सुल्तानपुर FIR पर डोटासरा का हमला, चेतन पटेल के समर्थन में उठाए सवाल

Jyoti Mahender Bhardwaj | Updated:
Share
सुल्तानपुर FIR पर डोटासरा का हमला, चेतन पटेल समेत 28 पर केस
सुल्तानपुर FIR पर डोटासरा का हमला, चेतन पटेल समेत 28 पर केस

राजस्थान के सुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव हंगामे में विधायक चेतन पटेल समेत 28 लोगों पर FIR हुई। डोटासरा ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए, CID-CB करेगी जांच।

समझें क्या है पूरा मामला

  • सुल्तानपुर के निकाय चुनाव विवाद में अब सियासत और गरमा गई है।
  • विधायक चेतन पटेल पर FIR के बाद डोटासरा ने सरकार पर सवाल उठाए।
  • 21 सितंबर के हंगामे पर केस दर्ज, अब कांग्रेस ने पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल।
  • FIR के बाद डोटासरा का सरकार पर हमला, बोले- सवाल पूछना अपराध नहीं।
  • सुल्तानपुर विवाद में FIR और सियासी बयानबाजी आमने-सामने आ गई है।
कोटा/जयपुर। सुल्तानपुर नगरपालिका अध्यक्ष चुनाव के दौरान हुए हंगामे का मामला अब सियासी तकरार में बदलता जा रहा है। 21 सितंबर को हुए विवाद के मामले में पीपल्दा विधायक चेतन पटेल समेत 28 नामजद लोगों और करीब 200 से 300 अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज होने के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने सरकार और पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। डोटासरा ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए कहा कि सरकार से सवाल पूछना अपराध नहीं हो सकता और FIR के जरिए जनप्रतिनिधियों की आवाज दबाने की कोशिश नहीं होनी चाहिए।

वहीं, पुलिस का कहना है कि चुनाव के दौरान प्रदर्शनकारियों ने पुलिस सुरक्षा में आ रही भाजपा पार्षदों की मिनी बस को घेर लिया था। इस दौरान चालक को नीचे उतारने और चाबी छीनने का प्रयास किया गया। पुलिस के मुताबिक बस पर पथराव भी हुआ, जिससे उसका शीशा टूट गया। पूरे मामले की जांच अब CID-CB को सौंपी जाएगी।

क्या है पूरा मामला?

सुल्तानपुर नगरपालिका अध्यक्ष के चुनाव के लिए 21 सितंबर को मतदान होना था। मतदान के लिए भाजपा पार्षदों को लेकर एक मिनी बस पहुंच रही थी। पुलिस की रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ लोगों ने बस को रास्ते में घेर लिया और नारेबाजी शुरू कर दी।

पुलिस का आरोप है कि प्रदर्शनकारियों ने बस चालक को नीचे उतारने और चाबी छीनने की कोशिश की। इसी दौरान बस पर पत्थर फेंका गया, जिससे उसका शीशा टूट गया। पुलिस ने स्थिति संभालते हुए बस को नगरपालिका परिसर पहुंचाया और भाजपा पार्षदों को मतदान के लिए अंदर भेजा। इस घटना को लेकर पालिकाध्यक्ष अनीता मेघवाल की शिकायत पर भी अलग मामला दर्ज किया गया है।

थाने के बाहर भी हुआ विवाद

पुलिस के अनुसार, इसके बाद विधायक चेतन पटेल अपने समर्थकों के साथ थाने पहुंचे। यहां उन्होंने हिरासत में लिए गए आठ लोगों को छोड़ने की मांग की। पुलिस का आरोप है कि भीड़ में शामिल कुछ लोगों ने अस्थायी हवालात की चाबी छीनने की कोशिश की और पुलिसकर्मियों को डराने-धमकाने का प्रयास किया।

समझाइश के बाद थाने के अंदर चल रहा धरना खत्म हो गया, लेकिन इसके बाद विधायक समर्थक सड़क पर बैठ गए। पुलिस के मुताबिक करीब 20 मिनट तक यातायात प्रभावित रहा। बाद में प्रदर्शनकारी सड़क से हटे और रास्ता सामान्य हुआ।

अब विधायक समेत 28 लोगों पर FIR

इस पूरे घटनाक्रम को लेकर पुलिस ने पीपल्दा विधायक चेतन पटेल समेत 28 नामजद लोगों और करीब 200 से 300 अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने राजकार्य में बाधा, रास्ता रोकने और यातायात बाधित करने समेत आरोपों के आधार पर कार्रवाई की है। विधायक से जुड़ा मामला होने के कारण इसकी जांच CID-CB को सौंपे जाने की बात सामने आई है।

चेतन पटेल ने भी कार्रवाई पर उठाए सवाल

विधायक चेतन पटेल ने FIR को गलत बताते हुए पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि उन्हें मतदान केंद्र जाने से रोका गया, जबकि भाजपा नेताओं और पार्षदों की गाड़ियों को अंदर जाने दिया गया। उन्होंने पथराव की घटना के स्पष्ट वीडियो सामने लाने और निष्पक्ष जांच की मांग की। पटेल ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज और बिना वजह हिरासत में लिए जाने का भी आरोप लगाया है।

डोटासरा बोले- सवालों का जवाब FIR नहीं

अब इस मामले में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भी सरकार पर निशाना साधा है। डोटासरा ने कहा कि सरकार से सवाल पूछना अगर अपराध है तो लोकतंत्र में विपक्ष की जरूरत पर सवाल खड़ा होता है।

उन्होंने चेतन पटेल और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ दर्ज मामले को लेकर सरकार से सवाल किए और आरोप लगाया कि FIR के जरिए जनप्रतिनिधियों और उनके समर्थकों की आवाज पर दबाव बनाने की कोशिश की जा रही है।

डोटासरा ने अपने बयान में कहा कि सत्ता के इस्तेमाल और पुलिस कार्रवाई से सवालों को दबाने की कोशिश हो सकती है, लेकिन जनता के सवाल खत्म नहीं होते। उन्होंने निकाय चुनाव के दौरान भाजपा पर लगाए गए कांग्रेस के आरोपों का भी जिक्र किया और कहा कि पार्टी इसका विरोध जारी रखेगी।

इससे पहले निकाय चुनावों को लेकर डोटासरा ने पुलिस और प्रशासन के इस्तेमाल का आरोप लगाया था। भाजपा ने कांग्रेस के इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा था कि कांग्रेस चुनावी नतीजों की जिम्मेदारी से बचने के लिए पुलिस और प्रशासन पर आरोप लगा रही है।

ये भी पढ़ें:-

RCA चुनाव में नामांकन शुरू: पहली बार महिला ने भरा पर्चा, अध्यक्ष पद पर नेता पुत्रों की नजर

RCA चुनाव: वोटर लिस्ट में मंत्री, विधायक और नेता पुत्रों के नाम

RCA चुनाव बने राजस्थान के खिलाड़ियों की टेंशन, सिर्फ 10 दिन में होगा चार टीमों का गठन

RCA चुनाव से पहले ललित मोदी की सलाह- राजस्थान क्रिकेट की पहचान खिलाड़ियों से हो



Tags:
  • राजस्थान
  • गोविंद सिंह डोटासरा
  • नगरपालिका अध्यक्ष
  • FIR
  • निकाय चुनाव
छत्तीसगढ़ में विधायक तुलेश्वर मरकाम की गाड़ी पर पथराव, टूटकर बिखरा कांच, वाई-प्लस सुरक्षा देने की उठी मांग

By Umeshwari Baghel

छत्तीसगढ़ में विधायक तुलेश्वर मरकाम की गाड़ी पर पथराव, टूटकर बिखरा कांच, वाई-प्लस सुरक्षा देने की उठी मांग
रायपुर में 11, बिलासपुर और दुर्ग में 9-9 सीटों का अनुमान, नए नेताओं की खुलेगी किस्मत, दिग्गजों की बढ़ेगी चुनौती

By Arun Tiwari

रायपुर में 11, बिलासपुर और दुर्ग में 9-9 सीटों का अनुमान, नए नेताओं की खुलेगी किस्मत, दिग्गजों की बढ़ेगी चुनौती
परीक्षा के बीच जैमर बंद करने से गहराया संदेह, SSC CPO SI-2026 परीक्षा में नकल और पेपर लीक की आशंका, बनाड़ थाने में मुकदमा

By Jageshwar Prasad

परीक्षा के बीच जैमर बंद करने से गहराया संदेह, SSC CPO SI-2026 परीक्षा में नकल और पेपर लीक की आशंका, बनाड़ थाने में मुकदमा
बोल हरि बोल: मैडम उदास, साहब बिंदास, कप्तान बेलगाम और जंगल में घमासान!

By Harish Divekar

बोल हरि बोल: मैडम उदास, साहब बिंदास, कप्तान बेलगाम और जंगल में घमासान!
छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में नया मोड़, 182 करोड़ के भुगतान की जांच, ED ने खंगाले अफसरों के ठिकाने

By Umeshwari Baghel

छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में नया मोड़, 182 करोड़ के भुगतान की जांच, ED ने खंगाले अफसरों के ठिकाने
MP में एक और भव्य धार्मिक लोक बनाने की तैयारी, धार की ऐतिहासिक भोजशाला के पास 100 करोड़ से बनेगा वाग्देवी सरस्वती लोक

By Kaushiki

MP में एक और भव्य धार्मिक लोक बनाने की तैयारी, धार की ऐतिहासिक भोजशाला के पास 100 करोड़ से बनेगा वाग्देवी सरस्वती लोक
एमपी के महाधिवक्ता कार्यालय में जारी रहेंगी नए वकीलों की नियुक्तियां, HC ने साफ किया रास्ता

By Neel Tiwari

एमपी के महाधिवक्ता कार्यालय में जारी रहेंगी नए वकीलों की नियुक्तियां, HC ने साफ किया रास्ता