तिजारा में सभापति चुनाव से पहले घमासान: कांग्रेस पार्षदों को हरियाणा पुलिस ने रोका
Jyoti Mahender Bhardwaj | Sept 21, 2026, 10:58 IST
तिजारा में सभापति चुनाव से पहले कांग्रेस के पार्षदों को रोकने का आरोप।
खैरथल-तिजारा जिले की तिजारा नगर परिषद में सभापति पद के चुनाव से पहले कांग्रेस ने हरियाणा पुलिस पर अपने गुट के करीब 18 पार्षदों को रोकने का आरोप लगाया है।
समझें क्या है पूरा मामला
- तिजारा में सभापति चुनाव से पहले कांग्रेस के पार्षदों को रोकने का आरोप।
- हिमाचल से लौट रहे पार्षद हरियाणा में रोके गए, कांग्रेस का धरना।
- 18 पार्षदों की हिरासत का दावा, चुनाव से पहले बढ़ा सियासी तनाव।
- पूर्व विधायक संदीप यादव ने हरियाणा पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप।
- बहुमत के दावे के बीच पार्षदों के रुकने से चुनाव पर असर की आशंका।
कांग्रेस नेता इमरान खान ने आरोप लगाया कि पुलिसकर्मी बिना नंबर प्लेट और ढकी हुई नंबर प्लेट वाली गाड़ियों में पहुंचे थे। उनके अनुसार, पार्षदों को पुलिस अपने साथ ले गई और उन्हें पिंजौर थाने में रखा गया। घटना के विरोध में कांग्रेस नेताओं और समर्थकों ने थाने के बाहर धरना शुरू कर दिया है।
कांग्रेस ने इस पूरे घटनाक्रम को तिजारा के सभापति चुनाव और जनता के जनादेश से जोड़ते हुए राज्य सरकार और भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
कांग्रेस का आरोप- जनादेश बदलने के लिए पुलिस का इस्तेमाल
कांग्रेस ने आरोप लगाया कि तिजारा में बोर्ड बनाने के लिए भाजपा ने पुलिस और प्रशासन का इस्तेमाल किया है। पार्टी का दावा है कि जनता द्वारा चुने गए कांग्रेस पार्षदों को जबरन रोका जा रहा है।
बयान में कहा गया कि कांग्रेस पार्षदों को बंधक बनाकर चंडीगढ़ के जंगलों की ओर ले जाया गया। कांग्रेस ने इसे लोकतांत्रिक प्रक्रिया में हस्तक्षेप बताते हुए सवाल उठाया कि क्या पुलिस की ताकत के दम पर जनता के जनादेश को बदला जा सकता है।
मुख्यमंत्री जी, जनता ने नकार दिया तो क्या अब पुलिस से जनादेश बदलवाओगे?
तिजारा में बोर्ड बनाने के लिए भाजपा इस कदर गिर चुकी है कि हरियाणा पुलिस द्वारा रात से जनता द्वारा चुने हुए कांग्रेस पार्षदों को दादागीरी से डिटेन किया हुआ है। कांग्रेस के पार्षदों को बंधक बनाकर चंडीगढ़ के… pic.twitter.com/tn61yac2a1
— Tika Ram Jully (@TikaRamJullyINC) September 21, 2026
पूर्व विधायक संदीप यादव को 7 घंटे हिरासत में रखने का दावा
कांग्रेस नेताओं के अनुसार, पूर्व विधायक भी पार्षदों के साथ मौजूद थे। बाद में उन्हें छोड़ दिया गया। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि भाजपा तिजारा में कांग्रेस का बोर्ड बनने की संभावना से परेशान होकर पुलिस और प्रशासन का इस्तेमाल कर रही है।
पूर्व विधायक संदीप यादव ने अपने बयान में कहा कि यह राजस्थान के लिए शर्मनाक घटना है। उन्होंने आरोप लगाया कि जनता के चुने हुए प्रतिनिधियों को पुलिस के जरिए रोका जा रहा है। हालांकि, हिरासत की अवधि और कार्रवाई के पूरे विवरण की आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है।
मुख्यमंत्री से कांग्रेस के सवाल- कितने पार्षदों को रोकेंगे?
बयान में कहा गया कि जनता द्वारा चुने गए पार्षदों को रोकना, हिरासत में लेना और उन पर दबाव बनाना चुनाव नहीं, बल्कि जनादेश पर कब्जे की कोशिश है।कांग्रेस ने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा अपनी हार से परेशान होकर राजस्थान और पड़ोसी राज्यों की पुलिस एवं प्रशासन का इस्तेमाल कर रही है।
टोल प्लाजा पर बस और 8 गाड़ियों को रोकने का आरोप
इसके बाद पार्षदों की बस और गाड़ियों को पिंजौर थाने में खड़ा करवाने की बात कही गई है। कांग्रेस ने इस कार्रवाई का विरोध करते हुए पार्षदों को जल्द छोड़ने की मांग की है।
पिंजौर थाने के बाहर कांग्रेस नेताओं का धरना
इमरान खान ने कहा कि तिजारा से यह स्थान करीब 6 घंटे की दूरी पर है। अगर पार्षदों को छोड़ भी दिया जाता है, तो उनके समय पर वोटिंग में पहुंचने को लेकर चिंता बनी हुई है।उन्होंने दावा किया कि मतदान का समय निकलने पर कांग्रेस गुट को नुकसान हो सकता है।
डीएसपी तिजारा बोले- मामले की जांच कर रहे हैं
डीएसपी के अनुसार, शिकायत का सत्यापन कराया जा रहा है। मामले में जो भी कानूनी कार्रवाई होगी, उसकी जानकारी जुटाने के बाद आगे कदम उठाया जाएगा।
तिजारा में कैसे बदले राजनीतिक समीकरण?
वोटिंग से ठीक पहले पार्षदों को रोकने के आरोप ने चुनावी समीकरणों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब सभी की नजरें पार्षदों की स्थिति, पुलिस की कार्रवाई और सभापति चुनाव की प्रक्रिया पर हैं।
ये भी पढ़ें:-
जयपाल पूनिया मर्डर केस में पूर्व विधायक के भाई सहित 9 आरोपियों को उम्रकैद, 2 को मिला संदेह का लाभ
अजब जुगाड़, गजब मुसीबत: धूप से बचने के लिए सिर पर रखी दूध की कैन बनी मुसीबत, ग्राइंडर से काटकर बचाई जान
पाली में पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति नहीं होने से 60 पम्प बंद, ऑपरेटरों ने कलक्ट्रेट पर किया विरोध प्रदर्शन
CET 2026 New Update: राजस्थान में CET को लेकर बड़ा बदलाव, लाखों युवाओं पर पड़ेगा सीधा असर
By Jyoti Mahender Bhardwaj
चित्तौड़गढ़: पुलिस की एंटी थेफ्ट टीम से इनामी बदमाश को छुड़ा ले गए साथी, वारदात में दो कांस्टेबल घायल
By Jageshwar prasad
खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय की VC पर सोशल मीडिया पोस्ट से विवाद, यूनिवर्सिटी ने आरोपों को बताया भ्रामक
By Umeshwari Baghel
त्योहार से पहले नहीं हटेंगी स्ट्रीट वेंडर्स की दुकानें, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग बनेगा ढाल, जानें कैसे
By Manya Jain
रूस ने यूक्रेन में भारतीय कारोबारी की दवा फैक्ट्री पर किया ड्रोन हमला, 400 करोड़ का नुकसान
By Ashish Bhardwaj
विधायकों के आलीशान 4 बीएचके फ्लैट का नक्शा तैयार, भूपेश बघेल की योजना को अब मिलेगा आकार
By Arun Tiwari
RBSE ने लिया बड़ा फैसला, अब साल में दो बार होगी दसवीं की परीक्षा, जानें क्या किया गया है बदलाव?
By Jageshwar prasad