राजस्थान में अब तक बीजेपी दलबदलुओं का कर रही थी स्वागत, अब कांग्रेस ने भी बिछा लिया रेड कारपेट
Chandresh Sharma | Oct 25, 2023, 24:00 IST
राजस्थान में अब तक बीजेपी दलबदलुओं का कर रही थी स्वागत, अब कांग्रेस ने भी बिछा लिया रेड कारपेट
राजस्थान में दल बदल करने वालों के स्वागत का सिलसिला बुधवार से कांग्रेस में भी शुरू हो गया। धौलपुर से BJP की विधायक रहीं शोभा रानी कुशवाहा, बूंदी से ममता शर्मा और किशनगढ़ से विकास चौधरी ने कांग्रेस ज्वाइन की है
मनीष गोधा, JAIPUR. राजस्थान में दल बदल करने वालों और नए लोगों के शामिल होने का सिलसिला अभी तक सिर्फ बीजेपी में चल रहा था। बुधवार से कांग्रेस में भी शुरू हो गया। धौलपुर से बीजेपी की विधायक रहीं शोभा रानी कुशवाहा, बूंदी से भाजपा की प्रत्याशी रह चुकीं ममता शर्मा और पिछले चुनाव में किशनगढ़ से भाजपा के प्रत्याशी रहे विकास चौधरी ने कांग्रेस की सदस्यता ले ली है। ममता शर्मा महिला आयोग के अध्यक्ष रह चुकी हैं और पहले कांग्रेस में ही थी। वसुंधरा राजे के समय वे भाजपा में आ गई थी। अब उनकी एक प्रकार से घरवापसी हुई है।
राज्यसभा चुनाव में शोभा ने की थी क्रॉस वोटिंग
वही शोभा रानी कुशवाहा धौलपुर से विधायक थीं और पूरे पूर्वी राजस्थान में एकमात्र यही सीट पिछले चुनाव में बीजेपी ने जीती थी। पिछले वर्ष हुए राज्यसभा चुनाव में उन्होंने कांग्रेस के पक्ष में क्रॉस वोट किया था इसके चलते उन्हें भाजपा से निष्कासित कर दिया गया था। विकास चौधरी पिछली बार किशनगढ़ से भाजपा के विधायक प्रत्याशी थे। इस बार पार्टी ने उनकी जगह सांसद भागीरथ चौधरी को किशनगढ़ से प्रत्याशी बना दिया है।
मिल सकता है उम्मीदवारी का प्रसाद
बीजेपी से कांग्रेस में आए इन नवागतों को पार्टी सिर आंखों पर बैठा रही है, वहीं इनकी आमद ने बूंदी, धौलपुर और किशनगढ़ के दावेदारों की नींद उड़ा दी है। कयास लग रहे हैं कि पार्टी इन्हें चुनाव मैदान में उतार दे। बूंदी, धौलपुर और किशनगढ़ तीनों ही सीटों पर अभी तक कांग्रेस ने अपने प्रत्याशी घोषित नहीं किए हैं। ऐसे में संभावना है कि आज शामिल हुए तीनों नेताओं को इन सीटों से प्रत्याशी बना दिया जाए।

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman