के बाद उनके पिता ने न्याय की मांग करते हुए अन्न त्याग दिया था।
पिता विरमनाथ की तबीयत बिगड़ी, उन्हें जोधपुर के एमडीएम अस्पताल में भर्ती किया गया।
विरमनाथ ने साध्वी की मौत के लिए कंपाउंडर को जिम्मेदार ठहराया, न्याय की मांग की।
SIT साध्वी प्रेम बाईसा की मौत के मामले में कई सवालों के जवाब तलाश रही है।
साध्वी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर मौत के 4 घंटे बाद अपलोड हुआ था सुसाइड का मैसेज, पुलिस कर रही है जांच।
News In Detail
राजस्थान के जोधपुर में साध्वी प्रेम बाईसा की मौत के मामले में उसका इलाज करने वाले कंपाउंडर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इस कंपाउंडर ने साध्वी की मौत से पहले उन्हें दो इंजेक्शन लगाए थे। इस बीच, बेटी की मौत पर न्याय की लड़ाई लड़ रहे पिता विरमनाथ की तबीयत बिगड़ गई है। हालांकि, दो घंटे के प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया है। विरमनाथ ने बेटी की मौत के बाद अन्न त्याग दिया था।
विरमनाथ को अस्पताल में कराया भर्ती
मंगलवार 16 फरवरी की देर रात पिता विरमनाथ की तबीयत अचानक बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें जोधपुर के एमडीएम अस्पताल की इमरजेंसी में रात 10 बजे के करीब भर्ती कराया गया। अस्पताल में करीब दो घंटे तक उनका इलाज किया गया, फिर आधी रात के करीब उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। अस्पताल में, विरमनाथ ने कहा कि उन्हें ईश्वर और जांच अधिकारियों पर पूरा विश्वास है और उन्हें यकीन है कि साध्वी प्रेम बाईसा को न्याय मिलेगा।
पिता विरमनाथ की प्रतिक्रिया
साध्वी प्रेम बाईसा के अंतिम क्षणों में उनके पिता विरमनाथ उनके साथ थे। विरमनाथ ने साध्वी की मौत के लिए एक कंपाउंडर को जिम्मेदार ठहराया है। विरमनाथ का कहना है कि उनकी बेटी ने मरते समय उनसे कहा था, पापा, मुझे न्याय चाहिए। इस बयान के बाद से ही वह न्याय की मांग कर रहे हैं और अपनी बेटी की मौत की सही वजह जानने के लिए अड़ी हुए हैं। कंपाउंडर ने मौत से पहले साध्वी के दो इंजेक्शन लगाए थे।
SIT की जांच जारी
साध्वी प्रेम बाईसा की मौत के मामले में विशेष जांच दल (SIT) कई सवालों के जवाब तलाशने की कोशिश कर रहा है। डॉक्टरों की रिपोर्ट में साध्वी की मौत का कारण अस्थमा और कार्डियक अरेस्ट बताया गया है, जो एक प्राकृतिक मौत मानी गई। हालांकि, पुलिस ने अब इस रिपोर्ट पर पुनः विचार करने के लिए डॉक्टरों से राय मांगी है, ताकि कोई और पहलू न छोड़ा जाए।
इंस्टाग्राम मैसेज पर सवाल
साध्वी की मृत्यु के बाद एक और महत्वपूर्ण सवाल उठ खड़ा हुआ है। यह सवाल है कि उनके इंस्टाग्राम अकाउंट से मौत के 4 घंटे बाद मैसेज क्यों अपलोड किया गया था। पुलिस अब इस बारे में गहरी जांच कर रही है और मामले की सच्चाई को उजागर करने की कोशिश कर रही है।
भिवाड़ी अग्निकांड: फैक्ट्री में 'बारूद के ढेर' पर हो रहा था मौत का खेल, धमाके से पहले बन रहे थे 'मिसाइल' पटाखे
JEE मेन 2026 रिजल्ट: टॉप 12 में राजस्थान के तीन छात्रों को जगह, प्राप्त किए 100 पर्सेंटाइल
राजस्थान पंचायती राज परिसीमन प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट का अहम् फैसला, सरकार ने दिया चुनाव का आश्वासन
Weather Update : मध्यप्रदेश में बारिश का अलर्ट, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में बढ़ी गर्मी

ये भी पढे़:-

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman