सोशल मीडिया पर ट्रेडिंग की क्लास लेना पड़ा भारी, जालसाजों ने लगाया 72 लाख 55 हजार का चूना, कोर्ट के आदेश पर FIR दर्ज

thesootr Desk | Apr 16, 2026, 17:30 IST
Share
ai conta
Photograph: (the sootr)

राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में सोशल मीडिया पर फर्जी ट्रेडिंग कंपनी ने एक व्यक्ति से 72 लाख 55 हजार रुपये की ठगी कर ली। साइबर ठगों ने निवेश का लालच देकर पैसे जमा कराए, लेकिन जब पैसे निकालने की कोशिश की तो ठगी का खुलासा हुआ।

News In Short

  • चित्तौड़गढ़ में सोशल मीडिया के जरिए ठगों ने 72 लाख 55 हजार रुपए ठगे।
  • फर्जी ट्रेडिंग क्लास देकर लिया भरोसे में, फिर दिया ठगी को अंजाम।
  • पीड़ित ने 23 जून से 8 अगस्त 2024 के बीच कुल 72,55,000 रुपए कराए जमा।
  • ठगों ने निवेश के बाद विड्रॉल देने से मना किया, तब जाकर खुला मामला।
  • कोर्ट के आदेश के बाद साइबर ठगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज।

News In Detail

Chittorgarh: निवेश के जरिए रातों-रात अमीर बनने का सपना एक व्यक्ति के लिए तब भारी पड़ गया, जब उसे पता चला कि वह साइबर ठगों के जाल में फंस चुका है। राजस्थान में चित्तौड़गढ़ के पंचवटी क्षेत्र में रहने वाले निखिल जैन से फर्जी ट्रेडिंग कंपनी के नाम पर 72 लाख 55 हजार रुपए की बड़ी ठगी की गई है। इस मामले में साइबर थाना पुलिस ने कोर्ट के आदेश के बाद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ऐड से शुरू हुआ ठगी का खेल

ठगी की पटकथा 22 जून 2024 को शुरू हुई, जब प्रार्थी निखिल ने सोशल मीडिया पर फीडालिटी (Fidelity) नामक कंपनी का एक विज्ञापन देखा। लिंक पर क्लिक करते ही वह 'Fidelity Investments A009' नामक एक व्हाट्सएप ग्रुप में शामिल हो गया। ग्रुप में शामिल करने के बाद प्रार्थी को भरोसे में लेने के लिए भावतोष वाजपेई नामक व्यक्ति प्रतिदिन रात 8 से 9 बजे तक ऑनलाइन ट्रेडिंग क्लास लेता था। प्रार्थी ने करीब दो महीने तक लगातार क्लास ली, जिससे उसे लगा कि यह एक वास्तविक निवेश मंच है।

ट्रेनिंग पूरी होते ही ठगों की दूसरी टीम सक्रिय हुई। किरण शर्मा नाम की असिस्टेंट ने प्रार्थी से संपर्क किया और फोन में एक ऐप इंस्टॉल करवाया। प्रार्थी को लालच दिया गया कि मुनाफे का 90% हिस्सा उसका होगा और केवल 10% कंपनी लेगी। इसके बाद कस्टमर सर्विस मैनेजर अमित सिंह ने प्रार्थी को अलग-अलग बैंक खातों में पैसे जमा कराने के लिए निर्देशित किया। निखिल ने अपनी पत्नी के खाते से 23 जून से 8 अगस्त 2024 के बीच किश्तों में कुल 72,55,000 रुपए ट्रांसफर कर दिए।

विड्रॉ करने पर खुला राज

कुछ दिनों बाद निखिल ने सोचा अब पैसे निकालते हैं। उन्होंने ऐप पर विड्रॉल का रिक्वेस्ट डाला। लेकिन पैसा नहीं आया। उन्होंने अमित सिंह से बात की तो जवाब मिला कि सर, आपको और निवेश करना होगा। 43 लाख 50 हज़ार रुपए और डालिए, फिर पूरा पैसा आपको एक साथ मिल जाएगा।

निखिल को यह बात अजीब लगी। बार-बार मना करने पर भी अमित ने कम से कम 20 लाख रुपए और डालने का दबाव डाला। तब निखिल की आंखें खुलीं और उन्हें एहसास हुआ कि वह ठगी का शिकार हो गए हैं।

पुलिस की सुस्ती के बाद कोर्ट की शरण

प्रार्थी का आरोप है कि उन्होंने तुरंत 1930 हेल्पलाइन पर कॉल किया और साइबर थाने में शिकायत की, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। आखिरकार उन्हें न्यायालय का दरवाजा खटखटाना पड़ा। अब मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (CJM) के आदेश पर साइबर थानाधिकारी मधु कंवर ने प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें:-

एंटीबायोटिक 'Killmed 625 LB' जांच में फेल, पूरे प्रदेश में जारी किया अलर्ट

गर्भवती महिला से छेड़छाड़ का आरोपी राहुल गुर्जर पहुंचा कोर्ट के शरण में, मुरैना में किया सरेंडर

RPSC: पशु चिकित्सा अधिकारी और सहायक कृषि अभियंता की परीक्षा 19 अप्रैल को, एडमिट कार्ड हुए जारी

4 लाख मजदूर, 6500 फैक्ट्रियां, आखिर क्यों विरोध प्रदर्शन में सुलग रही राजस्थान की सबसे बड़ी उद्योग नगरी

Tags:
  • सोशल मीडिया
  • साइबर थाने में शिकायत
  • न्यायिक मजिस्ट्रेट
  • साइबर
  • ऑनलाइन ट्रेडिंग
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा