रिश्तों में होगा वोटों का बंटवारा, कहीं चाचा को वोट ना देने की अपील, कहीं कहा जा रहा जीजाजी से बेहतर मैं
Pratibha Rana | Nov 16, 2023, 24:00 IST
रिश्तों में होगा वोटों का बंटवारा, कहीं चाचा को वोट ना देने की अपील, कहीं कहा जा रहा जीजाजी से बेहतर मैं
Rajasthan Assembly Elections में इस बार परिवारों के लोगों ने ही एक दूसरे के सामने उतकर मुकाबला रोचक बना दिया है।
JAIPUR. राजस्थान में 25 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग होनी है। प्रदेश में बीजेपी और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला है। ऐसे में दोनों ही पार्टियां जीत के लिए पूरी ताकत झोंक रही हैं। वहीं कांग्रेस दोबारा सत्ता पाने की हर मुमकिन कोशिश कर रही है। चुनाव में कांग्रेस और बीजेपी के बीच कांटे की टक्कर है। चुनाव में कई सियासी परिवार मैदान में हैं। इनमें से चाचा और भतीजी तो एक दूसरे के खिलाफ ताल ठोक रहे हैं। कई सीटें ऐसी हैं जहां पर पति-पत्नी, भाभी-देवर, चाचा-भतीजे, चाचा-भतीजी आमने-सामने चुनाव लड़ेंगे।
राजस्थान विधानसभा चुनाव इस बार एक मुकाबला बेहद रोचक होने वाला है। यह मुकाबला दांतारामगढ़ विधानसभा सीट पर होगा। यहां चुनावी मैदान में पति और पत्नी दोनों आमने-सामने हैं। वीरेंद्र सिंह के खिलाफ उनकी पत्नी डॉ. रीटा चुनाव मैदान में उतरी है। रीटा को जन नायक जनता पार्टी (जेजेपी) ने टिकट दिया है। रीटा करीब एक महीने पहले जेजेपी में शामिल हुई है। जबकि वीरेंद्र सिंह को कांग्रेस ने टिकट दिया है। खबरें है कि वीरेंद्र और रीटा के बीच करीब एक साल से मन-मुटाव चल रहा है।
भादरा से चाचा-भतीजा आमने-सामने हैं। चाचा संजीव बेनीवाल को बीजेपी ने टिकट दिया है तो उनके भतीजे अजीत बेनीवाल पर कांग्रेस ने दांव खेला है। संजीव बेनीवाल दो बार विधायक रह चुके हैं।
लक्ष्मणगढ़ में सुभाष महरिया और उनके भाई नंदकिशोर महरिया आमने-सामने हैं। सुभाष महरिया का मुकाबला कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासारा से है। वहीं टिकट नहीं मिलने से नाराज सुभाष महरिया के भाई नंदकिशोर महरिया ने भी फतेहपुर में जेजेपी से टिकट लेकर ताल ठोक रखी है। लक्ष्मणगढ़ में सुभाष महरिया बीजेपी से चुनाव लड़ रहे हैं तो वहीं उनके भाई नंदकिशोर महरिया फतेहपुर से चुनाव लड़ रहे हैं।
धौलपुर में भाभी-देवर के अलग-अलग पार्टियों से चुनाव लड़ रहे है। हालांकि दोनों आमने-सामने नहीं लड़ रहे है। भाभी बीजेपी की टिकट पर राजाखेड़ा से तो देवर बसपा के टिकट पर धौलपुर सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। राजाखेड़ा सीट पर बीजेपी ने नीरजा अशोक शर्मा टिकट दिया है। जबकि नीरजा के देवर रोहित शर्मा बसपा के टिकट पर धौलपुर से चुनाव लड़ रहे हैं।
धौलपुर विधान सभा क्षेत्र में कांग्रेस और बीजेपी के प्रत्याशी के जीजा साली का है। डॉ. शिवचरण कुशवाह को बीजेपी ने टिकट दिया है, जबकि कांग्रेस से शोभारानी कुशवाह चुनाव लड़ रही है।
नागौर में एक ही परिवार के दो सदस्य आमने-सामने हैं। पूर्व सांसद ज्योति मिर्धा बीजेपी की टिकट पर नागौर से चुनाव लड़ रही हैं। ज्योति मिर्धा के सामने कांग्रेस ने उनके चाचा हरेंद्र मिर्धा को टिकट दिया है। हरेंद्र मिर्धा इसी सीट पर 5 बार चुनाव लड़ चुके हैं।
रिश्तेदार बने एक-दूसरे के लिए चुनौती
दांतारामगढ़ में पति-पत्नी आमने-सामने
चाचा-भतीजा बने एक दूसरे के लिए चुनौती
भाई-भाई हैं आमने-सामने
भाभी-देवर में कड़ी टक्कर
जीजा-साली के बीच होगा मुकाबला
चाचा-भतीजी में आमने-सामने की टक्कर
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari