कांग्रेस राज में शुरू किए इंग्लिश मीडियम स्कूलों पर चल सकती है तलवार, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने पद संभालते ही कहा रिव्यू करेंगे

Jitendra Shrivastava | Jan 06, 2024, 24:00 IST
Share
कांग्रेस राज में शुरू किए इंग्लिश मीडियम स्कूलों पर चल सकती है तलवार, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने पद संभालते ही कहा रिव्यू करेंगे
कांग्रेस राज में शुरू किए इंग्लिश मीडियम स्कूलों पर चल सकती है तलवार, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने पद संभालते ही कहा रिव्यू करेंगे

राजस्थान में पिछली कांग्रेस सरकार के समय शुरू किए गए महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम सरकारी स्कूलों पर नई सरकार की तलवार चल सकती है।

मनीष गोधा, JAIPUR. राजस्थान में पिछली कांग्रेस सरकार के समय शुरू किए गए महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम सरकारी स्कूलों पर नई सरकार की तलवार चल सकती है। शिक्षा मंत्री बनाए गए मदन दिलावर ने शनिवार को शिक्षा विभाग के अधिकारियों की पहली बैठक के बाद कहा कि हम इंग्लिश मीडियम स्कूलों का रिव्यू करेंगे क्योंकि नई शिक्षा नीति में पहली से पांचवी कक्षा तक मातृभाषा में शिक्षा देने का प्रावधान किया गया है।

इंग्लिश मीडियम टीचर भी उपलब्ध से नहीं हो रहे थे

राजस्थान में कांग्रेस की सरकार ने बड़े जोर शोर के साथ सरकारी इंग्लिश मीडियम स्कूल शुरू किए थे और उन्हें हर पंचायत में खोला जा रहा था। यह कांग्रेस सरकार की फ्लैगशिप स्कीम्स में शामिल था। हालांकि, नए स्कूल खोलने के बजाय हिंदी माध्यम के स्कूलों को ही अंग्रेजी माध्यम में बदला जा रहा था और इसके लिए पर्याप्त टीचर भी उपलब्ध से नहीं हो रहे थे क्योंकि नए इंग्लिश मीडियम टीचर्स की भर्ती भी नहीं की गई थी।

कक्षा 1 से पांचवी तक मातृभाषा में पढ़ाने का प्रावधान

विपक्ष में रहने के दौरान भारतीय जनता पार्टी हालांकि अंग्रेजी माध्यम स्कूलों का खुलकर विरोध नहीं कर रही थी लेकिन टीचर्स नहीं होने को मुद्दा जरूर बना रखा था। अब सरकार बदलने के बाद इन महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूलों पर सरकार की टेढ़ी नजर दिख रही है। शनिवार को शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ अपनी पहली बैठक के बाद नए शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि नई शिक्षा नीति में प्रावधान है कि कक्षा 1 से पांचवी तक मातृभाषा में पढ़ाया जाए। जबकि अंग्रेजी मीडियम स्कूलों में इंग्लिश में पढ़ाई करवाई जा रही है। ऐसे में महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूलों को लेकर अध्ययन और रिव्यू किया जाएगा। वैसे भी जिन स्कूलों में पढ़ाने वाले टीचर ही नहीं है तो उनका कोई उपयोग नहीं है।

सरकार फिर से सिलेबस का रिव्यू करेगी

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने पाठ्यक्रम को रिव्यू करने की बात भी कहीं। दिलावर ने कहा- पूर्व कांग्रेस सरकार के वक्त सिलेबस में भी बदलाव किया गया है। ऐसे में हमारी सरकार फिर से सिलेबस का रिव्यू करेगी। क्योंकि अगर दो और दो को पांच पढ़ाया जा रहा होगा। वह पूरी तरह गलत होगा। जो घटनाएं हुई ही नहीं होगी, अगर उन्हें पढ़ाया जा रहा है। इसका बदलाव करना बेहद जरूरी है। शिक्षा विभाग की जो भी योजनाएं विद्यार्थियों और देश के हित में होगी। हम उसे लागू करेंगे। जो भी योजनाएं ऐसी होगी, जिससे विद्यार्थियों का अहित हो रहा होगा। उसे बंद कर देंगे।

Tags:
  • English medium schools of Rajasthan Bhajan government
  • Congress rule
  • English medium schools may be closed
  • Education Minister Madan Dilawar will review
  • राजस्थान भजन सरकार
  • कांग्रेस राज के इंग्लिश मीडियम स्कूल
  • इंग्लिश मीडियम स्कूल हो सकते हैं बंद
  • शिक्षा मंत्री मदन दिलावर करेंगे रिव्यू
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज