SMS हॉस्पिटल में सीनियर डॉक्टरों का प्रशासनिक पदों से मोहभंग, कई ने छोड़ी HOD की कुर्सी
Jyoti Mahender Bhardwaj | Nov 01, 2026, 11:13 IST
जयपुर SMS हॉस्पिटल में बड़ा बदलाव
राजस्थान के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल SMS हॉस्पिटल में सीनियर डॉक्टरों के बीच प्रशासनिक जिम्मेदारियों को लेकर अनिच्छा बढ़ती नजर आ रही है। पिछले कुछ समय में कई वरिष्ठ डॉक्टरों ने स्वास्थ्य कारणों, कार्यकाल पूरा होने और अन्य वजहों का हवाला देकर विभागाध्यक्ष यानी HOD का पद छोड़ने की इच्छा जताई है। कुछ डॉक्टरों ने तो अस्पताल की सेवा से ही दूरी बना ली है। नेफ्रोलॉजी विभाग में भी पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. विनय मल्होत्रा के पद पर बने रहने से इनकार करने के बाद डॉ. संजीव शर्मा को नया HOD बनाया गया है। इस घटनाक्रम ने मेडिकल कॉलेज और अस्पतालों में प्रशासनिक जिम्मेदारियों के दबाव को लेकर चर्चा तेज कर दी है।
नेफ्रोलॉजी से गैस्ट्रोएंटरोलॉजी तक कई विभागों में बदलाव
इसी तरह गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. रूपेश कुमार पोखरणा ने भी अपना कार्यकाल पूरा होने के बाद HOD पद पर आगे काम नहीं करने की इच्छा जताई है।
न्यूरोसर्जरी और बायोकेमेस्ट्री विभाग में भी बदले हालात
SMS से जुड़े 12 अस्पतालों के अधीक्षकों की मांगी जानकारी
चिकित्सा विभाग ने इन अस्पतालों के अधीक्षकों के कार्यकाल की जानकारी मांगी थी। बताया गया है कि जिन अधिकारियों का तीन साल का कार्यकाल पूरा हो चुका है, उनकी जानकारी विभाग को भेज दी गई है। ऐसे में आने वाले समय में कुछ अस्पतालों के अधीक्षकों में बदलाव हो सकता है। हालांकि, इस संबंध में अंतिम निर्णय अभी सामने नहीं आया है।
डॉक्टरों पर प्रशासनिक दबाव भी बना चर्चा का विषय
जेएईएफ की ओर से भी इस मुद्दे पर चिंता जताई गई है। संगठन का कहना है कि मेडिकल टीचर्स पर चिकित्सा और शिक्षा के अलावा प्रशासनिक कार्यों का दबाव भी रहता है।
कई बार किसी घटना के लिए सीधे मेडिकल टीचर्स को जिम्मेदार मानकर कार्रवाई की जाती है। ऐसी परिस्थितियों से डॉक्टरों में असंतोष पैदा हो सकता है। संगठन ने मेडिकल शिक्षकों के कामकाज के माहौल और प्रशासनिक दबाव पर ध्यान देने की जरूरत बताई है।
SMS मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल ने क्या कहा?
यह खबर क्यों जरूरी है?
आगे क्या?
उज्जैन की गिर गाय राधा बनी प्रदेश में नंबर-1, रोज देती है 19.760 लीटर दूध, पशुपालक को मिलेगा 1 लाख रुपए का पुरस्कार
By Umeshwari Baghel
पब्लिक अगेंस्ट करप्शन की ED में शिकायत, शिखर अग्रवाल के 40 विला मामले में जांच की मांग
By Mukesh Sharma
CG Top News : कारोबारी महेंद्र गोयनका के घर पहुंची कोलकाता पुलिस, कोयला लेवी केस में राकेश जैन को जमानत; बिजली विभाग में 1501 पदों पर भर्ती
By Umeshwari Baghel
MP DMF Fund: खनिजों से मिले 3574 करोड़, गांवों को क्या मिला? सिंगरौली, शहडोल और अनूपपुर में होगी जांच
By Ramanand Tiwari
रायपुर में कारोबारी महेंद्र गोयनका के घर पहुंची कोलकाता पुलिस, शेयरों की हेराफेरी और जालसाजी के मामले में पूरे परिवार पर FIR
By VINAY VERMA
दीपावली 2026: CM भजनलाल शर्मा बोले- हर घर में खुशहाली, हर मन में सद्भाव का हो उजास
By Jyoti Mahender Bhardwaj
जयपुर में जमीन खरीदने का सपना होगा पूरा: JDA की 5 नई योजनाएं अगले महीने, घर से लेकर कारोबार तक के लिए मिलेंगे प्लॉट
By Jyoti Mahender Bhardwaj