फिल्म '21' में शहीद का सरनेम बदलने पर पोती का छलका दर्द , बोलीं- दादाजी ने देश के लिए जान दी, पहचान मत बदलो।

Ashish Bhardwaj | Jan 22, 2026, 18:58 IST
Photograph: (the sootr)
1971 के भारत-पाक युद्ध में शहीद हुए राजस्थान के संगत सिंह इंदा पर आधारित फिल्म '21' में उनके नाम और जाति में बदलाव को लेकर विवाद खड़ा हो गया हैं। शहीद की पोती ने फिल्म डायरेक्टर से उनका नाम सही करने की अपील की हैं।

News In Short

  • संगत सिंह इंदा, जिन्होंने 1971 के युद्ध में शहादत दी, पर आधारित फिल्म '21' रिलीज हुई।
  • फिल्म में शहीद के नाम और जाति में बदलाव पर उनके परिवार ने आपत्ति जताई।
  • शहीद की पोती ने फिल्म के निर्माता से 'राठौड़' नाम बदलकर 'इंदा' करने की मांग की।
  • फिल्म निर्माता ने कहा कि ऐसी फिल्में युवाओं को प्रेरित करती हैं और इतिहास से अवगत कराती हैं।
  • शहीद के परिवार ने फिल्म निर्माता से गलती सुधारने का अनुरोध किया।

News In Detail

1971 के भारत-पाक युद्ध में शहीद हुए राजस्थान के वीर सपूत संगत सिंह इंदा फिर चर्चा में है। हाल ही में उनके जीवन पर आधारित फिल्म '21' रिलीज हुई है। लेकिन, इस फिल्म को लेकर विवाद खड़ा हो गया। फिल्म में शहीद का नाम को 'इंदा' से बदलकर 'राठौड़' कर दिया गया हैं। शहीद संगत सिंह के परिजनों ने फिल्म निर्माता से नाम सही कर गलती सुधारने का अनुरोध किया है। संगत सिंह जोधपुर में शेरगढ़ के देवातु गांव के रहने वाले थे।



फिल्म को लेकर यह सामने आया विवाद

फिल्म '21' में संगत सिंह इंदा के जीवन पर आधारित है। शहीद के परिवार ने फिल्म में जाति परिवर्तन और नाम में बदलाव को लेकर गंभीर आरोप लगाए। शहीद संगत सिंह इंदा की पोती ने इस फिल्म के निर्माता और डायरेक्टर पर यह आरोप लगाया कि उन्होंने बिना परिवार से संपर्क किए फिल्म बनाई और उसमें शहीद के नाम को 'इंदा' से बदलकर 'राठौड़' कर दिया।





the sootr

शहीद की पोती की भावुक अपील

शहीद संगत सिंह की पोती दीपिका इंदा ने भावुक होते हुए एक कविता पढ़ी और कहा, हमारे दादाजी ने देश के लिए अपनी जान दी। उनकी पहचान 'इंदा' है। फिल्म डायरेक्टर ने बिना पूछे हमारे इतिहास और हमारी पहचान को बदल दिया। हम आग्रह करते हैं कि फिल्म में इसे तुरंत सुधारा जाए और 'राठौड़' की जगह 'इंदा' किया जाए।" शहीद के परिवार ने इसे अत्यधिक अपमानजनक माना और फिल्म निर्माता से जल्द सुधार की मांग की है।



फिल्में युवाओं को प्रेरणा देने वाली

फिल्म से जुड़े जसवंत सिंह ने कहा कि इस तरह की फिल्में युवाओं को प्रेरणा देती है, लोगों को हमारे इतिहास के बारे में जानकारी प्राप्त होती है। उन्होंने कहा कि ऐसी फिल्में लगातार बननी चाहिए, ताकि आने वाली पीढ़ी हमारे शहीदों की कुर्बानियों को समझ सके और उनका सम्मान कर सके।



शहीदों की हो सही जानकारी

दीपिका ने कहा कि फिल्म के निर्माता और निर्देशक को शहीद के परिवार की आपत्तियों को गंभीरता से लेना चाहिए। यदि फिल्म में कोई गलती की गई है, तो इसे सही करना चाहिए। इससे इतिहास और शहीद की पहचान को सही तरीके से प्रस्तुत किया जा सकेगा। इसके अलावा, इस तरह के विवादों से बचने के लिए फिल्म निर्माताओं को किसी भी ऐतिहासिक फिल्म बनाने से पहले संबंधित परिवारों और समुदायों से उचित अनुमति और जानकारी प्राप्त करनी चाहिए।



कौन है संगत सिंह इंदा

संगत सिंह इंदा सेना के एक महान लेफ्टिनेंट जनरल थे। जिन्हें 1971 भारत-पाक युद्ध में अपनी बहादुरी के लिए जाना जाता है। उन्होंने बांग्लादेश की स्वतंत्रता की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दिया और मेघना नदी पार कर ढाका पर कब्ज़ा करने वाले सैन्य अभियान का नेतृत्व किया। संगत सिंह ने गोवा मुक्ति संग्राम में भी भाग लिया था।



ये खबर भी पढ़े:-

शादी के लिए मिली पैरोल, प्रेमी के साथ मिलकर की थी युवक की हत्या



जयपुर से छीन सकते हैं आईपीएल मैच, सरकार को लेना होगा स्टैंड



जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल 2026: अनुराग वर्मा का बड़ा दावा, राजस्थान का युवा गहलोत के लिए बेताब



जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल 2026: पोलैंड के उप प्रधानमंत्री बोले, रूस और चीन के बढ़ते संबंध चिंताजनक



Tags:
  • राजस्थान
  • शहीद
  • 1971 भारत-पाक युद्ध
  • फिल्म '21'