जयपुर में श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या, घर में घुसकर गोली मारी, 1 बदमाश भी ढेर

Rahul Garhwal | Dec 05, 2023, 24:00 IST
Share
जयपुर में श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या, घर में घुसकर गोली मारी, 1 बदमाश भी ढेर
जयपुर में श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या, घर में घुसकर गोली मारी, 1 बदमाश भी ढेर

जयपुर में श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या कर दी गई। बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं।

JAIPUR. जयपुर में श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बदमाशों ने घर में घुसकर उन पर गोलियां चलाईं। डॉक्टरों ने सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को मृत घोषित कर दिया। इस दौरान सुखदेव का गार्ड अजीत सिंह भी गंभीर रूप से घायल हो गया। जवाबी कार्रवाई में गार्ड ने एक बदमाश को गोली मारकर ढेर कर दिया। गोगामेड़ी की हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के रोहित गोदारा ने ली।

करणी सेना राष्ट्रीय अध्यक्ष को लगी 4 गोलियां

श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के मर्डर का वीडियो सामने आया है। मंगलवार दोपहर को गोगामेड़ी श्याम नगर इलाके में अपने घर पर थे। दोपहर करीब 1:30 बजे उनके घर 3 बदमाश पहुंचे। पहले तो वे सोफे पर बैठकर गोगामेड़ी से बात करने लगे। करीब 10 मिनट बाद ही वे उठे और गोलियां चालानी शुरू कर दी। फायरिंग के दौरान गोगामेड़ी के गार्ड ने बचाने की कोशिश की। बदमाशों ने उस पर भी फायरिंग की। जाते-जाते एक बदमाश ने गोगामेड़ी के सिर में गोली मारी। वहीं गार्ड की ओर से जवाबी फायरिंग में एक बदमाश नवीन को गोली लगी और उसकी भी मौत हो गई।

गोगामेड़ी को मारने के बाद बदमाश एक स्कूटी छुड़ाकर भागे

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी पर गोलियां चलाने के बाद बदमाश गली से भाग निकले। इसके बाद उन्होंने एक कार लूटने की कोशिश की। जब ड्राइवर को उन्होंने गन दिखाई तो वो कार लेकर भाग गया। इसके बाद बदमाशों ने पीछे से आ रहे स्कूटी सवार को टारगेट किया। उन्होंने उस शख्स को गोली मारी और स्कूटी लेकर फरार हो गए। वो शख्स गंभीर रूप से घायल है।

मुलताई शाहपुरा का था एक बदमाश

जयपुर पुलिस कमिश्नर बीजू जार्ज जोसेफ ने बताया कि गोगामेड़ी पर गोली चलाने वाला एक बदमाश नवीन सिंह शक्तावत मुलताई शाहपुरा निवासी था। वो जयपुर में कपड़े का व्यापार करता था। हर जगह नाकाबंदी कर दी गई है। दोनों आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

गैंगस्टर रोहित गोदारा ने ली हत्या की जिम्मेदारी

गोगामेड़ी की हत्या की जिम्मेदारी गैंगस्टर रोहित गोदारा ने ली है। फेसबुक पोस्ट पर गोदारा ने लिखा कि राम-राम, सभी भाइयों को मैं रोहित गोदारा कपूरीसर, गोल्डी बरार। भाइयों आज यह जो सुखदेव गोगामेड़ी की हत्या हुई है। इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी हम लेते हैं। यह हत्या हमने करवाई है।

भाइयों मैं अपको बताना चाहता हूं कि ये हमारे दुश्मनों से मिलकर उनका सहयोग करता था। उनको मजबूत करने का काम करता था। रही बात दुश्मनों की तो वह अपने घर की चौखट पर अपनी अर्थी तैयार रखें। जल्दी उनसे भी मुलाकात होगी।

सुखदेव सिंह ने डायरेक्टर संजय लीला भंसाली को मारा था थप्पड़

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी लंबे वक्त से राष्ट्रीय करणी सेना से जुड़े थे। करणी सेना संगठन में विवाद के बाद उन्होंने श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना नाम से अलग संगठन बनाया था और वे उसके अध्यक्ष थे। 2017 में जयगढ़ में पद्मावत शूटिंग के दौरान सुखदेव सिंह ने मशहूर फिल्म डायरेक्टर लीला भंसाली को थप्पड़ मार दिया था। राजपूत करणी सेना के लोगों ने सेट पर तोड़फोड़ भी की थी। पद्मावत फिल्म और गैंगस्टर आनंदपाल एनकाउंटर केस के बाद राजस्थान में हुए प्रदर्शन से सुखदेव सिंह गोगामेड़ी चर्चा में आ गए थे।

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह ने कमिश्नर को दिए कार्रवाई के निर्देश

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने ट्वीट किया कि श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी जी की हत्या के समाचार से स्तब्ध हूं। इस संदर्भ में पुलिस कमिश्नर से जानकारी ली है और आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी के लिए कहा है। उन्होंने लोगों से शांति और धैर्य बनाए रखने की अपील की है। गजेंद्र सिंह ने अपने पोस्ट में लिखा है कि बीजेपी सरकार के शपथ लेते ही राज्य को अपराधमुक्त करना हमारी अग्रणी प्राथमिकताओं में है। गोगामेड़ी जी की आत्मा को प्रभु शांति प्रदान करें। परिजनों और समर्थकों-शुभचिंतकों को संबल प्राप्त हो।

Tags:
  • Rajasthan Assembly elections
  • राजस्थान विधानसभा चुनाव
  • murder of Sukhdev Singh Gogamedi
  • सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या
  • Murder in Rajasthan
  • Murder of Karni Sena National President
  • Murder of Karni Sena National President in Jaipur
  • राजस्थान में हत्या
  • करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष की हत्या
  • जयपुर में करणी सेना राष्ट्रीय अध्यक्ष की हत्या
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज