छेड़छाड़ से परेशान होकर दो नाबालिग बहनों ने किया सुसाइड, एक ने रास्ते में तो दूसरी ने हॉस्पिटल में इलाज के दौरान तोड़ा दम
The Sootr | Updated:
छेड़छाड़ से परेशान होकर दो नाबालिग बहनों ने किया सुसाइड, एक ने रास्ते में तो दूसरी ने हॉस्पिटल में इलाज के दौरान तोड़ा दम
जिला प्रतापगढ़, घंटाली की रहने वाली दो ममेरी बहनों ने छेड़छाड़ से परेशान आकर बीते शनिवार को सुसाइड कर लिया, घर से 15 किलोमीटर दूर पीपलखूंट में रहती थी दोनों बहनें
RAJASTHAN. राजस्थान में छेड़छाड़ से परेशान होकर दो ममेरी बहनों ने आत्महत्या कर ली। जानकारी के मुताबिक स्कूल में पढ़ने वाले लड़के ही इन नाबालिगों के साथ छेड़छाड़ करते थे, जिसके कारण दोनों बहनों ने इससे तंग आकर सुसाइड कर लिया। जिला प्रतापगढ़, घंटाली थाना क्षेत्र में बीते शनिवार घटना दर्ज की गई।
जिला प्रतापगढ़, घंटाली की घटना सामने आई है, जिसमें दो बहनें पढ़ाई करने के कारण घर से 15 किलोमीटर दूर किराए पर कमरा लेकर रहती थी। ये दोनों बहनें जिले के पीपलखूंट थाना क्षेत्र के सरकारी स्कूल की 12वीं कक्षा की छात्रा थी। बता दें कि स्कूल में पढ़ने वाले चार लड़के जुलाई महीने से ही इनके साथ छेड़छाड़ करने लगे थे, और रास्ते में आते-जाते इन दोनों बहनों को परेशान किया करते थे। लड़की के पिता का कहना है कि कई बार इन लड़को ने इनका अपहरण भी किया था।
पिता ने यह भी बताया कि 5 अक्टूबर, गुरुवार को उनकी भांजी और बेटी स्कूल से लौट रही थी। इस दौरान कुछ युवकों ने उनको किडनैप कर लिया और प्रतापगढ़ शहर के नाकोड़ा नाम के एक पर ले गए और उनके साथ छेड़छाड़ किया फिर उन्हें एक खाली प्लॉट में छोड़ दिया। जब आस-पास के लोगों ने दोनों को बेसुध हालात में देखा तो उन्हें वहां पानी पिलाया। बच्चियों से घर-परिवार की जानकारी लेने के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने घर पर फोन करके हमें पूरी जानकारी दी।
6 अक्टूबर शुक्रवार को दोपहर करीब 12 बजे परिवारजन थाना पहुंचे और मामला दर्ज करवाया। इसके बाद दोनों बच्चियों को घर लाया गया और अगले दिन सुबह दोनों बहनों ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। जब घरवालों को इस बात की खबर हुई तो दोनों बच्चियों को घर के पास वाले अस्पताल में ले जाया गया। इसके बाद इन्हें प्रतापगढ़ रेफर कर किया। बता दें कि इसी अस्पताल में 14 साल की नाबालिग की मौत हो गई, दूसरी बच्ची जिसकी उम्र 16 वर्ष बताई जा रही है, उसकी हालत गंभीर होने पर उदयपुर रेफर किया गया लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। थानाधिकारी सोहनलाल ने बताया कि इस मामले में चार लड़कों को डिटेन किया गया है, जिनमें एक बालिग और बाकी तीन नाबालिग है।
लड़कों ने किया था अपहरण
कुछ युवकों ने किया था किडनैबप
आरोपियों को लिया हिरासत में
आपसी विवाद में हिंसा की भयावह घटना, युवक के प्राइवेट पार्ट में डाला शावर पाइप, सर्जिकल टीम ने किया कमाल
By Jageshwar Prasad
सुप्रीम कोर्ट का गोपालपुरा बाईपास के कोचिंग संस्थानों को राहत देने से इंकार, मकानों में दुकानें भी करनी होगी बंद
By Mukesh Sharma
MP में अवैध खनन का खेल कैसे चलता है? पूर्व DGP और PCCF ने बताई माफिया के बेखौफ होने की वजह
By Atul Dwivedi
धान कम बेचा तो भी खाते में आएंगे पूरे 13 हजार 839 रुपए, साय सरकार का किसानों को बड़ा सहारा
By The Sootr
छत्तीसगढ़ में सड़क हादसे के घायलों की मदद करने पर मिलेंगे 25 हजार रुपए, जानिए क्या है राहवीर योजना और कैसे मिलेगा लाभ
By Umeshwari Baghel
बेटी ने की लव मैरिज तो पिता ने जीते-जी कर दी तेरहवीं, शादी की जगह हुई आत्मा की शांति के लिए पूजा
By Sandeep Kumar
सीएम डॉ. मोहन यादव ने इंदौर के जलसंकट पर ली बैठक, महापौर ने 110 करोड़ मांगे, यशवंत सागर भरेंगे
By Sanjay Gupta