पूर्व भाजपा सांसद ने मुस्लिम महिलाओं से वापस लिए कंबल, बोले-जो मोदी को गलत कहते हैं, उन्हें हक नहीं

Ashish Bhardwaj | Feb 23, 2026, 12:33 IST
Share
kamble
Photograph: (the sootr)

पूर्व भाजपा सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया ने एक कार्यक्रम में मुस्लिम महिलाओं को दिए कंबल वापस ले लिए हैं। यह मामला राजस्थान के टोंक जिले का है।

News In Short

  • पूर्व भाजपा सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया ने मुस्लिम महिलाओं से कंबल वापस लिए।
  • जौनपुरिया का तर्क, जो लोग मोदी को गाली देते हैं, उन्हें कंबल लेने का हक नहीं।
  • पूर्व सांसद ने कहा कि यह उनका निजी कार्यक्रम था, न कि सरकारी आयोजन।
  • विपक्ष ने की पूर्व भाजपा सांसद के व्यवहार की निंदा, कहा-संकीर्ण मानसिकता।
  • यह मामला राजस्थान में टोंक जिले के निवाई क्षेत्र का।

News In Detail

राजस्थान के टोंक जिले में एक अलग तरह का मामला सामने आया है। भाजपा के पूर्व सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया ने कंबल वितरण कार्यक्रम में एक मुस्लिम महिलाओं से यह कह कर कंबल वापस ले लिया कि जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर गलत टिप्पणी करते हैं, उन्हें कंबल लेने का अधिकार नहीं है। इस मामले का वीडियो भी वायरल हो रहा है।

​क्या है पूरा मामला

यह मामला टोंक के निवाई क्षेत्र के करेड़ा बुजुर्ग गांव का है। बताया जाता है कि पूर्व सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया यहां सीताराम जी मंदिर एक कार्यक्रम में जरूरतमंदों को कंबल वितरित कर रहे थे। शुरुआत में सब कुछ सामान्य था और वे महिलाओं को कंबल बांट रहे थे। ​विवाद तब शुरू हुआ, जब कंबल लेने आई महिलाओं में से एक महिला से पूर्व सांसद ने उसका नाम पूछा। नाम सुनते ही जौनपुरिया के तेवर बदल गए।

ऐसे लोगों को कंबल लेने का हक नहीं

​वीडियो में पूर्व सांसद को यह कहते सुना जा सकता है कि जो मोदी को गलत कहता है, उसे ये कंबल लेने का हक ही नहीं है। इसके बाद उन्होंने कड़ा रुख अपनाते हुए महिलाओं के हाथ से कंबल वापस ले लिए। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि कंबल यहीं छोड़ दो और यहां से चले जाओ।

कार्यक्रम से चली गईं महिलाएं

​महिलाओं का आरोप है कि उन्हें पहले कंबल दे दिए गए थे, लेकिन जैसे ही उनकी धार्मिक पहचान का पता चला, उनसे कंबल छीन लिए गए। इस घटना के बाद वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई और महिलाओं ने अपमानित महसूस करते हुए वहां से जाना ही बेहतर समझा।



​पूर्व सांसद की सफाई: यह सरकारी कार्यक्रम नहीं

​विवाद बढ़ता देख पूर्व सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि यह कोई सरकारी कार्यक्रम नहीं था। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह मेरा व्यक्तिगत कार्यक्रम था, कोई सरकारी योजना का लाभ नहीं बांटा जा रहा था। मैं अपने निजी कोष से मदद कर रहा था। अगर कोई व्यक्ति मेरे नेता और देश के प्रधानमंत्री के खिलाफ गलत टिप्पणी करेगा, तो मैं उसे अपनी निजी सहायता क्यों दूं।

विपक्ष बोला: संकीर्ण मानसिकता

इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही विपक्ष ने भाजपा पर हमला बोल दिया है। विपक्षी नेताओं का कहना है कि मदद करते समय धर्म या राजनीतिक विचारधारा देखना संकीर्ण मानसिकता का प्रतीक है। वहीं, स्थानीय लोगों में भी इस बात को लेकर नाराजगी है कि एक जन प्रतिनिधि को इस तरह का व्यवहार शोभा नहीं देता।

सांसद हरीश चन्द्र मीना ने लिखा पीएम को लेटर

सवाई माधोपुर लोकसभा सांसद हरीश चन्द्र मीना जी ने निवाई क्षेत्र के ग्राम करेडा बुजुर्ग में घटित दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर गहरी चिंता और कड़ा आक्रोश व्यक्त किया है, जिसमें मीडिया रिपोर्ट्स एवं वायरल वीडियो के अनुसार पूर्व सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया द्वारा कंबल वितरण जैसे सेवा कार्यक्रम को भी साम्प्रदायिक भेदभाव का माध्यम बनाते हुए मुस्लिम महिलाओं से उनका धर्म पूछकर कंबल वापस ले लिया गया तथा राजनीतिक टिप्पणी की गई।



WhatsApp Image 2026-02-23 at 3.52.08 PM
WhatsApp Image 2026-02-23 at 3.52.08 PM


ये भी पढे़:-

Weather Update: राजस्थान में बढ़ेगी गर्मी, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, जानें

आमजन हम से उम्मीद करता है, राजस्थान का क्षेत्रफल 126 देशों से बड़ा-जस्टिस भाटी

प्रधानमंत्री का राजस्थान दौरा 28 को,सांसद हनुमान बेनीवाल ने खोला मोर्चा

राजस्थान की साप्ताहिक चिट्ठी: न्याय की मुहर, सदन में संग्राम और सादगी की मिसाल

Tags:
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
  • मुस्लिम महिलाओं
  • भाजपा सांसद
  • सुखबीर सिंह जौनपुरिया
  • कंबल वापस ले लिया
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं