CJP ने शिक्षा मंत्री को दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम, हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग
Ashish Bhardwaj | Aug 21, 2026, 11:22 IST
सरकारी स्कूल पहुंचे CJP कार्यकर्ताओं को ग्रामीणों ने रोका
जयपुर के बगरू में CJP के प्रवक्ता आशुतोष रांका और उनके साथियों पर स्कूल के निरीक्षण के दौरान हमला हुआ। उनकी गाड़ियों पर पथराव किया गया और कई कार्यकर्ता घायल हुए। CJP ने शिक्षा मंत्री मदन दिलावर को 48 घंटे का अल्टीमेटम देकर हमलावरों की गिरफ्तारी मांग की।
समझें क्या है पूरा मामला
- जयपुर में CJP प्रवक्ता आशुतोष रांका पर हुआ हमला।
- स्कूल निरीक्षण के दौरान CJP कार्यकर्ताओं की पिटाई।
- डोटासरा बोले- हमला करने वाले भाजपा कार्यकर्ता थे।
- 2 महीने पहले अभिजीत दीपके पर हुआ था हमला।
- आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग, मंत्री को 48 घंटे का अल्टीमेटम।
आरोप है कि ग्रामीणों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन पर हमला कर दिया, गाड़ियों पर पथराव किया। इस हमले में CJP के 5 कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
CJP ने शिक्षा मंत्री मदन दिलावर को 48 घंटे का अल्टीमेटम देकर हमलावरों की गिरफ्तारी और स्कूल निरीक्षण रोकने के आदेश को वापस लेने की मांग की है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भी इस हमले की निंदा करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं पर आरोप लगाया है।
क्या है पूरा विवाद?
स्कूल की बिल्डिंग जर्जर है और दीवारों की ईंटें गिर गई हैं। CJP का कहना है कि ग्रामीणों ने ही उन्हें बुलाया था कि स्कूल ठीक नहीं हुआ है, लेकिन जब वे पहुंचे तो हमला किया गया।
सरकारी स्कूल पहुंचे CJP कार्यकर्ताओं को ग्रामीणों ने रोका और मारपीट की
हमले में क्या हुआ?
पथराव: उनकी गाड़ियों पर पत्थर फेंके गए और शीशे तोड़ दिए गए।
महिलाओं पर हमला: CJP की महिला समर्थकों पर गांव की महिलाओं ने मिट्टी फेंकी।
घायल: आशुतोष रांका, संजू वर्मा, सलमान, रेखा शर्मा, विशाल सहित 5 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। एक का हाथ फ्रैक्चर हुआ है।
गाड़ियां तोड़ी: हमलावरों ने कारों के शीशे और मोबाइल फोन तोड़ दिए।
जयपुर के रामपुरा कंवरपुरा में सरकारी स्कूल का जायजा लेने पहुंचे सीजेपी कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के बीच विवाद।
आरोप है कि ग्रामीणों ने आशुतोष रांका और उनके साथियों से मारपीट की। pic.twitter.com/UfWqe1rEHm
— Jageshwar Prasad (@JageshwarP5792) August 21, 2026
CJP का क्या कहना है?
All levels of disgust have been crossed today.
रामपुरा, कंवरपुरा में पिछले काफ़ी सालों से स्कूल भैंसों के तबेले में चल रहा है। लेकिन जब हम वहाँ निरीक्षण करने पहुंचे तो सरेआम मारपीट, पत्थरबाजी की गई। कारों के शीशे फोड़े गए, टीम पर पत्थर बरसाये गए। कपड़े फाड़े गए। ट्यूब में पत्थर… pic.twitter.com/H15osb1ODA
— Ashutosh Ranka (@AshutoshRanka) August 21, 2026
ग्रामीणों और पुलिस का क्या कहना है?
पुलिस का कहना: SHO राजेश गौतम ने बताया कि सुबह दो बार CJP को समझाइश कर वापस भेज दिया गया था, लेकिन जब वे दोबारा पहुंचे तो ग्रामीण भड़क गए। पुलिस के पहुंचने से पहले CJP कार्यकर्ता मौके से चले गए।
राजनीतिक प्रतिक्रिया
विधानसभा में मुद्दा: नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने विधानसभा में इस मामले को उठाते हुए सरकार पर निशाना साधा और कहा कि शिक्षा की हालत खराब है और स्कूलों में जाने वालों को पीटा जा रहा है।
पिछला हमला
ये खबर भी पढे़:-
रामदेवरा मेले के लिए रोडवेज ने कसी कमर, 60 से ज्यादा चलेंगी मेला स्पेशल बसें
मुख्य सचिव वी श्रीनिवास को 6 महीने का एक्सटेंशन, 31 अगस्त को होने वाले थे रिटायर
भाजपा टिकट, पार्षद की रेस, प्रतिद्वंद्वी चुनेंगे प्रत्याशी!
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
By VINAY VERMA
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
By Ashish Bhardwaj