जयपाल पूनिया मर्डर केस में पूर्व विधायक के भाई सहित 9 आरोपियों को उम्रकैद, 2 को मिला संदेह का लाभ

Ashish Bhardwaj | Apr 25, 2026, 18:31 IST
Share
Ashish Bhardwaj (76)
Photograph: (the sootr)

राजस्थान का चर्चित जयपाल पूनिया हत्याकांड में 9 आरोपियों को उम्रकैद की सजा, 2 आरोपियों को संदेह का लाभ मिला है। पूनिया की पत्नी न्यायपालिका पर विश्वास जताया है।

News In Short

  • जयपाल पूनिया हत्याकांड में 9 आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा, 2 को साक्ष्यों के अभाव में किया बरी।
  • मुख्य आरोपी मोती सिंह चौधरी और अन्य आरोपियों ने जयपाल की हत्या के लिए की थी रेकी।
  • पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित पांच आरोपियों को मई 2022 में किया था गिरफ्तार।
  • जयपाल पूनिया की पत्नी संतरा पूनिया ने न्यायपालिका के फैसले को सराहा।
  • 14 मई 2022 को नावां में हुई जयपाल पूनिया की दिनदहाड़े हुई थी हत्या ।

News In Detail

एडीजे न्यायालय कुचामन सिटी ने नावां के बहुचर्चित जयपाल पूनिया हत्याकांड में दोषी आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। साथ ही, प्रत्येक दोषी पर 1-1 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। इस मामले में 11 में से 9 आरोपियों को दोषी करार दिया गया, जबकि दो आरोपियों को साक्ष्यों के अभाव में बरी कर दिया गया। यह मामला चार साल पहले नावां में नमक कारोबारी और हिस्ट्रीसीटर जयपाल पूनिया की दिनदहाड़े हत्या से जुड़ा है।

मुख्य आरोपी है पूर्व विधायक का भाई

वारदात का मुख्य आरोपी मोती सिंह चौधरी, जो कि नावां से कांग्रेस पूर्व विधायक महेंद्र सिंह चौधरी का भाई है। इस मामले का मुख्य आरोपी है। मोती सिंह चौधरी के अलावा शार्प शूटर रणजीत, फिरोज खान, हारून, संदीप, तेजपाल, राजेश और कृष्ण कुमार को भी हत्या का दोषी ठहराया गया है।

कैसे हुई घटना

यह सनसनीखेज हत्याकांड 14 मई 2022 को नावां सिटी के तहसील रोड स्थित रेलवे फाटक के पास हुआ था। उस दिन बोलेरो गाड़ी में सवार 4-5 बदमाशों ने जयपाल पूनिया की कार को रोककर ताबड़तोड़ फायरिंग की। हमलावरों ने पहले कार के शीशे तोड़े और फिर नजदीक से गोलियां बरसाईं। गंभीर रूप से घायल जयपाल को अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें जयपुर रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। इस घटना ने पूरे इलाके में आक्रोश फैला दिया था।

घटना से पहले की थी रेकी

पुलिस जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी मोती सिंह चौधरी ने वारदात से पहले जयपाल पूनिया की रेकी की थी। इसके बाद उसने शार्प शूटर रणजीत सहित अन्य आरोपियों को लोकेशन बताई गई और फायरिंग के लिए भेजा। वारदात के बाद सभी आरोपी फरार हो गए थे। यहां तक कि मुख्य आरोपी ने जयपाल को जयपुर ले जाते वक्त उसका पीछा भी किया, ताकि उसे उसकी स्थिति की जानकारी मिल सके।

पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस ने 17 मई 2022 को मुख्य आरोपी मोती सिंह चौधरी सहित पांच अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया। इसके बाद एसआईटी और क्राइम ब्रांच की टीम ने जून 2022 तक अन्य आरोपियों को पकड़ लिया। कुछ फरार आरोपियों पर इनाम घोषित किया गया था, और उन्हें विभिन्न स्थानों से गिरफ्तार किया गया।

न्यायपालिका पर विश्वास

फैसले के दौरान मृतक की पत्नी संतरा पूनिया भी न्यायालय में उपस्थित थीं। उन्होंने कहा कि उन्हें भगवान और न्यायपालिका पर पूरा भरोसा था कि उन्हें न्याय मिलेगा। संतरा पूनिया ने कहा कि फैसला उनकी उम्मीदों के अनुसार है, लेकिन इस दर्द को वह कभी भूल नहीं सकतीं।

ये भी पढे़:-

अनुभवी जज समाज की बावड़ी के समान, संकट में वही बुझाते हैं न्याय की प्यास, जयपुर में बोले CJI सूर्यकांत

अजब जुगाड़, गजब मुसीबत: धूप से बचने के लिए सिर पर रखी दूध की कैन बनी मुसीबत, ग्राइंडर से काटकर बचाई जान

पाली में पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति नहीं होने से 60 पम्प बंद, ऑपरेटरों ने कलक्ट्रेट पर किया विरोध प्रदर्शन

परिवहन विभाग के थ्री डिजिट फर्जीवाड़े में नए-नए खुलासे, वाहनों के मालिक और चेसिस नंबर बदले

Tags:
  • क्राइम ब्रांच
  • हत्याकांड
  • एसआईटी
  • जयपाल पूनिया हत्याकांड
  • कुचामन सिटी
  • पूर्व विधायक महेंद्र सिंह चौधरी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती