कोटा में JEE की तैयारी कर रहे छात्र ने किया सुसाइड, यूपी का रहने वाला था, 2024 की ये पहली घटना
BP Shrivastava | Jan 24, 2024, 11:59 IST
कोटा में JEE की तैयारी कर रहे छात्र ने किया सुसाइड, यूपी का रहने वाला था, 2024 की ये पहली घटना
कोटा में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे छात्र ने मंगलवार, 23 जनवरी की देर रात फांसी सुसाइड कर लिया। छात्र की उम्र 17-18 साल बताई जा रही है। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया है और परिजनों को सूचना दी है।
KOTA. एजुकेशन सेंटर कोटा से फिर एक दुखद खबर आई है। यहां रहकर JEE की तैयारी कर रहे एक छात्र ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया है। छात्र की उम्र 17-18 साल बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, छात्र यूपी के मुरादाबाद जिले का रहने वाला था।
जैदी इंजीनियरिंग की कर रहा था तैयारी
छात्र मोहम्मद जैदी पुत्र उस्मान हॉस्टल में रहकर निजी कोचिंग से इंजीनियरिंग की तैयारी कर रहा था। पुलिस कंट्रोल रूम को रात 11 बजे सूचना मिली थी कि जवाहर नगर थाना क्षेत्र में एक हॉस्टल में रहकर इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे छात्र ने आत्महत्या कर ली है। छात्र के परिजनों को सूचित कर दिया गया है, वो जल्द ही कोटा पहुंचने वाले हैं।
सुसाइड की वजह नहीं आई सामने
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतार कर मोर्चरी में रखवाया है और परिजनों को सूचना दी है। परिजन आने के बाद छात्र के शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। हालांकि अभी तक सुसाइड का कारण पता नहीं चला है।
पिछले साल 29 छात्रों ने किया सुसाइड
कोटा एक कोचिंग हब माना जाता है। इस वजह से यहां हर साल देशभर से बड़ी संख्या में छात्र मेडिकल और इंजीनियरिंग एंट्रेंस एग्जाम की तैयारी करने आते हैं। कोटा में छात्र सुसाइड का इस साल का यह पहला मामला है, पर बीते साल 2023 में ही 29 छात्रों ने सुसाइड किया था, अगर पिछले साल और इस साल के जनवरी महीने का आंकड़ा देखें तो 30 छात्र अब तक सुसाइड कर चुके हैं।
सुसाइड का ख्याल आए तो तत्काल करें 18002333330 पर कॉल
अगर आपके या आपके किसी परिचित में मन में आता है खुदकुशी का ख्याल तो ये बेहद गंभीर मेडिकल एमरजेंसी है। तुरंत भारत सरकार की जीवनसाथी हेल्पलाइन 18002333330 पर संपर्क करें। आप टेलिमानस हेल्पलाइन नंबर 1800914416 पर भी कॉल कर सकते हैं। यहां आपकी पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी और विशेषज्ञ आपको इस स्थिति से उबरने के लिए जरूरी परामर्श देंगे। याद रखिए जान है तो जहान है।

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava